IAS सहित छह आरोपियों को SC से अंतरिम जमानत मिली

छत्तीसगढ़ से बाहर रहने का आदेश

IAS सहित छह आरोपियों को SC से अंतरिम जमानत मिली

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कथित कोल लेवी, शराब और डीएमएफ (जिला खनिज फाउंडेशन) घोटाले से जुड़े मामले में गिरफ्तार आईएएस अधिकारी समीर विश्नोई, रानू साहू, राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सौम्या चौरसिया सहित रजनीकांत तिवारी, वीरेंद्र जायसवाल और संदीप नायक को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। सभी छह आरोपियों की आज शनिवार को जेल से रिहा हो गए है। सुप्रीम कोर्ट ने दो दिन पहले ही इन्हें सशर्त जमानत देते हुए रिहाई का आदेश दिया था। हालाँकि, सूर्यकांत तिवारी और निखिल चंद्राकर की रिहाई अभी नहीं होगी क्योंकि उनके खिलाफ अन्य मामले भी लंबित हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि जमानत पर रिहा होने के बाद इन सभी आरोपियों को छत्तीसगढ़ से बाहर रहना होगा, ताकि वे साक्ष्यों को प्रभावित न कर सकें। इसके अलावा, उन्हें जांच एजेंसियों को जांच में पूरा सहयोग करना होगा और गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश नहीं करनी होगी। शीर्ष अदालत ने छत्तीसगढ़ सरकार को यह छूट भी दी है कि यदि पुख्ता सबूत मिलते हैं कि आरोपी जांच को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं, तो जमानत रद्द करने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया जा सकता है।

इन आरोपियों के खिलाफ कोल लेवी घोटाले के अलावा शराब और डीएमएफ घोटाले की जांच एसीबी, ईओडब्ल्यू और ईडी द्वारा की जा रही है। ईडी ने पीएमएलए के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। सुप्रीम कोर्ट ने इन सभी मामलों को एक साथ क्लब कर सुनवाई की और फिर सभी मामलों में अंतरिम जमानत प्रदान की।

Read More 400 करोड़ का प्रोजेक्ट 'एक्स-रे' खुद फाइलों में अटका ; मिट्टी की जांच हुई, मगर टेंडर को दिल्ली से हरी झंडी का इंतजार

जेल में बंद इन अधिकारियों की रिहाई को लेकर आज दिन भर राजधानी रायपुर में राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में सरगर्मी तेज रही। दो साल से जेल में बंद समीर विश्नोई को ईडी ने 13 अक्टूबर 2022 को गिरफ्तार किया था। इसके बाद सौम्या चौरसिया को 2 दिसंबर 2022 और रानू साहू को 22 जुलाई 2023 को गिरफ्तार किया गया था। बेल के कागजात तैयार न हो पाने के कारण ये सभी आज जेल से नहीं छूट पाए, लेकिन कल उनकी रिहाई की पूरी संभावना है।

Read More पर्यटन के नाम पर ऑनलाइन लूट: 4 FIR के बाद जागा महकमा अधिकृत वेबसाइट से करें बुकिंग 

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर माओवादियों के ठिकाने पर बड़ा एक्शन, जंगल से हथियार-विस्फोटकों का जखीरा बरामद ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर माओवादियों के ठिकाने पर बड़ा एक्शन, जंगल से हथियार-विस्फोटकों का जखीरा बरामद
मानहानि मामले में वन अधिकारी को हाई कोर्ट से राहत, कार्यवाही पर रोक
CGPSC केस के बीच टामन सोनवानी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; हार्ट की समस्या के बाद पेसमेकर लगाया
इंदौर में रफ्तार का कहर: बेकाबू इनोवा ने 5 वाहनों को मारी टक्कर, घायलों को 200 फीट तक घसीटने का आरोप
बासी समोसे की शिकायत पर भड़का होटल संचालक, ग्राहक की कर दी जमकर पिटाई
एलसीआईटी कॉलेज में सजा ‘वेनिस कार्निवल’, आईजी ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र, एनसीसी कैडेट्स हुए सम्मानित
ओणम पर सजा केरल, फूलों की रंगोली से लेकर ओणसद्या तक दिखी उत्सव की रंगत
नेपाल में नदी का रौद्र रूप! भोटे कोशी के सैलाब ने मचाई तबाही, कई लोग लापता; रेस्क्यू तेज
‘विमान में बम है’… एक कॉल से मचा हड़कंप! लखनऊ-बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग के बाद जांच
एक झील, 6 लाशें और अनसुलझा सवाल! भूतनाल में तैरते मिले शव, गहराया मौत का राज
‘अवैध कमाई आएगी तो बराबर बांटेंगे’… गंगाजल लेकर पार्षदों की शपथ का VIDEO वायरल, मचा बवाल
यात्रीगण कृपया ध्यान दे: रक्षाबंधन पर रेलवे का तोहफा! दुर्ग-रायगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, 27 से 29 अगस्त तक तीन फेरे