पीवी एप का गड़बड़झाला: भाठागांव का खेत पहुंचा अफ्रीका, कवर्धा का पूरा गांव एक ही खसरे में सिमटा

पीवी एप का गड़बड़झाला: भाठागांव का खेत पहुंचा अफ्रीका, कवर्धा का पूरा गांव एक ही खसरे में सिमटा

रायपुर। भाठागांव का खेत अफ्रीका के समंदर में तैर रहा है। कवर्धा जिले के खैरा गांव का पूरा रकबा एक ही खसरे के भीतर घुस गया है। यह कोई मजाक नहीं। जमीन के भौतिक सत्यापन यानी फिजिकल वेरीफिकेशन के लिए लाए गए पीवी एप का कारनामा है। इस डिजिटल सिस्टम से सत्यापन में ऐसी भारी गड़बड़ी सामने आई है जिसने मैदानी अमले की नींद उड़ा दी है। पटवारी डरे हुए हैं। उन्हें डर सता रहा है कि सिस्टम की इस तकनीकी चूक से आने वाले दिनों में गांव-गांव में जमीन के भारी विवाद खड़े होंगे।

मामला सीधा-सादा नहीं है। पिछले साल तक इसी पीवी एप से सिर्फ सामान्य फिजिकल वेरीफिकेशन हो रहा था। तब सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। काम आसानी से निपट रहा था। लेकिन इस बार सितंबर महीने में आदेश जारी कर पूरी व्यवस्था बदल दी गई। अब पटवारियों को सीधे खेत में जाना पड़ रहा है। खेत की मेड़ के चारों ओर घूम-घूम कर हर तरफ से फोटो खींचनी है। इसके बाद उसका एक पॉलिगॉन तैयार करना है। फिर इस पॉलिगॉन को एप में दर्ज करना है। असल माथापच्ची यहीं से शुरू हुई।

मीडिया की पड़ताल में इस सिस्टम की सबसे बड़ी तकनीकी खामी सामने आई है। एप की मैपिंग पूरी तरह भटकी हुई है। जब भाठागांव में दर्ज एक खसरे की मैपिंग की गई, तो लोकेशन सीधे अफ्रीका के समुद्र में दिखाने लगी। एप ने खेत को सात समंदर पार पहुंचा दिया। कवर्धा जिले के खैरा गांव की मैपिंग का हाल तो और भी बुरा रहा। सिस्टम ने पूरे के पूरे गांव का खसरा एक ही नक्शे के भीतर समेट दिया।

Read More रायपुर से हजारों कांग्रेसजन जाएंगे दिल्ली, ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ प्रदर्शन की तैयारी तेज

खामी सिर्फ नक्शे तक सीमित नहीं है। एक बड़ी तकनीकी दिक्कत यह भी है कि इस एप को कोई भी, कहीं से भी चला सकता है। इसके अलावा, ग्राउंड पर काम करने में भारी परेशानी आ रही है। किसान मौके पर मौजूद नहीं रहता। बिना किसान के सामने खड़े रहकर खेत की सही मेड़ नापना और मैपिंग करना बिल्कुल आसान काम नहीं है। एक इंच की भी गलती हुई, तो दो किसानों के बीच झगड़ा तय है। यह भविष्य में जमीन विवाद बढ़ने का सबसे बड़ा कारण बनेगा।

Read More ऑनलाइन जुए की लत ने तोड़ा रिश्तों का भरोसा! कर्ज चुकाने के लिए सगे जीजा के घर की चोरी, 37 लाख के जेवर बरामद

