रायपुर में Viral Reel बना मुसीबत! बीच सड़क बाइक पर खतरनाक स्टंट, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर उठे सवाल

रायपुर में Viral Reel बना मुसीबत! बीच सड़क बाइक पर खतरनाक स्टंट, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर उठे सवाल

रायपुर। सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ एक बार फिर कानून और सड़क सुरक्षा पर भारी पड़ती नजर आई। राजधानी रायपुर में एक कथित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक सार्वजनिक सड़क पर युवती के साथ चलती बाइक पर खतरनाक स्टंट और आपत्तिजनक हरकतें करता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग शुरू कर दी है।

चलती बाइक पर स्टंट, सुरक्षा नियमों की अनदेखी
वायरल वीडियो में युवक बिना सुरक्षा मानकों का पालन किए बाइक चलाते हुए स्टंट करता दिखाई दे रहा है। इसी दौरान युवती के साथ उसकी आपत्तिजनक हरकतें भी कैमरे में कैद हुई हैं। दावा किया जा रहा है कि वीडियो नया रायपुर की सार्वजनिक सड़क पर रिकॉर्ड किया गया है। इस तरह के स्टंट न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन माने जाते हैं, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा पैदा कर सकते हैं।

सोशल मीडिया प्रोफाइल को लेकर भी चर्चा
वायरल वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि युवक की इंस्टाग्राम आईडी 'bhimeshh__22' है और उसका नाम भीमेश देवांगन बताया जा रहा है। हालांकि, इन दावों और संबंधित सोशल मीडिया प्रोफाइल की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

Read More जूस पिलाकर विधायक ने तुड़वाया आमरण अनशन, एक सप्ताह से चल रहा था आंदोलन, विधायक बोले- मांग जायज, संघर्ष आगे भी रहेगा जारी

कार्रवाई की उठी मांग
वीडियो वायरल होने के बाद बड़ी संख्या में सोशल मीडिया यूजर्स संबंधित युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक सड़कों पर इस तरह के स्टंट और अशोभनीय व्यवहार को बढ़ावा देना गलत संदेश देता है और इससे सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ता है।

Read More CG News: खैरागढ़ में चाकू-छुरी पर पुलिस की पैनी नजर, रखने वाले ही नहीं बेचने और धार लगाने वालों पर भी होगी कार्रवाई

पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार
फिलहाल, इस मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अगर जांच में वीडियो की पुष्टि होती है, तो यातायात नियमों के उल्लंघन, सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने और लागू कानूनों के तहत संबंधित कार्रवाई की जा सकती है.

Tags:

Latest News

पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक
इनोवा, बुलेट, KTM, एक्टिवा और ट्रैक्टर… रायपुर पुलिस ने खोला वाहन चोरी का बड़ा खेल, 4 आरोपी गिरफ्तार
Nagpur News: SBI बैंक में मिर्ची पाउडर डालकर 4.53 लाख की लूट, वारदात के बाद मचा हड़कंप; 30 मिनट में पुलिस ने दबोचा आरोपी
ओवरब्रिज के नीचे चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा था युवक, सिरगिट्टी पुलिस ने दबोचा
CG News: रायपुर में सांडों की भिड़ंत ने मचाया हड़कंप, सब्जी खरीद रही 62 साल की महिला को टक्कर; घर में घुसे आवारा मवेशी
UP News: WhatsApp पर लड़की की फोटो, मंदिर में शादी और फिर गहने-रुपये लेकर फरार… आजमगढ़ में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह के 7 गिरफ्तार
गणेश उत्सव पर 27 समितियों को पुलिस के सख्त निर्देश, 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन
CG News: महामाया मंदिर में देर रात घुसा चोर, चांदी का छत्र-खड़ाऊ और दानपेटी लेकर फरार; CCTV में कैद हुई वारदात
CG News: घर में सो रही महिला सरपंच को करैत ने डसा, रात में बिगड़ी तबीयत; अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
बेसमेंट का गेट तोड़कर जूडियो के अंदर घुसे थे आरोपी, तिजोरी उठाकर ले गए दो आरोपी गिरफ्तार, 4.83 लाख रुपए बरामद
Shubhendu Adhikari: कालीघाट मंदिर में मछली का भोग खाते दिखे शुभेंदु अधिकारी, बंगाल में फिर गरमाया नॉन-वेज पर सियासी विवाद
CG Politics: एक ही परिवार, दो सियासी रास्ते! मंत्री खुशवंत साहब भाजपा में तो बड़े भाई ढाल दास कांग्रेस के साथ, छत्तीसगढ़ में बढ़ी राजनीतिक हलचल