सुबह की खामोशी में चोरों ने उड़ाई करोड़ों की कलाकृतियां, रेनॉयर म्यूजियम की सुरक्षा पर बड़ा सवाल

सुबह की खामोशी में चोरों ने उड़ाई करोड़ों की कलाकृतियां, रेनॉयर म्यूजियम की सुरक्षा पर बड़ा सवाल

पेरिस। फ्रांस के मशहूर रेनॉयर म्यूजियम में आज तड़के हुई चोरी ने कला जगत के साथ-साथ म्यूजियम की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। दो संदिग्धों ने म्यूजियम में सेंध लगाकर चार कीमती पेंटिंग्स अपने कब्जे में ले लीं। इन कलाकृतियों की अनुमानित कुल कीमत करीब 98 करोड़ रुपये बताई जा रही है। वारदात के बाद भागते समय संदिग्धों में से एक के हाथ से एक पेंटिंग गिर गई, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। हालांकि बाकी तीन पेंटिंग्स लेकर दोनों मौके से फरार हो गए।

सुबह 5:48 बजे बजा अलार्म, पांच मिनट में पहुंची पुलिस
कैग्नेस-सुर-मेर के मेयर ब्रायन मैसन के मुताबिक, म्यूजियम का सिक्योरिटी अलार्म आज सुबह करीब 5:48 बजे सक्रिय हुआ। अलार्म की सूचना मिलते ही म्युनिसिपल पुलिस की टीम को रवाना किया गया और करीब पांच मिनट के भीतर जवान मौके पर पहुंच गए। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही चोर म्यूजियम से बाहर निकल चुके थे। इसके बाद आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में दो संदिग्धों के वारदात के बाद इलाके से भागने की तस्वीरें सामने आने की बात कही गई है। पुलिस अब इसी आधार पर उनकी पहचान और तलाश में जुटी है।

चार पेंटिंग्स में से एक बरामद
पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक चोर चार पेंटिंग्स लेकर भागने में कामयाब हुए। भागते समय जल्दबाजी में एक पेंटिंग उनके हाथ से गिर गई, जिसे घटनास्थल के आसपास से बरामद कर लिया गया। बाकी तीन कलाकृतियों का अब तक पता नहीं चल सका है। म्यूजियम में सेंध कैसे लगाई गई और चोर सुरक्षा व्यवस्था को पार कर अंदर तक कैसे पहुंचे, इसकी भी जांच की जा रही है। जांच एजेंसियां CCTV फुटेज और मौके से मिले संभावित सुरागों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही हैं।

Read More Messi Retirement: 21 साल का सफर खत्म, अर्जेंटीना की जर्सी को मेस्सी ने कहा अलविदा; 207 मैच, 125 गोल और एक ऐसा फैसला जिसने फैंस को कर दिया भावुक

रेनॉयर का आखिरी घर था यह म्यूजियम
रेनॉयर म्यूजियम फ्रांस के कैग्नेस-सुर-मेर शहर में स्थित है और महान फ्रांसीसी प्रभाववादी चित्रकार पियरे-अगस्ते रेनॉयर को समर्पित है। यह वही घर है जहां रेनॉयर ने अपने जीवन के अंतिम वर्षों का समय बिताया था। 1919 में उनकी मृत्यु के बाद इस ऐतिहासिक घर को 1960 में म्यूजियम में बदल दिया गया। म्यूजियम में रेनॉयर की पेंटिंग्स के अलावा उनके निजी जीवन से जुड़ी कई वस्तुएं भी संरक्षित हैं। इनमें उनका चित्रफलक और व्हीलचेयर जैसी चीजें भी शामिल हैं, जो इस स्थान को कला प्रेमियों के लिए खास बनाती हैं।

Read More हिमालय में तबाही, अब मुआवजे की मांग! नेपाल ने उठाया Climate Justice का मुद्दा, अरबों डॉलर के नुकसान का दावा

लूवर की बड़ी चोरी के बाद फिर उठे सुरक्षा पर सवाल
रेनॉयर म्यूजियम में चोरी की यह घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब फ्रांस के सबसे चर्चित लूवर म्यूजियम में हुई बड़ी चोरी की घटना अभी भी लोगों की याद में है। एक साल से भी कम समय पहले लूवर में दिनदहाड़े हुई वारदात में करीब 100 मिलियन डॉलर मूल्य की आठ बेशकीमती वस्तुओं के चोरी होने की खबर सामने आई थी। अब रेनॉयर म्यूजियम में हुई चोरी ने फ्रांस के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फिर बहस छेड़ दी है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि दो संदिग्ध इतनी आसानी से म्यूजियम तक कैसे पहुंचे और सुरक्षा तंत्र को कैसे चकमा दिया।

Tags:

Latest News

प्राइवेट स्कूल खोलने के लिए अब एनओसी की बाध्यता खत्म, भवन की देनी होगी वीडियो रिकॉर्डिंग, कागजों में झूठ पकड़ा गया तो नपेंगे संचालक प्राइवेट स्कूल खोलने के लिए अब एनओसी की बाध्यता खत्म, भवन की देनी होगी वीडियो रिकॉर्डिंग, कागजों में झूठ पकड़ा गया तो नपेंगे संचालक
आज गणेश, कल पौधा! रायपुर केंद्रीय जेल में बंदियों ने बनाई ऐसी मूर्तियां, विसर्जन के बाद देंगी हरियाली
एंबुलेंस नहीं मिली तो खाट बनी सहारा! बीमार महिला को कंधों पर उठाकर अस्पताल ले गए परिजन, VIDEO वायरल
सुबह की खामोशी में चोरों ने उड़ाई करोड़ों की कलाकृतियां, रेनॉयर म्यूजियम की सुरक्षा पर बड़ा सवाल
केवल कागजों तक सीमित न रहे प्रगति, जमीन पर भी दिखे योजनाओं और विकास कार्यो का असर
आमेर में टूरिस्ट गाइड की चाकू मारकर हत्या, मौत के बाद फूटा लोगों का गुस्सा; बाजार बंद कर सड़क पर उतरे स्थानीय लोग
पेंडारी के मुरूम खदान तालाब में मिला महिला का तैरता का शव, पहचान में जुटी पुलिस
निजी शरिया अदालत तय नहीं कर सकता महिला का वैवाहिक दर्जा, सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसले को बनाया आधार, इदारा-ए-शरिया का आदेश किया निरस्त
ट्रेलर के पहियों के नीचे आई महिला, पति और मां गंभीर रूप से घायल, चालक वाहन समेत फरार
चार करोड़ का एनीकट पानी के आगे बेबस! बाढ़ आई तो ताश के पत्तों की तरह ढह गई पूरी संरचना
तलाक का फैसला कौन सुना सकता है? छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने साफ कर दिया नियम, शरिया कोर्ट को लेकर अहम टिप्पणी
1.30 लाख का टैंकर 2.50 लाख में? पंचायतों की खरीदी ने खड़े किए बड़े सवाल, पहले पहुंचा सामान फिर बना प्रस्ताव