बकाया बिजली बिल वसूली पर बवाल: महिला इंजीनियर व कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी, एफआईआर दर्ज

बकाया बिजली बिल वसूली पर बवाल: महिला इंजीनियर व कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी, एफआईआर दर्ज

रायपुर। राजधानी रायपुर में शासकीय कार्य कर रही छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) की टीम के साथ बदसलूकी और धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। टिकरापारा थाना पुलिस ने महिला जूनियर इंजीनियर की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संतोषी नगर में हुई घटना
मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र के संतोषी नगर मेन रोड का है, जहां सीएसपीडीसीएल रावणभाठा जोन की टीम बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए पहुंची थी। संबंधित विद्युत कनेक्शन उपभोक्ता गोपाल तांडी के नाम पर दर्ज बताया जा रहा है, जो “मंत्री जी की चाय दुकान” से जुड़ा है।

4,950 की बकाया राशि को लेकर विवाद
जानकारी के अनुसार, उपभोक्ता के कनेक्शन पर 4,950 की बकाया राशि लंबित थी। टीम में महिला जूनियर इंजीनियर भावनी तिवारी सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे। जब टीम ने नियमानुसार बकाया राशि जमा करने के लिए कहा, तो उपभोक्ता ने भुगतान से इनकार कर दिया।

Read More किराए के घर में मासूम से हैवानियत का आरोप! 6 साल की बच्ची की हालत बिगड़ी तो खुला मामला, 45 वर्षीय मकान मालिक हिरासत में

डिस्कनेक्शन की कार्रवाई पर भड़के परिज
भुगतान न होने पर जब सीएसपीडीसीएल कर्मचारियों ने नियमों के तहत बिजली कनेक्शन विच्छेदन (डिस्कनेक्शन) की प्रक्रिया शुरू की, तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई। आरोप है कि उपभोक्ता और उसके परिजनों ने शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए गाली-गलौज और तीखी बहस शुरू कर दी।

Read More Raipur TeliBandha Chowk: नहीं बदलेगा तेलीबांधा चौक का नाम, ‘सेवा ज्योति संकल्प’ थीम पर होगा कायाकल्प; CM साय ने साफ किया रुख

राजनीतिक दबाव का हवाला, अभद्र व्यवहार का आरोप
शिकायत के मुताबिक, आशीष तांडी नामक युवक ने राजनीतिक रसूख का हवाला देते हुए कर्मचारियों को धमकाया। उसने दस्तावेज छीनने की कोशिश, महिला इंजीनियर के साथ अभद्र व्यवहार और जान से मारने की धमकी दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
घटना के बाद महिला जूनियर इंजीनियर ने टिकरापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शासकीय कर्मचारियों की सुरक्षा पर सवाल
यह घटना एक बार फिर शासकीय कर्मचारियों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर सवाल खड़े करती है। बकाया वसूली जैसे नियमित प्रशासनिक कार्य में बाधा और धमकी को लेकर विभागीय स्तर पर भी गंभीरता दिखाई जा रही है।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच