छत्तीसगढ़ भाजपा में बड़े बदलाव सुगबुगाहट: CM साय दिल्ली से लौटे; नए प्रभारी पर मंथन, तोखन साहू को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की चर्चा 

छत्तीसगढ़ भाजपा में बड़े बदलाव सुगबुगाहट: CM साय दिल्ली से लौटे; नए प्रभारी पर मंथन, तोखन साहू को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की चर्चा 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने एक दिवसीय दिल्ली दौरे के बाद शुक्रवार को रायपुर लौट आए है । राजधानी वापसी पर उन्होंने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। लेकिन, इस दौरे ने प्रदेश की सियासत में हलचल तेज कर दी है। सीएम साय ने दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से अहम मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद से ही छत्तीसगढ़ भाजपा में नए प्रदेश प्रभारी की नियुक्ति और नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर अटकलों का बाजार पूरी तरह से गर्म हो गया है।

 

Read More जिले में 18 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

खाली है संगठन प्रभारी का पद, हाईकमान करेगा फैसला

Read More Raipur News: फूल चौक की करोड़ों की वक्फ दुकान पर बड़ा फैसला, 45 दिन में कब्जा सौंपने का आदेश; किराये को लेकर था विवाद

 

नितिन नवीन के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद से छत्तीसगढ़ में संगठन प्रभारी का पद खाली है। एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा के दौरान जब सीएम साय से नए प्रभारी को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से केंद्रीय नेतृत्व का विषय है। उन्होंने कहा, "नितिन नवीन जी पहले हमारे प्रदेश के संगठन प्रभारी थे। अब उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। ऐसे में छत्तीसगढ़ के लिए नए प्रभारी की नियुक्ति होना स्वाभाविक है।" इस बयान ने साफ कर दिया है कि दिल्ली में प्रदेश के संगठनात्मक ढांचे को लेकर गंभीर चर्चा हुई है।

 

तोखन साहू को मिल सकती है प्रदेश अध्यक्ष की कमान!

 

नए प्रभारी की चर्चाओं के बीच छत्तीसगढ़ के सियासी गलियारों में सबसे बड़ी सुगबुगाहट नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम को लेकर है। अंदरखाने से खबर है कि केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू को छत्तीसगढ़ भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। पार्टी सूत्रों की मानें तो साहू की जमीनी पकड़ और ओबीसी (OBC) वर्ग में उनके व्यापक प्रभाव को देखते हुए हाईकमान उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपने पर विचार कर रहा है। सत्ता और संगठन के बीच तालमेल बैठाने और जातीय समीकरणों को साधने के लिए तोखन साहू का नाम सबसे आगे चल रहा है।

जल्द हो सकता है आधिकारिक ऐलान

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के बाद से ही संगठनात्मक बदलाव के संकेत मिल रहे थे। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सीएम साय और नितिन नवीन के बीच हुई इस बैठक में बदलाव का पूरा ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया गया है। 

Tags:

Latest News

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय एनकोर्ड की बैठक सम्पन्न मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय एनकोर्ड की बैठक सम्पन्न
डाइट से हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने किया रद्द, सहायक ग्रेड-3 को बड़ी राहत, पकड़ी विभागीय आदेश की खामी
अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम से भिड़ गया दुकानदार, बलिदानी स्मारक के पास हंगामा
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद इलाज की मजबूरी बनी तबादले का आधार, हाई कोर्ट ने दी एडीएम को दी अंतरिम राहत
LPU Violence Case: हाई कोर्ट की पंजाब पुलिस को फटकार, आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश
Sahibganj News: बांग्लादेशी युवक के पास पाकिस्तान-नेपाल की मुद्रा मिलने से जांच तेज, रांची ATS ने संभाली पड़ताल
Kanker Liquor Case: भानुप्रतापपुर शराब कांड में बड़ा अपडेट, 4 हजार से ज्यादा खाली बोतलें मिलने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
अनुकंपा नौकरी पर छिड़ा विवाद, हाई कोर्ट ने मां के दावे को दी प्राथमिकता
Pendra News: केंदा घाटी के अंधे मोड़ पर दो भारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त, खाई में लटका ट्रक और पलटा ट्रेलर
Dalli Rajhara News: स्टेशन पर छूटा नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग, RPF ने सुरक्षित लौटाकर पेश की मिसाल
खुले आसमान के नीचे विराजती हैं शिकारी माता, मंदिर पर आज तक नहीं टिक सकी छत, पांडवों से जुड़ी है मंदिर की मान्यता
3 जिले में चोरी की 10 वारदातों का हुआ खुलासा, दिन में सूने मकानों की रेकी, फिर ताला तोड़कर करते थे चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार