मार्कशीट में हैरान कर देने वाली गड़बड़ी! एक ही छात्र की दो मार्कशीट, दो अलग नतीजे… DEO ने प्राचार्य से तलब की रिपोर्ट

बिलासपुर। सरकारी स्कूल की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है जिसने शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सरकंडा स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र रवि कुमार यादव की वर्ष 2006 की परीक्षा में जारी दो अलग-अलग मार्कशीट में दो विरोधाभासी परीक्षाफल दर्ज पाए गए हैं। इस गंभीर गड़बड़ी के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने तत्काल प्राचार्य से स्पष्टीकरण मांगा है।

एक ही छात्र… दो मार्कशीट… और दोनों में दो अलग-अलग नतीजे! 
मामला इतना चौंकाने वाला है कि DEO कार्यालय भी हैरान रह गया। छात्र रवि कुमार यादव (क्रमांक 3411, अनुक्रमांक 3066) की पहली मार्कशीट में परीक्षा परिणाम “पूरक (Supplementary)” दर्शाया गया है, जबकि दूसरी मार्कशीट में उसी परीक्षा का परिणाम “अनुपस्थित (Absent)” दर्ज है। यानी एक दस्तावेज कहता है कि छात्र परीक्षा में बैठा और फेल हुआ, जबकि दूसरा कहता है कि वह परीक्षा में पहुंचा ही नहीं! दोनों प्रमाण पत्र जिला स्तरीय अंकसूची से संबंधित हैं, जिससे यह गड़बड़ी और भी गंभीर हो जाती है। यह विरोधाभास अब शिक्षा विभाग के लिए ‘रिकॉर्ड की गलती’ से कहीं आगे बढ़कर एक बड़ी प्रणालीगत चूक बन गया है।

2006 की जिला स्तरीय परीक्षा में शामिल हुआ था छात्र
जारी दस्तावेजों के अनुसार, छात्र वर्ष 2006 की पूर्व माध्यमिक परीक्षा में नियमित परीक्षार्थी के रूप में सरकंडा स्कूल के परीक्षा केंद्र पर उपस्थित था। रिपोर्ट DEO कार्यालय तक पहुंचने के बाद जांच में यह दोहरी अंकसूची सामने आई, जिसने पूरे मामले को गंभीर बना दिया।

Read More फर्जी डिग्री से बने फार्मासिस्ट, 3 साल से जांच अटकी: 62 में से सिर्फ 9 पहुंचे सलाखों के पीछे; जांच अधिकारी भी हुए रिटायर

गड़बड़ी सामने आते ही DEO ने बिना देरी किए पूरा मामला गंभीरता से उठाया और तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। प्राचार्य को आदेश दिया गया है कि वे पूरी तथ्यात्मक स्थिति बिंदुवार स्पष्ट करें और इस लापरवाही पर अपना लिखित प्रतिवेदन पेश करें। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए DEO ने फाइल को सीधे कलेक्टर और संचालक स्कूल शिक्षा तक भेज दिया है। इस कदम के बाद साफ हो गया है कि अब यह मामला मात्र एक स्कूल स्तर की गलती नहीं माना जाएगा, बल्कि उच्चस्तरीय जांच की दिशा में बढ़ चुका है। विभाग में चर्चा है कि रिपोर्ट आने के बाद इस गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई तय है।

Read More Mahadev Betting Case: दुबई में 18 प्रॉपर्टी अटैच, बुर्ज खलीफा तक पहुंचा सट्टे का पैसा, 1700 करोड़ की संपत्ति जब्त, कई बड़े नाम जांच के दायरे में

शिक्षा विभाग में बढ़ी हलचल
एक छात्र की दो परीक्षाफल वाली मार्कशीट सामने आने से विभाग में हड़कंप जैसा माहौल है। अब सवाल उठ रहा है, यह गलती? तकनीकी त्रुटि? या रिकॉर्ड मैनेजमेंट में गंभीर लापरवाही? जांच रिपोर्ट से ही साफ होगा कि यह चूक किस स्तर पर हुई और जिम्मेदार कौन है ?

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

डीएसपी को फर्जी चैट से फंसाने वाले हिस्ट्रीशीटर दीपक टंडन का एक और फर्जीवाड़ा: सरिता का होटल किराए पर लेकर जमाया कब्जा, 2 लाख 26 हजार टैक्स बकाया होने पर निगम ने किया सील

राज्य

India vs Zimbabwe T20I Series: इंग्लैंड दौरे के तुरंत बाद जिम्बाब्वे में भिड़ेगी टीम इंडिया, BCCI ने जारी किया पूरा शेड्यूल India vs Zimbabwe T20I Series: इंग्लैंड दौरे के तुरंत बाद जिम्बाब्वे में भिड़ेगी टीम इंडिया, BCCI ने जारी किया पूरा शेड्यूल
नई दिल्ली। Ind vs Zim T20I Schedule। भारतीय टीम की एक और सीरीज के शेड्यूल का बीसीसीआई ने एलान कर...
Bhojshala Dispute Big Update: सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया रुख, वीडियो सबूतों पर अब हाईकोर्ट करेगा अंतिम फैसला
Assam Tea Garden Surprise: चुनावी दौरे के बीच PM मोदी अचानक पहुंचे बागान, महिलाओं संग तोड़ी चाय की पत्तियां और ली सेल्फी
PMCH में लापरवाही की हद: एंबुलेंस में तड़पती रही 82 साल की महिला, स्ट्रेचर न मिलने से पहुंची कोमा में
STF Action: CM योगी की मां पर टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार, भेजा गया जेल