एक साथ कई बड़े फैसले: UCC पर कमेटी, महिलाओं को आधी स्टाम्प ड्यूटी, सैनिकों को छूट, साय कैबिनेट का बड़ा कदम

एक साथ कई बड़े फैसले: UCC पर कमेटी, महिलाओं को आधी स्टाम्प ड्यूटी, सैनिकों को छूट, साय कैबिनेट का बड़ा कदम

रायपुर। रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई बड़े और दूरगामी फैसले लिए गए। इनमें सबसे अहम निर्णय राज्य में Uniform Civil Code लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए इसके ड्राफ्ट के लिए उच्चस्तरीय समिति के गठन का है। सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में बनने वाली यह समिति नागरिकों, संगठनों और विशेषज्ञों से सुझाव लेकर एक व्यापक प्रारूप तैयार करेगी।

सरकार का मानना है कि अलग-अलग पर्सनल लॉ के कारण न्याय प्रक्रिया जटिल होती है, ऐसे में समान नागरिक संहिता लागू कर कानून को सरल, पारदर्शी और समान बनाया जा सकता है। प्रस्तावित समिति डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए भी जनता से सुझाव लेगी और तैयार ड्राफ्ट को विधिक प्रक्रिया के बाद विधानसभा में पेश किया जाएगा। यह पहल राज्य में सामाजिक और लैंगिक समानता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

कैबिनेट ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक बड़ा निर्णय लेते हुए उनके नाम पर होने वाली जमीन रजिस्ट्री पर स्टाम्प शुल्क में 50 प्रतिशत तक की छूट देने का ऐलान किया है। हालांकि इससे सरकार को राजस्व में कमी होगी, लेकिन इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत पहल के रूप में देखा जा रहा है। इसके साथ ही सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनकी विधवाओं को भी संपत्ति खरीद पर स्टाम्प ड्यूटी में 25 प्रतिशत तक की छूट देने का फैसला लिया गया है।

Read More Takhatpur News: अंबेडकर प्रतिमा पर गोबर फेंके जाने से बढ़ा आक्रोश, धरने पर बैठे लोग; 5 दिन में गिरफ्तारी की मांग

औद्योगिक विकास को गति देने के लिए राज्य सरकार ने औद्योगिक भूमि एवं भवन प्रबंधन नियमों में संशोधन को मंजूरी दी है। इस बदलाव से सेवा क्षेत्र को स्पष्ट पात्रता मिलेगी, भूमि आवंटन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी होगी और PPP मॉडल के जरिए निजी निवेश को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही NBFC जैसी वित्तीय संस्थाओं को शामिल करने से उद्योगों के लिए वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता आसान होगी।

Read More Raipur News: न्याय के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचा पीड़ित, परिसर में मवेशी बांधकर जताया विरोध; भारतमाला मुआवजे का मामला

खनन क्षेत्र में पारदर्शिता और नियंत्रण बढ़ाने के लिए भी बड़े फैसले लिए गए हैं। रेत खदानों को अब सरकारी उपक्रमों के लिए आरक्षित किया जा सकेगा, जिससे आपूर्ति संकट कम होगा। वहीं, गौण खनिज नियमों में संशोधन कर अवैध खनन पर सख्त दंड का प्रावधान किया गया है, जिसमें भारी जुर्माने और खदानों के संचालन को लेकर कड़े नियम शामिल हैं।

इसके अलावा पशुपालन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए भी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। दुधारू पशु योजना का विस्तार सभी वर्गों तक किया गया है और पशुओं के टीकाकरण के लिए National Dairy Development Board से जुड़ी एजेंसी के माध्यम से वैक्सीन खरीदी को मंजूरी दी गई है। वहीं, पेंशन दायित्वों के बंटवारे से जुड़े हजारों करोड़ के वित्तीय प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई, जिससे राज्य की वित्तीय स्थिति को संतुलित करने में मदद मिलेगी।

Latest News

Surajpur Crime News: होटल में सुबह-सुबह मिला कर्मचारी का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस और फोरेंसिक टीम Surajpur Crime News: होटल में सुबह-सुबह मिला कर्मचारी का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस और फोरेंसिक टीम
Janjgir-Champa News: रिहायशी इलाके में छिपाकर रखे थे लाखों के पटाखे, पुलिस ने 8.56 लाख का माल किया जब्त, आरोपी गिरफ्तार
पूर्व कुलसचिव निलंबित, वित्तीय गड़बड़ी से फर्जी पीएचडी तक लगे गंभीर आरोप
Balod News: नौकरी का झांसा देकर तमिलनाडु ले गए CG के दो मजदूर! रिहाई के लिए ₹16 हजार वसूले, फिर भी नहीं छोड़ा
Ambikapur News: प्लेस ऑफ सेफ्टी से 6 अपचारी बालक फरार, गार्ड को कमरे में बंद किया और रसोइये पर फेंका गर्म खाना
Acer ने भारत में उतारे दो नए 5G टैबलेट, 12.2 इंच तक की बड़ी स्क्रीन और 8GB RAM; कीमत ₹23,990 से शुरू
Navratri 2026: नवरात्रि में रोज साबूदाना खाना कितना सही? ब्लड शुगर से लेकर पाचन तक, जानें जरूरी बातें
डिप्टी कलेक्टर की पत्नी ने खोला राज: शादी के दूसरे दिन से ताने, प्रेग्नेंसी में मारपीट और 3 करोड़ की डिमांड
Land Purchase Tips: जमीन खरीदने से पहले इन दिनों और तिथियों का रखें ध्यान, ज्योतिष में बताए गए हैं खास नियम
दिल्ली से रायपुर तक कुर्सी की भूख या देशहित से खिलवाड़: 1946 की अड़ंगेबाजी से लेकर आज की सियासी रार का पूरा कच्चा-चिट्ठा
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय एनकोर्ड की बैठक सम्पन्न
डाइट से हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने किया रद्द, सहायक ग्रेड-3 को बड़ी राहत, पकड़ी विभागीय आदेश की खामी