मिठाई दुकान के टॉयलेट में धुल रहे थे बर्तन! ग्राहक ने बनाया VIDEO, सफाई पर उठे सवाल; खाद्य विभाग ने जांच के दिए निर्देश

मिठाई दुकान के टॉयलेट में धुल रहे थे बर्तन! ग्राहक ने बनाया VIDEO, सफाई पर उठे सवाल; खाद्य विभाग ने जांच के दिए निर्देश

कोरबा। मिठाई और पकवान बनाने में इस्तेमाल होने वाले बर्तनों की सफाई को लेकर कोरबा में एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। निहारिका क्षेत्र स्थित न्यू दिल्ली स्वीट्स का बताया जा रहा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें कुछ कर्मचारी बाथरूम के फर्श पर बर्तन धोते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने संबंधित दुकान के साथ शहर के अन्य होटल, मिठाई दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों की भी जांच कराने की मांग की है। मामले को खाद्य विभाग ने संज्ञान में लेते हुए जांच की बात कही है।

ग्राहक की नजर पड़ी तो कैमरे में कैद किया मामला
जानकारी के मुताबिक, दुकान पर पहुंचे एक ग्राहक ने बाथरूम के अंदर बर्तनों की सफाई होते देखी। उसने मौके का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में बाथरूम के फर्श पर बर्तन रखे दिखाई दे रहे हैं और कर्मचारी उनकी सफाई करते नजर आ रहे हैं। ग्राहक ने जब कर्मचारियों से इस तरीके से बर्तन धोने को लेकर सवाल किया तो कथित तौर पर उन्हें बताया गया कि कुछ तकनीकी परेशानी के चलते इमरजेंसी में बाथरूम में बर्तन धुलवाए जा रहे थे। हालांकि, वीडियो सामने आने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल खाद्य स्वच्छता और हाइजीन मानकों को लेकर उठ रहा है।बर्तन बाथरूम के फर्श पर धोए जा रहे थे, जिसका ग्राहक ने वीडियो बना लिया।

VIDEO वायरल होते ही खाद्य विभाग हरकत में
वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर इसकी चर्चा तेज हो गई। लोगों ने मांग की कि सिर्फ इसी प्रतिष्ठान की नहीं, बल्कि शहर में संचालित अन्य मिठाई दुकानों, होटलों और खाद्य प्रतिष्ठानों की भी नियमित जांच होनी चाहिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकास भगत ने बताया कि सामने आए वीडियो के आधार पर प्रतिष्ठान संचालक को नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर वास्तविक स्थिति का निरीक्षण करेगी।वीडियो सामने आने के बाद खाद्य विभाग ने जांच के निर्देश दिए गए हैं।

Read More जमशेदपुर गोलीकांड के बाद सरगुजा में घेराबंदी, कार से भाग रहे चार संदिग्ध शूटर गिरफ्तार

जांच में स्थिति सही मिली तो होगी कार्रवाई
खाद्य विभाग के मुताबिक, किसी भी खाद्य प्रतिष्ठान में स्वच्छता और साफ-सफाई के निर्धारित मानकों का पालन करना जरूरी है। बर्तनों की सफाई के लिए ऐसी जगह का इस्तेमाल किया जाना जहां स्वच्छता मानकों का पालन न हो, गंभीर जांच का विषय है।अधिकारी ने कहा कि वीडियो में दिखाई दे रही स्थिति मौके की जांच में सही पाई जाती है तो संबंधित नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। यानी फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर मामला जांच के चरण में है और अंतिम कार्रवाई निरीक्षण के बाद तय होगी।

Read More एक लाख रुपए के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, संदिग्ध मौत पर मायके पक्ष का हंगामा

सक्ती में भी सामने आ चुका है ऐसा मामला
कोरबा की घटना से पहले सक्ती जिले में भी खाद्य स्वच्छता को लेकर इसी तरह का मामला सामने आया था। वहां एक ढाबे के जेंट्स टॉयलेट में बर्तन धोने का वीडियो वायरल हुआ था। मामले की जांच खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने की थी। विभागीय जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद संबंधित ढाबे का खाद्य लाइसेंस निलंबित कर दिया गया था।वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने होटल और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की मांग की है।

अब निरीक्षण रिपोर्ट पर टिकी नजर
कोरबा के इस मामले में अब खाद्य विभाग की टीम के निरीक्षण का इंतजार है। जांच के दौरान यह देखा जाएगा कि वायरल वीडियो में दिखाई गई गतिविधि वास्तव में उसी प्रतिष्ठान की है या नहीं और वहां खाद्य सुरक्षा नियमों का कितना पालन किया जा रहा है। फिलहाल, वीडियो ने खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता, बर्तन धोने की व्यवस्था और ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य पदार्थों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि मामले में नियमों का उल्लंघन हुआ है या नहीं और संबंधित प्रतिष्ठान पर क्या कार्रवाई की जाती है।

Tags:

Latest News

धरमजयगढ़ में कुपोषण का बढ़ता संकट! पहाड़ी गांवों के बच्चों पर पोषण की मार, NRC में 240 बच्चों को स्वस्थ करने का लक्ष्य धरमजयगढ़ में कुपोषण का बढ़ता संकट! पहाड़ी गांवों के बच्चों पर पोषण की मार, NRC में 240 बच्चों को स्वस्थ करने का लक्ष्य
कुसमुंडा खदान में फिर बड़ा हादसा! आमने-सामने टकराए दो ट्रेलर, एक ड्राइवर की मौत; मुआवजे को लेकर परिजनों का प्रदर्शन
प्लॉट के अंदर सड़ी-गली लाश मिलने से मचा हड़कंप! महिला की नजर पड़ी तो खुला राज, मौके पर पहुंची पुलिस
किराए के घर में मासूम से हैवानियत का आरोप! 6 साल की बच्ची की हालत बिगड़ी तो खुला मामला, 45 वर्षीय मकान मालिक हिरासत में
मिठाई दुकान के टॉयलेट में धुल रहे थे बर्तन! ग्राहक ने बनाया VIDEO, सफाई पर उठे सवाल; खाद्य विभाग ने जांच के दिए निर्देश
अब स्कूल की फीस भरते वक्त नहीं चलेगा पुराना तरीका, सीबीएसई ने जारी किए नए निर्देश
500 रुपए के लिए वृद्धा का गला रेत दिया… पांच दिन तक गांव में घूमता रहा हत्यारा, पुलिस ने राज खोला तो पैरों तले खिसक गई जमीन
1000 रुपए के लिए दोस्त का कत्ल! कार में बैठाकर जंगल ले गया, सिर पर लकड़ी से वार कर मौत के घाट उतारा; सबूत मिटाने नदी में धोई कार
फांसी के फंदे तक पहुंची 11वीं की छात्रा... पीछे छिपा था कौन? 3 महीने बाद खुला राज, दुष्प्रेरण और पॉक्सो का केस
नवरात्रि से पहले गरबा पर घमासान! वक्फ बोर्ड की मुस्लिम युवाओं से खास अपील- दूसरे समाज की महिलाओं के साथ न करें गरबा, बजरंग दल ने मांगे कड़े नियम
फसल बचाने के लिए चलीं गोलियां… खेतों में बिखरी मिलीं 22 लाशें, गांव में सनसनी
Vatika Group Money Laundering Case: ED ने मांगे थे 7 दिन, कोर्ट ने मंजूर किए सिर्फ 3; भल्ला बंधुओं की रिमांड बढ़ी