एक रील के लिए जिंदगी दांव पर! खूंटाघाट में खतरनाक बहाव के बीच पहुंचे लोग, पुलिस ने लगवाई उठक-बैठक

एक रील के लिए जिंदगी दांव पर! खूंटाघाट में खतरनाक बहाव के बीच पहुंचे लोग, पुलिस ने लगवाई उठक-बैठक

बिलासपुर। बारिश के मौसम में खूंटाघाट वेस्टवियर का तेज बहाव लोगों के लिए आकर्षण जरूर बन रहा है, लेकिन यहां रोमांच के नाम पर की जा रही लापरवाही कभी भी बड़े हादसे में बदल सकती है। ऐसा ही नजारा बिलासपुर जिले के खूंटाघाट वेस्टवियर में देखने को मिला, जहां कुछ लोग प्रतिबंधित क्षेत्र पार कर पानी के बेहद करीब पहुंच गए और वहां सेल्फी व रील बनाने लगे। मामले की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को सुरक्षित स्थान पर हटाया। पुलिस ने मौके पर ही उन्हें फटकार लगाते हुए दोबारा ऐसी लापरवाही न करने की सख्त हिदायत दी।

गेट पार कर पहुंच गए खतरनाक हिस्से में
बताया गया कि कुछ लोग वेस्टवियर के प्रतिबंधित हिस्से का गेट पार करके उस जगह तक पहुंच गए थे, जहां पानी का बहाव काफी तेज था। हैरानी की बात यह रही कि इस जोखिम के दौरान उनके साथ परिवार और बच्चे भी मौजूद थे। तेज पानी के बीच खतरे को नजरअंदाज करते हुए लोग मोबाइल से फोटो और वीडियो बनाने में जुटे थे। जरा सी चूक होने पर कोई व्यक्ति तेज बहाव में खिंच सकता था।

पुलिस पहुंची तो उतर गया ‘रील’ का जोश
लोगों के खतरनाक स्थान पर पहुंचने की जानकारी मिलते ही रतनपुर पुलिस की टीम वहां पहुंची। पुलिसकर्मियों ने पहले सभी को तत्काल सुरक्षित क्षेत्र में निकाला और फिर उनकी लापरवाही को लेकर जमकर समझाइश दी। पुलिस ने मौके पर ही लोगों को कान पकड़कर उठक-बैठक लगवाई और चेतावनी दी कि भविष्य में प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश कर अपनी या दूसरों की जान खतरे में न डालें।

Read More वक्फ बोर्ड की 5 हजार करोड़ की संपत्तियों पर फिर घमासान: 5723 कब्जों की सीबीआई जांच अब तक नहीं; 200 करोड़ की जगह मिल रहा सिर्फ 5 लाख किराया

बारिश में कब बदल जाए पानी का बहाव, पता नहीं चलता
पुलिस ने लोगों को समझाया कि बारिश के दौरान नदी, नाले, डैम और वेस्टवियर के आसपास परिस्थितियां बेहद तेजी से बदल सकती हैं। कुछ ही मिनटों में जलस्तर बढ़ सकता है और शांत दिखने वाला पानी अचानक खतरनाक रूप ले सकता है। खासकर वेस्टवियर के नीचे या तेज बहाव वाले हिस्से में खड़े होकर फोटो और वीडियो बनाना बेहद जोखिम भरा है।

Read More छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को बड़ी सौगात, पुरानी पेंशन पर सरकार की मुहर

बच्चों को लेकर ऐसी जगह पहुंचना और भी खतरनाक
इस घटना ने एक और गंभीर सवाल खड़ा किया है। मनोरंजन या सोशल मीडिया कंटेंट के लिए लोग खुद तो जोखिम उठाते ही हैं, कई बार बच्चों को भी ऐसे स्थानों पर साथ ले जाते हैं। बारिश के दौरान फिसलन, तेज बहाव और अचानक बढ़ता जलस्तर किसी भी व्यक्ति के लिए जानलेवा हो सकता है। ऐसे में बच्चों को प्रतिबंधित या संवेदनशील जल क्षेत्रों से दूर रखना बेहद जरूरी है।

पुलिस की साफ अपील—रील के लिए जिंदगी दांव पर न लगाएं
रतनपुर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बारिश के मौसम में नदी, नाले, डैम और वेस्टवियर के आसपास सावधानी बरतें और प्रतिबंधित क्षेत्रों में बिल्कुल प्रवेश न करें। पुलिस का संदेश साफ है, कुछ सेकंड की सेल्फी या सोशल मीडिया की एक रील के लिए अपनी जिंदगी और परिवार की सुरक्षा दांव पर लगाना समझदारी नहीं है। याद रखिए, खूंटाघाट का पानी कैमरे में जितना खूबसूरत दिखता है, उसके तेज बहाव के सामने एक छोटी सी लापरवाही उतनी ही भारी पड़ सकती है।

Tags:

Latest News

AI से बनाया कलेक्टर का फर्जी आदेश, आबकारी में जब्त बाइक छुड़ाने पहुंचे दो शातिर, पुलिस ने दबोचा, मोबाइल और कूटरचित दस्तावेज जब्त AI से बनाया कलेक्टर का फर्जी आदेश, आबकारी में जब्त बाइक छुड़ाने पहुंचे दो शातिर, पुलिस ने दबोचा, मोबाइल और कूटरचित दस्तावेज जब्त
दो दशक तक फाइलों में उलझा कर्मचारी का प्रमोशन, हाई कोर्ट ने विभाग को दिया 50 दिन का अल्टीमेटम
मौत बनकर खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार एंबुलेंस, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, तीन जिंदगी से जूझ रहे
बाइक ठीक चलाने की नसीहत देना पड़ा भारी, युवक को चाकू से गोदकर भागे हमलावर, दो दिन पहले भी हुई थी चाकूबाजी की वारदात
शराब घोटाला: भिलाई में ईडी का एक्शन, पूर्व सीएम के बेटे चैतन्य बघेल की कॉलोनी के 355 प्लॉट कब्जे में...
जल संसाधन विभाग में ट्रांसफर-पोस्टिंग घोटाला: सीएम और सचिव के नाम पर अफसर ‘सिद्दीकी’ ने वसूले करोड़ों; पैसे न देने पर बस्तर-सरगुजा भेजने की धमकी
नितिन नवीन के छत्तीसगढ़ दौरे पर दीपक बैज का हमला, बोले- जनजातीय गौरव दिवस नहीं, विनाश दिवस मनाने आ रहे हैं
जांजगीर-चांपा में दिनदहाड़े बड़ी लूट: घर में घुसकर महिला से मारपीट, 10 लाख के जेवर और नकदी लेकर फरार हुए नकाबपोश बदमाश
छत्तीसगढ़ में ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, सरकार से वार्ता विफल; ड्राइवरों ने दी चक्काजाम की चेतावनी
रायपुर रेलवे स्टेशन पर 300 किलो संदिग्ध नकली पनीर जब्त, भोपाल से ट्रेन के जरिए पहुंची थी खेप
रेलवे कर्मचारियों के राशन कार्ड पर रेलवे बोर्ड सख्त, NFSA सूची में नाम मिलने पर जांच और सरेंडर का फरमान जारी
Raipur Fraud Case: खुद को सुप्रीम कोर्ट की वकील और सिविल जज बताकर बचपन की सहेली से ठगे 1.88 लाख रुपये, iPhone खरीदने का आरोप