शक्कर के बढ़ते दामों पर जिला प्रशासन सख्त, थोक-चिल्हर बाजारों की होगी निगरानी

शक्कर के बढ़ते दामों पर जिला प्रशासन सख्त, थोक-चिल्हर बाजारों की होगी निगरानी

बिलासपुर : शहर में शक्कर के दाम बढ़ने के बाद जिला प्रशासन ने बाजार पर नजरें टिका दी हैं। खुले बाजार में कीमतों में अचानक आई तेजी को देखते हुए काला बाजारी और मुनाफाखोरी की आशंका को लेकर खाद्य विभाग को जांच के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने अधिकारियों से शक्कर की उपलब्धता और बाजार में चल रहे दामों की लगातार निगरानी करने को कहा है।

स्टॉक और बिक्री का होगा मिलान

प्रशासन की नज़र थोक कारोबारियों के साथ ही चिल्हर दुकानदारों पर भी रहेगी। खाद्य विभाग की टीम व्यापारियों के स्टॉक रजिस्टर और बिक्री बिल की जांच करेगी। इसके साथ ही रिकॉर्ड में दर्ज शक्कर की मात्रा का गोदाम और दुकान में मौजूद वास्तविक स्टॉक से मिलान किया जाएगा। अधिकारियों को यह भी देखने के निर्देश दिए गए हैं कि कहीं कम स्टॉक दिखाकर बाजार में शक्कर की कृत्रिम कमी तो नहीं बनाई जा रही है। यदि ऐसा पाया जाता है तो संबंधित कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Read More Dalli Rajhara News: स्टेशन पर छूटा नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग, RPF ने सुरक्षित लौटाकर पेश की मिसाल

गोदामों में हो सकता है औचक निरीक्षण

Read More आयुर्वेदिक बोर्ड चुनाव की मतगणना पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, लगी रोक खत्म, अब नतीजों का इंतजार

बाजार में शक्कर की उपलब्धता सामान्य बनाए रखने के लिए जरूरत के अनुसार दुकानों और गोदामों का औचक निरीक्षण भी किया जाएगा। खाद्य विभाग की टीम शक्कर की आवक, बिक्री और उपलब्ध स्टॉक का रिकॉर्ड खंगालेगी। खास तौर पर उन कारोबारियों पर नजर रहेगी, जहां स्टॉक और बिक्री के आंकड़ों में अंतर मिलता है।

जमाखोरी मिली तो होगी कार्रवाई

प्रशासन ने साफ किया है कि शक्कर की जमाखोरी कर कृत्रिम कमी पैदा करने या तय दर से अधिक कीमत पर बिक्री करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जांच के दौरान गड़बड़ी मिलने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने अधिकारियों को बाजार की स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि आम उपभोक्ताओं पर बढ़ती कीमतों का अनावश्यक बोझ न पड़े, इसके लिए शक्कर के कारोबार और उपलब्धता की नियमित जांच की जाएगी।

Tags:

Latest News

चुनाव केस में भूपेश को हाई कोर्ट से झटका, विजय बघेल की याचिका पर आगे बढ़ेगी सुनवाई चुनाव केस में भूपेश को हाई कोर्ट से झटका, विजय बघेल की याचिका पर आगे बढ़ेगी सुनवाई
Bastar Flood News: बाढ़ में उजड़े घर, मुआवजे से भी कटी लोन की किस्त! तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर परिवार
अजगर की दुर्लभ सर्जरी, मुंह से निकाली 200 ग्राम की गांठ, दो घंटे तक चला ऑपरेशन
Delhi Police Crackdown: दिल्ली प्रदर्शन पर फेक पोस्ट के खिलाफ बड़ा एक्शन, 4 FIR दर्ज; 500 से ज्यादा पोस्ट हटाए गए
UPI Payment Charges: दिवाली तक टला MDR चार्ज, व्यापारियों को राहत; जानिए किस पर पड़ेगा असर
जमीन सीमांकन पर राजनीतिक संग्राम, कांग्रेस ने तोड़ी बैरिकेडिंग, वाटर कैनन से रोका प्रदर्शन
फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं तो मालिक और ड्राइवर की जेब से निकलेगा मुआवजा, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
2.76 लाख का रूपए का पहला चेक अटका तो थमा दिया दूसरा चेक, वह भी हो गया बाउंस, आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
आयुर्वेदिक बोर्ड चुनाव की मतगणना पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, लगी रोक खत्म, अब नतीजों का इंतजार
Jagdalpur News: शिक्षक और भोजन की समस्या से परेशान दिव्यांग छात्र सड़क पर उतरे, चटाई बिछाकर किया प्रदर्शन
Raipur News: CM हाउस के बाहर अचानक मचा बवाल, कई गाड़ियों के तोड़े शीशे; पुलिस ने व्यक्ति को लिया हिरासत में
Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक