हाई कोर्ट की सख्ती: बिना ट्रीटमेंट गंदा पानी बहाने पर वेलकम, केडिया और भाटिया डिस्टलरी को नोटिस 

हाई कोर्ट की सख्ती: बिना ट्रीटमेंट गंदा पानी बहाने पर वेलकम, केडिया और भाटिया डिस्टलरी को नोटिस 

रायपुर | पर्यावरण नियमों की अनदेखी करके बिना ट्रीटमेंट किए खुले में दूषित पानी बहाने वाली फैक्ट्रियों पर हाई कोर्ट ने अपना रुख कड़ा कर लिया है। रायपुर के आसपास संचालित वेलकम, केडिया और भाटिया डिस्टलरी के खिलाफ अदालत ने सख्त कदम उठाए हैं। गंदा पानी छोड़ने के इस गंभीर मामले में अब इन तीनों कंपनियों से जवाब मांगा गया है। मीडिया द्वारा मामले को उठाने के बाद हाई कोर्ट ने इसे गंभीरता से लिया। जमीनी हकीकत और वस्तुस्थिति का पता लगाने के लिए हाई कोर्ट की तरफ से मामले की जांच के लिए दो कोर्ट कमिश्नर नियुक्त किए गए थे। इन दोनों कोर्ट कमिश्नरों ने मौके पर जाकर जांच की और 6 जुलाई को अपनी रिपोर्ट अदालत को सौंप दी है।

इस जांच रिपोर्ट ने तीनों डिस्टलरियों की बड़ी लापरवाही को उजागर कर दिया है। रिपोर्ट के तथ्यों को देखने के बाद हाई कोर्ट ने तीनों कंपनियों को कड़ी चेतावनी दी है। इसके साथ ही अदालत ने 22 जुलाई तक अपना विस्तृत जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। कोर्ट में पेश की गई रिपोर्ट में तीनों फैक्ट्रियों की अलग-अलग खामियां बताई गई हैं, जो इस प्रकार हैं:

वेलकम डिस्टलरी: वन विभाग के इलाके में जा रहा दूषित पानी

Read More महादेव सट्टा: 1.45 लाख करोड़ का कारोबार, अब सेंट्रल GST ने थमाया 40,603 करोड़ का बिल

कोर्ट कमिश्नरों की जांच के मुताबिक, वेलकम डिस्टलरी से निकलने वाला दूषित पानी वन विभाग के इलाके में जा रहा है। गंदे पानी की निकासी के लिए बिछाई गई पाइपलाइन में भी लीकेज की बात सामने आई है। इस लापरवाही के चलते डिस्टलरी पर 56.4 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है, लेकिन हालात में सुधार नहीं हुआ है।

Read More 75 लाख के बांड ने रोकी रेलवे की नौकरी, डॉक्टर ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

भाटिया वाइंस: खजूरी और शिवनाथ नदी के रास्ते में जहरीला पानी

भाटिया वाइंस के मामले में स्थिति और भी चिंताजनक मिली है। खजूरी और शिवनाथ नदी के रास्ते पर अत्यधिक जहरीला पानी बहता हुआ पाया गया है। पानी की जांच में बीओडी और सीओडी की मात्रा तय मानकों से काफी ज्यादा मिली है। इस जहरीले पानी के कारण नदियों की मछलियां भी मर रही हैं और पानी का प्राकृतिक संतुलन बिगड़ रहा है।

केडिया डिस्टलरी: खदानों के गड्ढों में जमा मिला गंदा पानी

केडिया डिस्टलरी के आसपास के इलाके की जांच में कोर्ट कमिश्नरों ने पाया कि डिस्टलरी का गंदा पानी पास की खदानों के गड्ढों में जाकर जमा हो रहा है। मौके के हालात देखकर कमिश्नरों ने यह आशंका जताई है कि यहां भी किसी बड़े लीकेज के कारण दूषित पानी बाहर आ रहा है।

 

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

जन्माष्टमी की खुशियों के बीच करंट का कहर, मटकी बांधने गेट पर चढ़ा युवक, 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसा जन्माष्टमी की खुशियों के बीच करंट का कहर, मटकी बांधने गेट पर चढ़ा युवक, 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसा
जन्माष्टमी पर आज खुलेगा बांधवगढ़ का अनोखा धाम, साल में सिर्फ एक दिन मिलते हैं श्रीराम-जानकी के दर्शन, होगी विशेष पूजा-अर्चना
बडगाम के जंगल में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर; AK राइफल बरामद, दूसरे की तलाश तेज
थानों में सड़ रहे जब्त वाहन तो तुरंत लौटाएं मालिक को, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश; कहा- खड़े-खड़े कबाड़ बनाना किसी के काम का नहीं
68 लाख की सड़क बनी ‘धान का खेत’! गड्ढों में धान-बेशरम रोपकर ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, बोले- पहले साल ही उखड़ गई सड़क
स्कूल की कक्षा बनी शराबखोरी का अड्डा! महुआ शराब के साथ शिक्षक का वीडियो वायरल, BEO ने थमाया नोटिस
Dharseewa Crime: सुनसान सड़क पर पुलिस को देखते ही भागे आरोपी, टाटा मैजिक में मिली युवक की लाश; हत्या के बाद ठिकाने लगाने की आशंका
Nepal Flood Rescue: 9 दिन तक ‘मौत की सुरंग’ में कैद रहे दो मजदूर, फिर ऐसे लौटी जिंदगी; रेस्क्यू की पूरी कहानी
Srinagar Airport Indigo Collision: पार्किंग के दौरान खंभे से भिड़ा इंडिगो विमान, श्रीनगर एयरपोर्ट पर मची हलचल; सभी यात्री सुरक्षित
UNICEF Report: डिजिटल दुनिया में बच्चों पर मंडरा रहा बड़ा खतरा, ऑनलाइन शोषण और ब्लैकमेलिंग ने बढ़ाई चिंता
CG Cooperative Bank Recruitment: छत्तीसगढ़ में 1360 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, बैंक से PACS तक युवाओं को मिलेगा मौका
Chhattisgarh Election News: चुनावी खर्च का हिसाब नहीं दिया तो गई चुनाव लड़ने की पात्रता, 40 उम्मीदवारों पर EC का एक्शन