अब आवासीय क्षेत्र में संचालित नहीं कर सकते व्यावसायिक गतिविधियां, होगी सख्त कार्रवाई

अब आवासीय क्षेत्र में संचालित नहीं कर सकते व्यावसायिक गतिविधियां, होगी सख्त कार्रवाई

बिलासपुर : आवासीय क्षेत्र में नियमों को ताक पर रखकर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करना अब भारी पड़ सकता है। विनोबा नगर की गली एल-8 में आवासीय मकान के भीतर कारखानानुमा एंब्रॉयडरी का काम संचालित किए जाने की शिकायत पर नगर निगम ने सख्त कार्रवाई की है। निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्य बंद कराकर परिसर को सील कर दिया।

विनोबा नगर में अंशुल पुरी द्वारा आवासीय मकान में व्यावसायिक एंब्रॉयडरी का काम किया जा रहा था। यहां बड़ी सिलाई मशीनों का इस्तेमाल होने से लगातार तेज आवाज निकल रही थी। इससे आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही थी। रहवासियों की शिकायत नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे तक पहुंची थी।

शिकायत पर हरकत में आया निगम कर्मचारी

Read More CG News: विकास के दावों के बीच मासूमों की प्यास का दर्द! स्कूल का हैंडपंप खराब, खेत-नाले का पानी पी रहे बच्चे

मामले को गंभीरता से लेते हुए निगम कमिश्नर ने जोन क्रमांक-4 के अधिकारियों को मौके का निरीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद निगम की टीम ने स्थल का निरीक्षण किया और आवासीय क्षेत्र में संचालित व्यावसायिक कार्य को तत्काल बंद कराया। कार्रवाई के दौरान निगम कर्मचारियों ने परिसर को सील कर दिया। निगम की इस कार्रवाई से साफ है कि आवासीय इलाकों में नियमों के विपरीत कारखानानुमा गतिविधियां संचालित करने वालों पर अब सख्ती की जाएगी।

Read More तहसीलदार के पास नहीं हैं सिविल कोर्ट की तरह अधिकार - हाई कोर्ट, निर्माण रोकने का आदेश किया निरस्त

कार्रवाई में जोन कमिश्नर अंकुर पांडेय, सब इंजीनियर रवि नवरंग, आर आई नीरज अग्रवाल, अतिक्रमण प्रभारी संतोष वर्मा, शिवबहादुर जायसवाल समेत निगम के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Tags:

Latest News

बस्तर में फिर ‘टाइगर अलर्ट’! गांव के करीब पहुंचा बाघ, मुनादी से सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने संभाला मोर्चा बस्तर में फिर ‘टाइगर अलर्ट’! गांव के करीब पहुंचा बाघ, मुनादी से सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने संभाला मोर्चा
CGPSC इंटरव्यू की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा मौका! 12-13 सितंबर को फ्री मॉक इंटरव्यू, 11 तक रजिस्ट्रेशन
बांग्लादेश में फिर दहली अल्पसंख्यक बस्तियां! अलग-अलग वारदातों में महिला समेत दो हिंदुओं की मौत, सुरक्षा पर उठे सवाल
CJP प्रोटेस्ट पर छात्र को नोटिस भेजना पड़ा भारी! सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेटर नोएडा मजिस्ट्रेट को लगाई फटकार, CJI बोले- ‘हिम्मत कैसे हुई?’
अब आवासीय क्षेत्र में संचालित नहीं कर सकते व्यावसायिक गतिविधियां, होगी सख्त कार्रवाई
बिजली बकायेदारों पर अब गिरेगी गाज, रोज कटेंगे 1500 कनेक्शन, 80 हजार पुराने बकायेदार विभाग के निशाने पर
तहसीलदार के पास नहीं हैं सिविल कोर्ट की तरह अधिकार - हाई कोर्ट, निर्माण रोकने का आदेश किया निरस्त
कुपवाड़ा में आतंकी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार! हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ा पूर्व आतंकी गिरफ्तार, हथियार बरामद
गोलबाजार में दिनदहाड़े कारोबारी के बैग से 50 हजार पार! धमतरी से खरीदारी करने आया था व्यापारी, पुलिस ने शुरू की जांच
CG News: विकास के दावों के बीच मासूमों की प्यास का दर्द! स्कूल का हैंडपंप खराब, खेत-नाले का पानी पी रहे बच्चे
आरटीई पर चीफ जस्टिस सख्त, सरकार को 3 सप्ताह में देना होगा सीटों और दाखिल बच्चों का पूरा हिसाब  
मरीजों की सेहत से खिलवाड़ पर सख्ती! सिद्धार्थ हॉस्पिटल की फार्मेसी सील, एक्सपायरी इंजेक्शन मिलने पर लाइसेंस भी निलंबित