गरीबों के राशन पर डाका! रायपुर की दुकानों से सैकड़ों क्विंटल चावल गायब, मचा हड़कंप

गरीबों के राशन पर डाका! रायपुर की दुकानों से सैकड़ों क्विंटल चावल गायब, मचा हड़कंप

रायपुर। रायपुर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की राशन दुकानों से जुड़ा एक बड़ा घोटाला सामने आने के बाद खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जांच में कई उचित मूल्य दुकानों से सैकड़ों क्विंटल चावल गायब मिलने का खुलासा हुआ है। हैरानी की बात यह है कि गरीबों के हक का यह अनाज लंबे समय तक रिकॉर्ड में चलता रहा, लेकिन जिम्मेदार तंत्र को इसकी भनक तक नहीं लगी।

जांच के दौरान कुछ दुकानों में 175 क्विंटल तो कहीं 450 क्विंटल तक चावल का शॉर्टेज पाया गया है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब सार्वजनिक वितरण प्रणाली गरीब परिवारों के लिए जीवनरेखा मानी जाती है, तब इतनी बड़ी मात्रा में राशन आखिर कहां गायब हो गया। कई मामलों में नोटिस जारी होने के बावजूद संचालकों ने न तो चावल जमा किया और न ही उसकी कीमत जमा कराई, जिससे अनियमितताओं की गंभीरता और बढ़ गई है।

खाद्य विभाग ने कुछ मामलों में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है, लेकिन यह मामला केवल चावल की कमी तक सीमित नहीं है। यह पूरी निगरानी व्यवस्था, स्टॉक सत्यापन प्रक्रिया और जवाबदेही पर भी सवाल खड़ा करता है। यदि समय पर जांच नहीं होती तो करोड़ों रुपये मूल्य का राशन घोटाला शायद सामने ही नहीं आता।

Read More बिना सुने कर्मचारी के खिलाफ नहीं हो सकती कार्रवाई- हाई कोर्ट, पदोन्नति रद्द पर लगाई रोक

अब विभाग अन्य राशन दुकानों की भी जांच की तैयारी कर रहा है। हालांकि जनता के बीच यह सवाल बना हुआ है कि गरीबों के हिस्से का अनाज गायब होने के लिए केवल दुकान संचालक जिम्मेदार हैं या फिर इस पूरे खेल में कोई बड़ा नेटवर्क भी सक्रिय था। जांच आगे बढ़ने के साथ कई और चौंकाने वाले खुलासे सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

Read More इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Tags:

Latest News

विकास राशि को लेकर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, NH-30 किया जाम! 16वीं वित्त और DMF फंड को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा विकास राशि को लेकर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, NH-30 किया जाम! 16वीं वित्त और DMF फंड को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा
नल है, योजना है… फिर पानी क्यों नहीं? 45 दिन के बिजली संकट ने डबल इंजन सरकार के दावों पर खड़े किए सवाल
Ravneet Bittu Attack: बटाला में अचानक घिरा BJP नेता का काफिला, अंडे-टमाटर और पत्थरों की बौछार का आरोप
Nithari Case: निठारी से हरिद्वार तक… 20 साल पुरानी कहानी का फिर खौफनाक अंत, सुरेंद्र कोली की मिली लाश, मौत की जांच शुरू
पक्के मकान की उम्मीद पर फिरा पानी, आवास प्लस सर्वे में 16 हजार से ज्यादा आवेदक अपात्र, 30 सितंबर तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति
रिटायरमेंट के दिन जस्टिस का बड़ा संकल्प: 1.01 करोड़ दान, पत्नी संग देहदान; 36 साल की सेवा को दिया अनोखा सम्मान
Bhilai News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर पुतला दहन, पुलिस से झूमाझटकी में आरक्षक झुलसा; कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर FIR
Raipur School Controversy: 9वीं के छात्र पर ‘तांत्रिक क्रिया’ का आरोप, TC थमाकर विद्यालय से बाहर; CM शिकायत सेल पहुंचा परिवार
Facebook Ad से शुरू हुआ फ्रॉड, 11 रुपये लौटाकर जीता भरोसा और फिर खाते से उड़ गए 91 हजार
Nepal Flash Flood: तबाही के 3 हफ्ते बाद भी नहीं थमा संकट, 1,410 मौतें और 6 हजार से ज्यादा लोग लापता
Supreme Court News: बिल्डरों के मामलों में नया मोड़, जजों-वकीलों के खिलाफ Anonymous Complaints पर SC सख्त; जांच की तैयारी
Baloda Bazar News: आत्मानंद स्कूल में शिक्षक पर गंभीर आरोप, छात्राओं से बदसलूकी और मारपीट की शिकायत; प्राचार्य हटाने के निर्देश