India vs Zimbabwe T20I Series: इंग्लैंड दौरे के तुरंत बाद जिम्बाब्वे में भिड़ेगी टीम इंडिया, BCCI ने जारी किया पूरा शेड्यूल

India vs Zimbabwe T20I Series: इंग्लैंड दौरे के तुरंत बाद जिम्बाब्वे में भिड़ेगी टीम इंडिया, BCCI ने जारी किया पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली। Ind vs Zim T20I Schedule। भारतीय टीम की एक और सीरीज के शेड्यूल का बीसीसीआई ने एलान कर दिया है। ये तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज होगी, जो कि जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली जाएगी। इस साल जुलाई में टीम इंडिया जिम्बाब्वे का दौरा करेगी। इस टी20आई सीरीज का पहला मैच 23 जुलाई को खेला जाएगा, जबकि इसका आखिरी मैच 26 जुलाई को खेला जाएगा। ये इस साल विश्व कप जीतने के बाद उनकी पहली सीरीज होगी।

India vs Zimbabwe Schedule: कब-कहां खेले जाएंगे मैच?
दरअसल, भारतीय टीम का होम सीजन जुलाई के महीने से ही शुरू हो जाएगा, जहां वो अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट की मेजबानी करेगी, जबकि उनके खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेलेगी। इसके बाद भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, जहां वो 8 व्हाइट बॉल मैच खेलेगी, जिसका आखिरी मैच 19 जुलाई को खेला जाएगा।

उसके 4 दिन बाद यानी 23 जुलाई को भारतीय टीम जिम्बाब्वे का दौरा करेगी। बाकी के बचे हुए दो टी20आई मैच 25 जुलाई और 26 जुलाई को खेले जाएंगे। ये तीनों मैच हरारे में खेले जाने हैं। बता दें कि जिम्बाब्वे की टीम भी भारत का दौरा करेगी, जो कि अगले साल होगा। उस दौरान तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज 3 जनवरी से होगा, जो कि 9 जनवरी तक चलेगा। इन मैचों की मेजबानी कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई को मिली है। 

Read More NEET PG 2026 Result OUT: रिजल्ट जारी, कितनी रही कट-ऑफ? जानें रैंक, मेरिट लिस्ट और आगे की राह

India vs Zimbabwe T20I Schedule

Read More उज्जैन शाही मस्जिद विवाद: तनाव के बीच शहर काजी की अपील, कहा- अफवाहों से बचें और घरों में रहें

  • भारत बनाम जिम्बाब्वे पहला टी20I- 23 जुलाई 2026
  • भारत बनाम जिम्बाब्वे दूसरा टी20I- 25 जुलाई 2026
  • भारत बनाम जिम्बाब्वे तीसरा टी20I- 26 जुलाई 2026

टी20 विश्व कप 2026 में भिड़े थे भारत-जिम्बाब्वे
भारत और जिम्बाब्वे की टीमें टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 स्टेज में आपस में भिड़ी थी। उस मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 256 रन बनाए थे। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 184 रन ही बना सकी और ये मैच भारत ने 72 रन से जीत लिया था। 

भारत का बिजी शेड्यूल 

  • मौजूदा समय में सभी भारतीय प्लेयर्स आईपीएल में खेलने में व्यस्त है, लेकिन नेशनल टीम की नजरें जून से शुरू होने वाले इंटरनेशनल शेड्यूल पर भी हैं। जून में भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी।
  • इसके बाद भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, जहां 8 व्हाइट-बॉल मैच खेले जाएंगे।
  • इंग्लैंड दौरे से पहले भारत आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैच भी खेलेगा।
  • इसके अलावा भारतीय टीम को 2026-27 सीजन में अफगानिस्तान, आयरलैंड, इंग्लैंड, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों के खिलाफ लगातार सीरीज खेलनी है। जनवरी 2027 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज भी भारत खेलेगा। 

Latest News

शिक्षा मंत्री के गृह जिले में परीक्षा के बीच मौत बनकर गिरी छत, खतरे में पड़ी 50 बच्चों की जान, तीन घायल शिक्षा मंत्री के गृह जिले में परीक्षा के बीच मौत बनकर गिरी छत, खतरे में पड़ी 50 बच्चों की जान, तीन घायल
सियासी तीर...कुछ विधानसभा में थमा 'पवन' का झोंका, उड़े 'भावी माननीयों' के तोते
Smartphone Battery Tips: कुछ ही घंटों में खत्म हो रही फोन की बैटरी? ये सेटिंग्स बदलकर बढ़ाएं बैकअप
Weather Change Health Tips: सुबह उठते ही गला सूखना और खांसी क्यों होती है? बदलते मौसम में ऐसे रखें सेहत का ख्याल
October Rajyoga 2026: अक्टूबर में बनेंगे 4 बड़े शुभ योग, इन 4 राशियों के लिए खास रहेगा महीना
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों में बड़ा फेरबदल, प्रमुख निकायों-जिलों की कमान बदली देखे लिस्ट.....
सुबह-सुबह सिम्स की बदहाल व्यवस्था देख भड़के स्वास्थ्य मंत्री, फर्श उखड़ी मिली तो तत्काल मरम्मत के दिए निर्देश
बद्रीनाथ में ही क्यों होता है मां का पिंडदान ?
छत्तीसगढ़ में 19 नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन, तहसीलदार पद पर हुई पदस्थापना
दोषमुक्त आरोपी का सामान राजसात करना गैरकानूनी, सत्र न्यायालय ने पलटा निचली अदालत का फैसला
6 हजार के कर्ज पर 18 हजार ब्याज की मांग, पति-पत्नी ने मिलकर युवक का गला काटा
22 हजार की रिश्वत लेते नान जिला प्रबंधक गिरफ्तार, एसीबी ने कार्यालय में दबोचा