CG News: ड्यूटी जा रही नर्स को बाइक सवार बदमाश ने पीछे से घोंपा चाकू, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

CG News: ड्यूटी जा रही नर्स को बाइक सवार बदमाश ने पीछे से घोंपा चाकू, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में दिनदहाड़े हुई एक सनसनीखेज वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ड्यूटी पर जा रही एक नर्स पर बाइक सवार बदमाश ने पीछे से चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

घटना सीएसईबी चौकी क्षेत्र के पंचवटी मार्ग की बताई जा रही है, जहां पीड़िता स्कूटी से अस्पताल जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आए हमलावर ने उसकी पीठ पर चाकू से वार किया। हमला इतना गंभीर था कि चाकू करीब दो इंच तक पीठ में धंस गया, लेकिन घायल नर्स ने हिम्मत दिखाते हुए खुद को संभाला और परिचित को फोन कर मदद मांगी।

गंभीर हालत में भी वह अस्पताल पहुंची, जहां उसका इलाज जारी है। पीड़िता पंप हाउस क्षेत्र की निवासी है और निहारिका के पास स्थित एक लैब में कार्यरत बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। प्रतीक चतुर्वेदी समेत पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Read More ACB का रौब, गोली की धमकी और लाखों का सामान… धमतरी में फर्जी अफसर बनकर लूट के आरोपी की गिरफ्तारी

पुलिस पीड़िता का बयान दर्ज कर मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में हमला अचानक और सुनियोजित प्रतीत हो रहा है, हालांकि इसके पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। यह घटना एक बार फिर सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा करती है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने शहरवासियों को झकझोर दिया है और पुलिस पर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दबाव बढ़ा दिया है।

Read More BREAKING: सुरेंद्र कोली की मौत का कारण आया सामने! पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से दम घुटने का खुलासा

Latest News

NEET PG 2026 Result OUT: रिजल्ट जारी, कितनी रही कट-ऑफ? जानें रैंक, मेरिट लिस्ट और आगे की राह NEET PG 2026 Result OUT: रिजल्ट जारी, कितनी रही कट-ऑफ? जानें रैंक, मेरिट लिस्ट और आगे की राह
साईं कृष्णा केस में SC के तीखे सवाल: हिरासत में मौत, FIR में देरी और CCTV गायब… आंध्र पुलिस से जवाब तलब
‘वनवास खत्म… अब किसकी कुर्सी जाएगी?’ स्मृति ईरानी की नियुक्ति पर भूपेश बघेल का तंज
132 किलो गांजा लेकर निकले थे पुणे, महासमुंद में पुलिस ने रास्ते में दबोचा; 81 लाख का माल जब्त
NEET PG 2026 Result OUT: रिजल्ट जारी, कितनी रही कट-ऑफ? जानें रैंक, मेरिट लिस्ट और आगे की राह
MP Polyhouse Scam: खेतों में पॉलीहाउस गायब, बैंक से करोड़ों पार? 33 किसानों के लोन केस में 11 पर FIR
TMC विवाद: पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न पर कानूनी पेच, ममता की याचिका पर SC में सुनवाई, चुनाव आयोग से सोमवार तक मांगा जवाब
Banking News: बैंक हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगे बैंक! ग्राहकों को राहत, जानें क्या रहेगा चालू
सब्जी बाजार हटाने पहुंची निगम टीम, फिर मचा घमासान! महिला की गिरफ्तारी पर विक्रेताओं का विरोध
चिल्हाटी और अशोक नगर में अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई, बिना पार्किंग की तीन दुकानें सील, मोपका में तीन मकानों का अगला हिस्सा तोड़ा
आधी रात अध्यक्ष के दरवाजे पर धरना! दल्लीराजहरा में भाजपा की अंदरूनी कलह आई सड़क पर
30 से ज्यादा कर्मचारी, चलती बस में आग और फिर आक्रोश! महानदी भवन के बाहर कर्मियों का हल्लाबोल