फर्जी डिग्री से बने फार्मासिस्ट, 3 साल से जांच अटकी: 62 में से सिर्फ 9 पहुंचे सलाखों के पीछे; जांच अधिकारी भी हुए रिटायर

फर्जी डिग्री से बने फार्मासिस्ट, 3 साल से जांच अटकी: 62 में से सिर्फ 9 पहुंचे सलाखों के पीछे; जांच अधिकारी भी हुए रिटायर

रायपुर | छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल में फर्जी मार्कशीट और जाली अनुभव प्रमाण पत्र के सहारे सदस्यता हासिल करने का बड़ा खेल अब भी सरकारी फाइलों में दबा हुआ है। इस बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुए 3 साल बीत चुके हैं, लेकिन जांच अब तक पूरी नहीं हो पाई है। हालत यह है कि 62 लोगों के खिलाफ शिकायत हुई थी, जिनमें से सिर्फ 28 पर एफआईआर दर्ज हुई और महज 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकी।

इस बीच मामले की जांच कर रहे मुख्य अधिकारी भी रिटायर हो गए हैं। वहीं, थानों में स्टाफ बदलने से जांच की रफ्तार सुस्त पड़ गई है। नतीजा यह है कि फर्जी तरीके से काउंसिल के सदस्य बने लोग अब भी सिस्टम की ढिलाई का फायदा उठा रहे हैं।

जांच कमेटी की रिपोर्ट का अता-पता नहीं

मार्च 2023 में जब यह मामला सामने आया था, तब हड़कंप मच गया था। शासन ने इस पूरे फर्जीवाड़े की जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी बनाई थी। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इस कमेटी ने अब तक न तो पुलिस को अपनी फाइनल रिपोर्ट सौंपी है और न ही शासन को। डीबी स्टार की पड़ताल में पता चला कि मुख्य जांचकर्ता के रिटायर होने के बाद मामला पूरी तरह ठंडे बस्ते में चला गया है। फार्मेसी काउंसिल के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें स्थिति की जानकारी है, लेकिन उनके पास आगे की कार्रवाई के लिए जरूरी रिपोर्ट ही नहीं है।

Read More दिल्ली से अनूपपुर आकर करते थे रेलवे ट्रैक से कॉपर केबल और तांबे की चोरी, 17 गिरफ्तार

 

Read More Raipur School Controversy: 9वीं के छात्र पर ‘तांत्रिक क्रिया’ का आरोप, TC थमाकर विद्यालय से बाहर; CM शिकायत सेल पहुंचा परिवार

राजस्थान और एमपी की यूनिवर्सिटी से खरीदीं डिग्रियां

 

जांच में यह बात सामने आई थी कि आरोपियों ने छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों की निजी यूनिवर्सिटीज की फर्जी मार्कशीट का इस्तेमाल किया था।

 

 पकड़ी गई चोरी: जब काउंसिल ने संबंधित विश्वविद्यालयों को वेरिफिकेशन के लिए पत्र लिखा, तो वहां से जवाब आया कि ये डिग्रियां उनके यहां से जारी ही नहीं हुई हैं।

ऑनलाइन शॉपिंग: पूछताछ में कुछ आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने ये डिग्रियां घर बैठे ऑनलाइन पैसे देकर खरीदी थीं।

मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाओं का कारोबार

यह मामला सिर्फ कागजी हेराफेरी तक सीमित नहीं है। फर्जी सर्टिफिकेट के जरिए सदस्यता लेने वालों पर गंभीर आरोप लगे थे। बताया जा रहा है कि इन लोगों ने फर्जी रजिस्ट्रेशन के आधार पर मेडिकल स्टोर चलाने का लाइसेंस लिया। आरोप है कि इन दुकानों की आड़ में नशीली दवाइयों का अवैध कारोबार किया जा रहा था। तात्कालिक रजिस्ट्रार ने तेलीबांधा थाने में इसकी शिकायत की थी, लेकिन पुलिस की कार्रवाई 9 गिरफ्तारियों के बाद आगे नहीं बढ़ पाई।

अफसर भी मौन

वर्तमान स्थिति यह है कि जिन 62 लोगों के खिलाफ शिकायत हुई थी, उनमें से आधे से ज्यादा पर तो अब तक एफआईआर भी नहीं हुई है। जिनकी गिरफ्तारी नहीं हुई, वे खुलेआम घूम रहे हैं। सबसे बड़ी लापरवाही यह है कि फर्जी पाए जाने के बावजूद इन लोगों की सदस्यता अब तक निरस्त नहीं की गई है। इस पूरे मामले में जब जिम्मेदार अफसरों से सवाल किया गया, तो उनके पास कोई स्पष्ट जवाब नहीं था।

Tags:

Latest News

हाई कोर्ट ने लोक आयोग के दोनों आवेदन खारिज किए, आठ साल पुराने आदेश में बदलाव से इनकार हाई कोर्ट ने लोक आयोग के दोनों आवेदन खारिज किए, आठ साल पुराने आदेश में बदलाव से इनकार
2028 के लिए शिंदे गुट का मिशन छत्तीसगढ़: 20 सीटों पर दावेदारी, NDA के साथ लड़ेंगे चुनाव; वर्मा बोले- पुरानी कांग्रेस अब कम्युनिस्ट जैसी
मुंगेली नाका के जूस सेंटर में तीसरी बार आग, जूस मशीन और डीप फ्रीजर समेत पूरा सामान जलकर खाक
ऑपरेशन की मांग, फिर मां-बच्चे की मौत! राजनांदगांव अस्पताल पर लापरवाही के आरोप, प्रबंधन का अलग दावा
BREAKING: सुरेंद्र कोली की मौत का कारण आया सामने! पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से दम घुटने का खुलासा
BJP का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! छत्तीसगढ़ की कमान स्मृति ईरानी को, सिद्धार्थ शंभु बने सह-प्रभारी
गणेश विसर्जन पर प्रशासन सख्त, डीजे और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समितियों को हिदायत, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
नहर में नहाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गांव में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
30 हजार के लालच में नाबालिग से कराई गैंगरेप की झूठी रिपोर्ट, पुरानी रंजिश में 5 युवकों को फंसाने की साजिश नाकाम
अंडरवियर में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, किडनी खराब होने का जिक्र कर छोड़ा सुसाइड नोट, परिजनों ने बीमारी से किया इनकार
बड़े तेवड़ा में फिर तनाव की स्थिति! प्रार्थना सभा की आशंका पर ग्रामीणों की जुटी भीड़, 3 दिन से पुलिस का पहरा जारी
Indigo Flight Emergency Landing: 24 हजार फीट की ऊंचाई पर इंडिगो विमान में तकनीकी खराबी, लंदन लौटकर करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग