RAIPUR: मकर संक्रांति पर चाइनीज मांझे का कहर, युवक के चेहरे पर लगे 34 टांके

RAIPUR: मकर संक्रांति पर चाइनीज मांझे का कहर, युवक के चेहरे पर लगे 34 टांके

रायपुर: पारंपरिक रूप से मकर संक्रांति के अवसर पर पतंग उड़ाने की परंपरा रही है, लेकिन इस साल यह परंपरा राजधानी रायपुर में जानलेवा साबित हो रही है। प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझे का खुलेआम इस्तेमाल लोगों की जान के लिए गंभीर खतरा बन गया है।

बीती देर शाम राजधानी के पंडरी एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां सड़क से गुजर रहे एक युवक के चेहरे पर चाइनीज मांझा आ लगा। हादसे में युवक की ठोड़ी और गाल बुरी तरह कट गए, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों को युवक के चेहरे पर 34 टांके लगाने पड़े।

शहर में चाइनीज मांझे का खौफ
राजधानी रायपुर में चाइनीज मांझे से होने वाली दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रतिबंधित होने के बावजूद यह खतरनाक मांझा शहर के विभिन्न इलाकों में धड़ल्ले से बिक रहा है, जिससे राहगीर, वाहन चालक और पक्षी सभी खतरे में हैं।

Read More Bastar Flood News: बाढ़ में उजड़े घर, मुआवजे से भी कटी लोन की किस्त! तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर परिवार

निगम नेताप्रतिपक्ष ने उठाए सवाल
इस गंभीर घटना के बाद रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने निगम प्रशासन और राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि निगम और जिला प्रशासन की नाक के नीचे चाइनीज मांझा खुलेआम बेचा जा रहा है, लेकिन इसे रोकने के लिए ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। आकाश तिवारी ने कहा कि प्रशासन की लापरवाही के कारण आम नागरिक हादसों का शिकार हो रहे हैं और अब यह मुद्दा केवल परंपरा का नहीं, बल्कि जन सुरक्षा का बन चुका है।

Read More पैरी प्रोजेक्ट का 2500 करोड़ का ठेका: रातों-रात बदली शर्तें, आधी रात को भोपाल की कंपनी के नाम खुला लिफाफा

सख्त कार्रवाई की मांग
घटना के बाद स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने चाइनीज मांझे की बिक्री, भंडारण और उपयोग पर तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Tags:

Latest News

CM हेल्पलाइन की शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई, शिक्षा विभाग की लापरवाही पर दो अधिकारियों को नोटिस जारी  CM हेल्पलाइन की शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई, शिक्षा विभाग की लापरवाही पर दो अधिकारियों को नोटिस जारी
छत्तीसगढ़ के इस आईएएस को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, गृह मंत्रालय में बने डिप्टी सेक्रेटरी
पहचान पत्र के बिना दिया कमरा तो मकान मालिक पर होगा केस, किराएदार रखने से पहले थाने को देनी होगी पूरी कुंडली
ममता हुई शर्मसार, मां ने किया 1.80 लाख में 9 महीने के बच्चे का सौदा, पुलिस ने पश्चिम बंगाल से किया बरामद
जंतर-मंतर पहुंचना सीजेपी के इन दो नेता को पड़ा भारी, न्यायिक हिरासत में भेजे गये तिहाड़ जेल, जमानत के लिए कोर्ट पहुंची अर्जी
फेसबुक पर मोटे मुनाफे का लालच पड़ा भारी, प्रॉपर्टी डीलर के 7.90 लाख पार, पुलिस में दर्ज मामला
QR कोड से 5 लाख की साइबर ठगी, चॉइस सेंटर संचालक के खाते हुए होल्ड, हिरासत में दो युवक
व्याख्याता का छात्राओं से गलत संबंध और धर्मांतरण के आरोपों पर मचा बवाल, आंदोलनकारियों का अनिश्चितकालीन धरना
चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, लेकिन वायरल हो गई हवन कुंड पर बैठ कर पोज वाली फोटो
पैरी प्रोजेक्ट का 2500 करोड़ का ठेका: रातों-रात बदली शर्तें, आधी रात को भोपाल की कंपनी के नाम खुला लिफाफा
छत्तीसगढ़ में बस सफर हुआ महंगा: नई दरें लागू, साधारण से लेकर स्लीपर तक का किराया तय; हड़ताल की चेतावनी के बाद फैसला
डीईओ दफ्तर का 'खेल': ट्रांसफर के आखिरी दिन पूर्व डीईओ ने दिया बैकडेट प्रमोशन, नए अफसर ने आते ही किया निरस्त