सांसद मनोज तिवारी ने सीएम साय से की मुलाक़ात...

सांसद मनोज तिवारी ने सीएम साय से की मुलाक़ात...

Raipur/  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज लोकसभा सांसद मनोज तिवारी की सौजन्य मुलाकात हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने स्मृति चिह्न देकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर तिवारी का पारंपरिक शाल ओढ़ाकर तथा छत्तीसगढ़ की विशिष्ट बेलमेटल कला से निर्मित नंदी की प्रतिमा भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री साय और सांसद मनोज तिवारी के बीच छत्तीसगढ़ की लोक कला, लोक संस्कृति और राज्य में उभरते फिल्म उद्योग सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री साय ने तिवारी को राज्य सरकार द्वारा लोककला के संरक्षण, संवर्धन तथा फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करने हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने प्रदेश में फिल्म सिटी की स्थापना की दिशा में उठाए जा रहे कदमों से भी अवगत कराया।

सांसद मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री साय द्वारा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता और लोक धरोहरों को राष्ट्रीय पटल पर प्रतिष्ठित करने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी प्रशंसा की।

 

Read More कांकेर में तेंदुए का कहर: ग्रामीणों की जिंदगी पर भारी पड़ा जंगल का डर, शाम होते ही सन्नाटा, सवालों के घेरे में वन विभाग

Latest News

सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल! बाल संप्रेक्षण गृह से 11 अपचारी बालक फरार, प्रशासन में मचा हड़कंप सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल! बाल संप्रेक्षण गृह से 11 अपचारी बालक फरार, प्रशासन में मचा हड़कंप
सियासी गलियारों में मची हलचल: सीएम साय, डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री पहुंचे दिल्ली, क्या होने वाली है मंत्रिमंडल की सर्जरी ?
बार-बार उसी किले पर जाने की जिद, फोन पर दूसरे युवक का जिक्र... केतन केस में बड़ा खुलासा
अधिकारी राज नहीं चलेगा" : कलेक्टर कार्यालय पहुंचा सरपंचों का हुजूम, उपेक्षा से नाराज जनप्रतिनिधियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
Oppo Reno 16 Series Price Leak: लॉन्च से पहले Reno 16 और Reno 16c की कीमतें आईं सामने, मिल सकती है 7000mAh बैटरी
Dry Fruits Side Effects: ज्यादा ड्राई फ्रूट्स खाना पड़ सकता है भारी! आयुर्वेद एक्सपर्ट ने बताए सही सेवन के नियम
रायपुर के डॉग शेल्टर का सच: बेजुबान की मौत पर 4 दिन तक पर्दा, डॉक्टर के इनकार से खुली पोल!
रायपुर में ड्रग्स क्वीन के रसूखदार कनेक्शन पर बड़ा खुलासा: ईडी की एंट्री से उड़ी रईसजादों और शराब कारोबारियों की नींद, विधायक का बेटा भी रडार पर
रतनपुर नगर पंचायत में कुशासन, आदतन अपराधी है अध्यक्ष, नेताओं की धौंस ऐसी कि थानेदार भी ज्वाइन करने से घबरा रहे।
रेत माफियाओं का भौकाल: फिल्मी स्टाइल में बीच सड़क पर सिपाही को पीटा, जब्त गाड़ी लूट ले गए... कोरिया में मर्डर के बाद भी बेखौफ तस्कर, सिस्टम लाचार!
बड़ी खबर: बिलासपुर सेंट्रल जेल में खूनी खेल, तिहरे हत्याकांड के कैदी ने रेप के आरोपी को उतारा मौत के घाट
बड़ी खबर: बिलासपुर सेंट्रल जेल में खूनी खेल, तिहरे हत्याकांड के कैदी ने रेप के आरोपी को उतारा मौत के घाट