Forest Department Action: सूरजपुर में लकड़ी तस्करों पर शिकंजा, सागौन से लदी पिकअप जब्त; तीन आरोपी गिरफ्तार

Forest Department Action: सूरजपुर में लकड़ी तस्करों पर शिकंजा, सागौन से लदी पिकअप जब्त; तीन आरोपी गिरफ्तार

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में वन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सागौन की लकड़ी से लदी एक पिकअप वाहन जब्त की है। रामानुजनगर वन परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त के दौरान हुई इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लकड़ी बिना किसी वैध अनुमति के जंगल से काटकर दूसरे स्थान पर ले जाई जा रही थी। वन विभाग ने मामले में कई धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रात 3 बजे घेराबंदी कर पकड़ी गई पिकअप 
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, नियमित रात्रि गश्त के दौरान छिंदिया बीट क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली। इसके बाद टीम ने घेराबंदी कर सफेद रंग की पिकअप (CG 15 AC 1294) को रोका। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें सागौन प्रजाति के चार इमारती लट्ठे मिले। पूछताछ के दौरान चालक और साथ मौजूद लोगों से लकड़ी के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं कर सके।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा
वन विभाग की पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि लकड़ी छिंदिया के जंगल से काटकर सिंगतपुर ले जाई जा रही थी। जब्त सागौन लकड़ी का कुल आयतन 0.580 घन मीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत 47,826 रुपये आंकी गई है। वहीं, जब्त पिकअप वाहन की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई गई है। इस कार्रवाई में जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 2.48 लाख रुपये है।

Read More म्यूल बैंक खातों के जरिए करोड़ों की साइबर ठगी का नेटवर्क बेनकाब, 11 राज्यों से जुड़े तार, छह गिरफ्तार

कई धाराओं में दर्ज हुआ मामला
वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न कानूनों के तहत मामला दर्ज किया है, जिनमें 

Read More अरपा-भैंसाझार बैराज घोटाला: ईपीसी का ठेका तोड़ा, अलग टेंडर निकाला और पहली ही बारिश में बह गए करोड़ों, अब रिटेनिंग वॉल में फिर वही खेल

  • भारतीय वन अधिनियम, 1927
  • छत्तीसगढ़ वनोपज व्यापार विनियमन अधिनियम, 1969
  • छत्तीसगढ़ काष्ठ चिरान अधिनियम, 1984 की संबंधित धाराएं शामिल हैं।

तस्करी नेटवर्क की भी होगी जांच
वन विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि अवैध कटाई और लकड़ी की तस्करी के पीछे कोई संगठित गिरोह तो सक्रिय नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और जंगलों में अवैध कटाई व लकड़ी तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Tags:

Latest News

जिस हाथ में होनी चाहिए थी किताब, उसी हाथ में थमा दी पानी से भरी बाल्टी जिस हाथ में होनी चाहिए थी किताब, उसी हाथ में थमा दी पानी से भरी बाल्टी
कन्हार बांध विस्थापन फंड में 18 करोड़ का घोटाला: अफसरों को बचाने प्रमुख अभियंता कार्यालय में दबा दी गई फाइल, राजेश सुकुमार टोप्पो की भूमिका भी ...........
भूपेश को झटका, पाटन चुनाव याचिका पर अब आगे बढ़ेगी सुनवाई
फ़ोन पर ‘फ्री फायर’ का आखिरी गेम, एक किशोर की मौत, दूसरा जिंदगी के लिए लड़ रहा जंग
जिस Reel को बनाना था यादगार, वही बन गई आखिरी वीडियो! चलती ट्रेन की चपेट में आया बेगूसराय का युवक, मौत
एक तरफ दीयों की कतार, दूसरी तरफ सियासी तकरार! जगदलपुर में कांग्रेस-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, विजय शर्मा से भी बहस, देखें VIDEO
48 लाख का पैकेज, 200 एकड़ जमीन और करोड़ों की हैसियत का दावा कर युवती को फंसाया, शादी के बाद खुला फर्जी दूल्हे का राज
Raipur Crime: मोबाइल लूटकर दूसरे राज्यों में बदल देते थे पहचान! ओडिशा से राजस्थान तक फैला नेटवर्क, 5 आरोपी गिरफ्तार
Maharashtra Crime: मदद के बहाने बुलाया, फार्महाउस ले गए… पूर्व BJP विधायक और बर्खास्त पुलिसकर्मी पर महिला से गैंगरेप का आरोप
आरंग में जमीन का ‘खेल’! 68 साल के बुजुर्ग की पुश्तैनी जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप, ढाई साल से दफ्तरों में भटक रहा किसान
Mahtari Vandan Yojana: बिलासपुर में 542 महिलाएं निकलीं अपात्र, विभाग ने वसूले 30 लाख; 4.17 लाख हितग्राहियों की हुई जांच
Transfer News: छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी; कई जिलों में बदले प्रभारी CMHO