नोटिस...बिजली बिल नहीं भरने वाले रसूखदारों पर कड़ाई अब कटेगा कनेक्शन होगी कानूनी कार्रवाई

नोटिस...बिजली बिल नहीं भरने वाले रसूखदारों पर कड़ाई अब कटेगा कनेक्शन होगी कानूनी कार्रवाई

बिलासपुर। शहर के बड़े-बड़े रसूखदार और रईस लोग बिजली जलाकर बिल भरना भूल गए हैं। अब बिजली विभाग ने इन लापरवाह लोगों की नींद उड़ाने की तैयारी कर ली है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने बिलासपुर में बकाया वसूली के लिए बड़ा अभियान शुरू किया है। इसमें उन 1306 लोगों को शामिल किया गया है। 

जिन पर एक लाख रुपये से ज्यादा का बिल बकाया है। विभाग ने साफ कहा है कि अगर तुरंत पैसे जमा नहीं किए तो न केवल बिजली काटी जाएगी बल्कि कानूनी प्रक्रिया से होकर गुजरना पड़ेगा। 

 

Read More  Job Fraud Chhattisgarh: नौकरी लगाने के नाम पर किस्तों में लिए 2.09 लाख, फर्जी नियुक्ति पत्र देने का आरोप, पूर्व BJP नेता और बेटे पर FIR

रईसों की लंबी फेहरिस्त किसी पर 12 लाख तो किसी पर 5 लाख बिल बकाया 

Read More दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार

हैरानी की बात यह है कि बिल न भरने वालों में नामी स्कूल डॉक्टर और बड़े रेस्टोरेंट संचालक शामिल हैं। विभाग की सूची में डॉ. गीतिका शर्मा सबसे ऊपर हैं जिन पर 12 लाख 93 हजार रुपये से ज्यादा का बकाया है। वहीं ब्लैक डायमंड रेस्टोरेंट ने भी करीब 10 लाख रुपये का बिजली बिल जमा नहीं किया हैं। सेंट जेवियर हाई स्कूल भरनी पर 52 लाख 24 हजार रुपये का बिल बाकी है। इसके अलावा विजय यादव पर 7.54 लाख अभिषेक अग्रवाल पर 7.51 लाख और प्रदीप झा पर 6.52 लाख रुपये का बिल बकाया है। सूची में सौरभ कौशिक प्रभा साहू पारस नाथ बैरागी और प्रीतम लाल के नाम भी शामिल हैं जिनके बिल 5 लाख रुपये के पार पहुंच चुके हैं। सिर्फ इन 10 लोगों को मिला लें तो विभाग का 1 करोड़ 13 लाख रुपये से ज्यादा फंसा हुआ है।

 

साहब बोले अब मोहलत नहीं सीधा होगा एक्शन

 

कार्यपालक निदेशक ए.के. अम्बस्थ ने बताया कि विभाग अब किसी को ढील देने के मूड में नहीं है। उन्होंने अपील की है कि लोग सम्मान के साथ खुद ही बिल भर दें वरना सड़कों पर टीम निकलेगी और कनेक्शन काट दिए जाएंगे। अधिकारी ने यह भी चेतावनी दी है कि जिनका कनेक्शन पहले से कटा हुआ है और उन्होंने पैसा नहीं दिया तो उनके खिलाफ कोर्ट केस किया जाएगा। सरकारी दफ्तरों को भी नहीं बख्शा जाएगा और ऊपर से निर्देश मिलते ही वहां भी कार्रवाई की जाएगी।

 

Tags:

Latest News

साइबर जागृति अभियान में मुंगेली जिले को मिला सम्मान, 18.32 लाख लोगों को किया जागरूक साइबर जागृति अभियान में मुंगेली जिले को मिला सम्मान, 18.32 लाख लोगों को किया जागरूक
जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज, अभिजीत दीपके समेत कई सीजेपी नेता हिरासत में, ध्रुव राठी भी पकड़े गए
Metformin Anti-Aging: क्या डायबिटीज की दवा धीमी कर सकती है उम्र बढ़ने की प्रक्रिया? जानें रिसर्च
Gold in Dream: सपने में सोना मिलना शुभ या अशुभ? जानें गहने पहनने और सोना खोने का मतलब
गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर
नियम ताक पर: दूसरी पत्नी अपात्र, फिर भी बेटे को बना दिया भृत्य; सर्विस बुक पर अफसर के दस्तखत तक नहीं
पदानुक्रम तार-तार: जूनियर के हाथ कमान, दबाव में हस्ताक्षर करने को मजबूर सीनियर मुख्य अभियंता 
कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग