बिलासपुर स्टेशन पर शुरू हुआ ‘इकोग्रीन ऑटो केयर’, SECR का पहला वॉशिंग सेंटर

बिलासपुर स्टेशन पर शुरू हुआ ‘इकोग्रीन ऑटो केयर’, SECR का पहला वॉशिंग सेंटर

बिलासपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल ने यात्रियों और वाहन मालिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक नई पहल की है । बिलासपुर रेलवे स्टेशन के कार पार्किंग परिसर में ‘इकोग्रीन ऑटो केयर’ नाम से आधुनिक वॉशिंग सेंटर की शुरुआत की गई है । यह दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में शुरू किया गया पहला वॉशिंग सेंटर है ।

इस वॉशिंग सेंटर के शुरू होने से रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों के साथ शहर के आम वाहन मालिक भी अपने वाहनों की साफ-सफाई और वॉशिंग करा सकेंगे । यहां कार, बाइक, स्कूटी, ऑटो सहित विभिन्न प्रकार के वाहनों की वॉशिंग बाजार की तुलना में किफायती दरों पर उपलब्ध कराई जाएगी ।

पार्किंग के साथ वाहन वॉशिंग की सुविधा

स्टेशन के कार पार्किंग परिसर में वॉशिंग सेंटर शुरू होने से वाहन मालिकों को एक ही स्थान पर कई सुविधाएं मिलेंगी । यात्री अपना वाहन पार्क करने के साथ उसकी वॉशिंग और क्लीनिंग भी करा सकेंगे । इससे उन्हें शहर में अलग से वॉशिंग सेंटर तलाशने की जरूरत नहीं पड़ेगी और समय व श्रम दोनों की बचत होगी ।

पंचर और मामूली रिपेयरिंग की भी सुविधा

‘इकोग्रीन ऑटो केयर’ में केवल वाहन वॉशिंग ही नहीं, बल्कि वाहनों से जुड़ी अन्य छोटी जरूरतों की सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी । यहां वाहनों के पंचर, मामूली रिपेयरिंग और छोटे स्पेयर पार्ट्स से संबंधित सेवाएं मिलेंगी । इसके अलावा सीट कवर, हेलमेट सहित वाहन उपयोग से जुड़े जरूरी सामान भी उपलब्ध कराए जाएंगे ।

यात्रियों के साथ आम वाहन मालिकों को भी लाभ

रेलवे का कहना है कि इस सुविधा का लाभ केवल स्टेशन आने वाले यात्रियों तक सीमित नहीं रहेगा । शहर के आम वाहन मालिक भी अपने वाहनों की वॉशिंग और आवश्यक छोटी-मोटी सर्विस के लिए इस केंद्र का उपयोग कर सकेंगे । इससे रेलवे परिसर में यात्रियों को आधुनिक और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक और कदम जुड़ गया है ।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह ने कहा कि बिलासपुर स्टेशन पर ‘इकोग्रीन ऑटो केयर’ वॉशिंग सेंटर की शुरुआत यात्रियों और वाहन मालिकों को बेहतर सुविधा देने की दिशा में अभिनव पहल है । पार्किंग, वाहन वॉशिंग, पंचर, मामूली रिपेयरिंग और छोटे स्पेयर पार्ट्स जैसी सुविधाएं एक ही परिसर में मिलने से लोगों का समय और श्रम दोनों बचेंगे ।

उन्होंने कहा कि रेलवे का प्रयास है कि स्टेशनों पर यात्रियों की जरूरत के अनुरूप आधुनिक, सुविधाजनक और किफायती सेवाएं एक ही परिसर में उपलब्ध कराई जाएं । उम्मीद है कि ‘इकोग्रीन ऑटो केयर’ की यह सुविधा यात्रियों के साथ-साथ स्थानीय वाहन मालिकों के लिए भी उपयोगी साबित होगी ।

 

Tags:

Latest News

यौन उत्पीड़न केस: हाईकोर्ट की फटकार के बाद पुलिस विभाग ने बदले  निलंबित IPS डांगी केस में जांच अधिकारी यौन उत्पीड़न केस: हाईकोर्ट की फटकार के बाद पुलिस विभाग ने बदले निलंबित IPS डांगी केस में जांच अधिकारी
रेलवे कर्मचारी बना ‘कमीशन एजेंट’! आरक्षण केंद्र से टिकट दलाली का खुलासा, 74 हजार के 14 टिकट मिले
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: उदय राव को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत, EOW/ACB केस में मिली राहत
समुद्र के बीच गांधी की शतरंज की बाजी, 24 दिन की यात्रा में सीखी उर्दू-तमिल
छोटे भाई ने कूदकर बचाने की कोशिश की, हाथ पकड़ा लेकिन तेज बहाव में छूट गई पकड़, दो दिन बाद मिला किसान का शव
दस भुजाओं में हंसिया से लेकर धान की बाली तक, छत्तीसगढ़ी महतारी के रूप में विराजेंगी मां दुर्गा
युक्तियुक्तकरण-पदोन्नति घोटाले पर नए DEO का बड़ा एक्शन, न्यायालयीन शाखा का क्लर्क निलंबित
लगातार 20 महीने गैरहाजिर, नोटिस का भी नहीं दिया जवाब, संविदा व्याख्याता की सेवा समाप्त
मल्हार के सरकारी स्कूल में पढ़ाई को लेकर छात्राओं का फूटा गुस्सा, कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्राचार्य-शिक्षकों पर लगाए गंभीर आरोप
गांव में हथियार लेकर दबंगई पड़ी भारी, पुलिस ने चार युवकों को तख्तियां पहनाकर कराया पैदल भ्रमण
Bengal Politics: TMC के 4 बैंक खाते नहीं होंगे अनफ्रीज, 804 करोड़ के फंड पर सुप्रीम कोर्ट ने राहत से किया इनकार
Jharkhand High Court: SC-ST केस में जवाब देने में देरी पड़ी भारी, हेमंत सोरेन पर 10 हजार जुर्माना क्यों लगा?