जानें..आखिर क्यों लाया गया पीवी एप क्यों 

 इस ऐप को लाने के पीछे सरकार का मकसद गिरदावरी प्रक्रिया को कागजी फाइलों के झंझट से बाहर निकालना था। इसे पूरी तरह डिजिटल, पारदर्शी और सटीक बनाने के लिए ही यह एप तैयार करवाया गया। पुरानी व्यवस्था में बिना मौके पर पहुंचे, दफ्तर या घर बैठे-बैठे गिरदावरी कर ली जाती थी। इस गुंजाइश को जड़ से खत्म करने के लिए जीपीएस और जियो टैगिंग से भौतिक सत्यापन की व्यवस्था लागू की गई। तय हुआ कि खेत में खड़े होकर ही फोटो अपलोड होगी और वहीं से जीपीएस लोकेशन कैप्चर की जाएगी। इसके पीछे यह भी तर्क था कि प्राकृतिक आपदा या कीट प्रकोप के समय सेटेलाइट और फील्ड डेटा के आधार पर प्रभावित रकबे का सटीक और तुरंत आकलन हो सकेगा। इससे किसानों को मुआवाजा बांटने का काम तेजी से होगा।

लेकिन धरातल पर तस्वीर बिल्कुल उलट है। पटवारी संघ रायपुर के जिलाध्यक्ष कमलेश तिवारी ने इस पूरी प्रक्रिया की जमीनी हकीकत रखी। उन्होंने बताया कि इस एप के जरिए डेटा अपलोड करने में लगातार तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं। काम आगे बढ़ाने से पहले इन खामियों को दूर किया जाना चाहिए। पिछले साल तक इस एप से कोई समस्या नहीं थी, लेकिन इस बार अचानक आदेश निकालकर पॉलिगॉन बनाने की शर्त थोप दी गई। काम का तरीका बदल दिया गया, लेकिन इसके लिए जिस तरह की प्रॉपर ट्रेनिंग मिलनी चाहिए थी, वह नहीं दी गई।

Tags:

Latest News

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट का झटका: चुनाव मामले में ट्रायल रोकने से इनकार, कहा- आप बस देरी करना चाहते हैं भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट का झटका: चुनाव मामले में ट्रायल रोकने से इनकार, कहा- आप बस देरी करना चाहते हैं
अमित जोगी के सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल, भाजपा ने थाने में की शिकायत; 24 घंटे में FIR की मांग
स्मार्ट पीडीएस 2.0 की खुली पोल: 30 दिन की डेडलाइन पार, फिर भी अफसरों के लॉगिन में धूल खा रहे 50 से अधिक आवेदन; बेटे को बना दिया पोता
छत्तीसगढ़ के CM साय का आज जशपुर दौरा, रणजीता स्टेडियम में सभा और हेलमेट बैंक का करेंगे शुभारंभ
पीवी एप का गड़बड़झाला: भाठागांव का खेत पहुंचा अफ्रीका, कवर्धा का पूरा गांव एक ही खसरे में सिमटा
चांटापारा एनीकट घोटाला: 1.4 मीटर की जगह 0.35 मीटर का फ्लोर बना, 4 बार ढहा, इधर सुप्रीम कोर्ट के नियमो को दरकिनार कर प्रमोशन, अब मामले में सीबीआई जांच की मांग
छत्तीसगढ़ के हजारों NHM संविदा कर्मचारियों को बड़ी राहत की उम्मीद, मेडिकल लीव से वेतन वृद्धि तक कई मांगों पर बनी सहमति
रायपुर घरौंदा सेंटर में 8 बच्चों की मौत और 5 लापता होने का मामला: हाईकोर्ट सख्त, 11 कोर्ट कमिश्नर करेंगे जांच, तीन साल में खर्च हुए 9 करोड़ रुपये
छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 16 जिलों में बिजली चमकने और बारिश का अलर्ट, सुबह-सुबह जारी हुई चेतावनी
कुरेली सब स्टेशन हादसा, कार्यपालन यंत्री ने मानी विभाग की गलती, बिना ग्लव्स-जूतों के ड्यूटी कर रहा था ऑपरेटर
इमरान हाशमी की हॉरर फिल्मों में वापसी, ‘रूह’ से बड़े पर्दे पर मचेगा खौफ! डर, रोमांस और संगीत का होगा अनोखा संगम
कैलेंडर की तारीख नहीं, देवता की मान्यता से मनती है दिवाली! छत्तीसगढ़ के इस गांव की अनोखी परंपरा