मनरेगा भुगतान के नाम पर घूसखोरी का खेल, 30 हजार लेते SDO रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB ने घर से ही दबोचा

मनरेगा भुगतान के नाम पर घूसखोरी का खेल, 30 हजार लेते SDO रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB ने घर से ही दबोचा

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) विभाग के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी पर मनरेगा के तहत हुए निर्माण कार्यों की जांच और भुगतान प्रक्रिया आगे बढ़ाने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है। कार्रवाई के दौरान एसीबी ने रिश्वत की पूरी रकम भी बरामद कर ली।image_1781761731

जानकारी के अनुसार मामला मनोरा विकासखंड के ग्राम पंचायत कपरोल का है। शिकायतकर्ता एवं पूर्व उपसरपंच रीतूराम यादव ने एसीबी को बताया था कि वर्ष 2022-23 में मनरेगा के तहत कराए गए गेबियन संरचना निर्माण कार्य का भुगतान लंबे समय से लंबित था। आरोप है कि प्रभारी एसडीओ ने पहले 70 हजार रुपए की मांग की और रकम नहीं मिलने पर करीब छह महीने तक फाइल रोककर रखी। बाद में रिश्वत की मांग घटाकर 50 हजार रुपए कर दी गई।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि राशि देने के बाद भी भुगतान प्रक्रिया पूरी नहीं हुई और अधिकारी ने दोबारा 30 हजार रुपए की मांग शुरू कर दी। लगातार हो रही रिश्वतखोरी से परेशान होकर उन्होंने एसीबी से शिकायत की। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाई और शिकायतकर्ता को रकम लेकर आरोपी के पास भेजा।image-1_1781761847

Read More CG News: रायपुर में सांडों की भिड़ंत ने मचाया हड़कंप, सब्जी खरीद रही 62 साल की महिला को टक्कर; घर में घुसे आवारा मवेशी

बुधवार को जैसे ही संजय दिवाकर ने अपने मधुबन टोली स्थित निवास पर 30 हजार रुपए की रिश्वत ली, पहले से तैनात एसीबी टीम ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसीबी अब यह भी जांच कर रही है कि इस पूरे मामले में किसी अन्य अधिकारी या कर्मचारी की भूमिका तो नहीं थी।

Read More ओवरब्रिज के नीचे चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा था युवक, सिरगिट्टी पुलिस ने दबोचा

Latest News

विकास राशि को लेकर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, NH-30 किया जाम! 16वीं वित्त और DMF फंड को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा विकास राशि को लेकर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, NH-30 किया जाम! 16वीं वित्त और DMF फंड को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा
नल है, योजना है… फिर पानी क्यों नहीं? 45 दिन के बिजली संकट ने डबल इंजन सरकार के दावों पर खड़े किए सवाल
Ravneet Bittu Attack: बटाला में अचानक घिरा BJP नेता का काफिला, अंडे-टमाटर और पत्थरों की बौछार का आरोप
Nithari Case: निठारी से हरिद्वार तक… 20 साल पुरानी कहानी का फिर खौफनाक अंत, सुरेंद्र कोली की मिली लाश, मौत की जांच शुरू
पक्के मकान की उम्मीद पर फिरा पानी, आवास प्लस सर्वे में 16 हजार से ज्यादा आवेदक अपात्र, 30 सितंबर तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति
रिटायरमेंट के दिन जस्टिस का बड़ा संकल्प: 1.01 करोड़ दान, पत्नी संग देहदान; 36 साल की सेवा को दिया अनोखा सम्मान
Bhilai News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर पुतला दहन, पुलिस से झूमाझटकी में आरक्षक झुलसा; कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर FIR
Raipur School Controversy: 9वीं के छात्र पर ‘तांत्रिक क्रिया’ का आरोप, TC थमाकर विद्यालय से बाहर; CM शिकायत सेल पहुंचा परिवार
Facebook Ad से शुरू हुआ फ्रॉड, 11 रुपये लौटाकर जीता भरोसा और फिर खाते से उड़ गए 91 हजार
Nepal Flash Flood: तबाही के 3 हफ्ते बाद भी नहीं थमा संकट, 1,410 मौतें और 6 हजार से ज्यादा लोग लापता
Supreme Court News: बिल्डरों के मामलों में नया मोड़, जजों-वकीलों के खिलाफ Anonymous Complaints पर SC सख्त; जांच की तैयारी
Baloda Bazar News: आत्मानंद स्कूल में शिक्षक पर गंभीर आरोप, छात्राओं से बदसलूकी और मारपीट की शिकायत; प्राचार्य हटाने के निर्देश