Mahadev Betting Case: दुबई में 18 प्रॉपर्टी अटैच, बुर्ज खलीफा तक पहुंचा सट्टे का पैसा, 1700 करोड़ की संपत्ति जब्त, कई बड़े नाम जांच के दायरे में

Mahadev Betting Case: दुबई में 18 प्रॉपर्टी अटैच, बुर्ज खलीफा तक पहुंचा सट्टे का पैसा, 1700 करोड़ की संपत्ति जब्त, कई बड़े नाम जांच के दायरे में

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आरोपी सौरभ चंद्राकर की करीब 1700 करोड़ की संपत्तियां अटैच कर दी हैं। यह कार्रवाई PMLA एक्ट 2002 के तहत रायपुर जोनल ऑफिस द्वारा 25 मार्च को की गई, जिससे अंतरराष्ट्रीय सट्टेबाजी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।

जांच एजेंसी के मुताबिक कुल 20 अचल संपत्तियां अटैच की गई हैं, जिनमें 18 दुबई और 2 नई दिल्ली में स्थित हैं। खास बात यह है कि इन संपत्तियों में बुर्ज खलीफा में मौजूद लग्जरी अपार्टमेंट भी शामिल है। इसके अलावा Dubai Hills Estate, Business Bay और SLS Hotel & Residences जैसे प्राइम लोकेशंस पर आलीशान विला और हाई-एंड अपार्टमेंट भी जब्त किए गए हैं।

ED की जांच में सामने आया है कि ये सभी संपत्तियां अवैध सट्टेबाजी से कमाए गए पैसे से खरीदी गई थीं। एजेंसी के अनुसार महादेव ऑनलाइन बुक ऐप एक इंटरनेशनल बेटिंग सिंडिकेट की तरह काम कर रहा था, जिसे दुबई से ऑपरेट किया जाता था। इस नेटवर्क में Tiger Exchange, Gold365 और Laser247 जैसे प्लेटफॉर्म शामिल थे, जो फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए देशभर में फैलाए गए थे।image-gifs2-2_1774445567

Read More रायपुर में राशन वाले डकार गए पौने तीन करोड़ की बोरियां: 10 लाख बारदाने बांटे, 5 लाख का कोई अता-पता नहीं

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि हजारों डमी बैंक अकाउंट खोलकर आम लोगों के KYC का दुरुपयोग किया गया। इसके बाद हवाला, क्रिप्टो और लेयरिंग के जरिए पैसा विदेश भेजा गया और UAE समेत भारत में महंगी प्रॉपर्टीज में निवेश किया गया।

Read More विशेष बातचीत: नक्सल मोर्चे से साइबर स्पेस तक — सुरक्षा कैसे गढ़ रही है छत्तीसगढ़ का नया भविष्य

ED के अनुसार, इन संपत्तियों का संबंध सौरभ चंद्राकर के साथ-साथ उसके सहयोगियों विकास छपारिया, रोहित गुलाटी, अतुल अरोड़ा, नितिन तिब्रेवाला और सुरेंद्र बागड़ी से भी जुड़ा हुआ है। अब तक इस केस में एजेंसी 175 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है, 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और 74 लोगों को आरोपी बनाया गया है। कुल मिलाकर 4336 करोड़ से ज्यादा की संपत्तियां अटैच या फ्रीज की जा चुकी हैं।

इसके अलावा ED ने सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल समेत अन्य आरोपियों को Fugitive Economic Offender घोषित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। एजेंसी का कहना है कि विदेश में बैठे आरोपियों को कानून के दायरे में लाने और पूरे सट्टा नेटवर्क को खत्म करने के लिए कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Latest News

रायपुर में गणेश विसर्जन की खास तैयारी: खारून नदी में सीधे विसर्जन पर रोक, महादेव घाट पर निगम का मेगा इंतजाम रायपुर में गणेश विसर्जन की खास तैयारी: खारून नदी में सीधे विसर्जन पर रोक, महादेव घाट पर निगम का मेगा इंतजाम
300 रुपये की थाली से पैक्ड पनीर तक सवाल! जगदलपुर में जांच के दौरान 4 सैंपल अमानक, खाद्य गुणवत्ता पर चिंता
Raipur Meat Ban: रायपुर में 3 दिन नॉनवेज पर रोक! मांस-मटन की दुकानें और होटल रहेंगे बंद, निगम ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में तिमाही परीक्षा की तैयारी पर सवाल: कहीं शिक्षकों ने चंदा जुटाकर छपवाए पेपर, कहीं ब्लैकबोर्ड पर लिखे सवालों से हुई परीक्षा
अंधेरे की आड़ में तोड़ते थे घरों के ताले, पुलिस ने किया तीन चोरियों का खुलासा, 4.81 लाख का माल बरामद
सेवा संकल्प में नहीं पहुंचे 21 शिक्षक को नोटिस, संघों ने खोला मोर्चा, सरकारी कार्यक्रमों के बहिष्कार की दी चेतावनी
प्रेमी के खाते में पैसे डालने की जिद, 17 साल की किशोरी ने भाई को कमरे में किया कैद
सेवानिवृत्ति से पहले पूरा होगा पेंशन का हिसाब, 30 सितंबर तक निपटेंगे सभी लंबित प्रकरण
LPG Subsidy Alert: 30 सितंबर तक आधार बायोमेट्रिक नहीं कराया तो रुक सकती है गैस सब्सिडी, घर बैठे ऐसे करें e-KYC
छत्तीसगढ़ की MBBS सीटों पर बवाल! स्टेट कोटे में बाहरी छात्रों के एडमिशन की शिकायत, जांच के घेरे में प्रवेश प्रक्रिया
12 आपराधिक केस, ढाई महीने की फरारी… दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर हमले के आरोपी महादेव सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर का भांजा गिरफ्तार
कोयला लेवी केस में आयकर विभाग का बड़ा एक्शन: भिलाई में सूर्यकांत तिवारी से जुड़ा मकान सील, ढोल बजाकर कराई मुनादी