महिला आयोग में कुर्सी की जंग: ममता ने संभाला कामकाज, दफ्तर पहुंचीं किरणमयी बोलीं- कार्यकाल मेरा, यह पद भी मेरा

महिला आयोग में कुर्सी की जंग: ममता ने संभाला कामकाज, दफ्तर पहुंचीं किरणमयी बोलीं- कार्यकाल मेरा, यह पद भी मेरा

रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद को लेकर सियासी घमासान अब और गहरा गया है। एक ही कुर्सी और उस पर दो दावेदार आमने-सामने आ गए हैं। मंगलवार को रायपुर के शास्त्री चौक स्थित महिला आयोग कार्यालय में गजब की तनातनी का नजारा देखने को मिला। राज्य सरकार की ओर से नियुक्त की गईं डॉ. ममता साहू ने अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाल लिया। वहीं, दूसरी ओर पूर्व अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने भी दफ्तर पहुंचकर इसी कुर्सी पर अपना दावा ठोक दिया है।

ममता का तर्क: जब तक कोर्ट का विपरीत आदेश नहीं, सरकार का फैसला प्रभावी

मंगलवार को अध्यक्ष पद का प्रभार लेने के बाद डॉ. ममता साहू पूरे आत्मविश्वास में नजर आईं। कामकाज शुरू करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण और महिला सशक्तिकरण के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगी। कुर्सी को लेकर उठ रहे विवाद पर उनका कहना है कि राज्य सरकार ने उनकी नियुक्ति की है। जब तक हाईकोर्ट की ओर से कोई विपरीत आदेश नहीं आ जाता, तब तक सरकार का नियुक्ति आदेश पूरी तरह से प्रभावी रहेगा।

Read More  Job Fraud Chhattisgarh: नौकरी लगाने के नाम पर किस्तों में लिए 2.09 लाख, फर्जी नियुक्ति पत्र देने का आरोप, पूर्व BJP नेता और बेटे पर FIR

दल-बल के साथ पहुंचीं किरणमयी, कहा- मामला लंबित है

Read More Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा

उधर, इसी दौरान पूर्व अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक भी आयोग कार्यालय पहुंच गईं। उन्होंने वहां अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष शालिनी राजपूत और आयोग की सदस्य सरला कोसरिया समेत कई अन्य लोग भी मौजूद रहे। किरणमयी नायक ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि यह पद मेरा है। उनका दावा है कि उनके मामले की सुनवाई अभी हाईकोर्ट में लंबित है। इसलिए अंतिम निर्णय आने तक राज्य सरकार इस पद पर किसी अन्य व्यक्ति की नियुक्ति नहीं कर सकती। बता दें कि राज्य सरकार ने 7 जुलाई को डॉ. ममता साहू को राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया था।

 

कोर्ट के आदेश तक पद यथावत रहने का दावा

डॉ. किरणमयी नायक ने अपने कार्यकाल का कानूनी ब्यौरा देते हुए बताया कि उनका पहला कार्यकाल 23 जुलाई 2020 से 22 जुलाई 2023 तक का था। इसके बाद उनका दूसरा कार्यकाल जुलाई 2023 से शुरू होकर 20 जुलाई 2026 तक के लिए है। उनका कहना है कि 15 दिसंबर 2023 को राज्य सरकार ने उन्हें पद से हटाने का आदेश जारी किया था, जिसे उन्होंने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।

न्यायालय ने सरकार के उस आदेश पर स्थगन दे दिया था। यह मामला अभी भी अंतिम सुनवाई के लिए कोर्ट में अटका है। उनके अनुसार, जब तक अंतिम निर्णय नहीं आ जाता, तब तक उनका पद यथावत है। ऐसे में नई नियुक्ति लागू करने का प्रयास करना न्यायालय की अवमानना का विषय बन सकता है। फिलहाल, महिला आयोग कार्यालय में एक ही कुर्सी पर दो नेताओं के दावे ने प्रशासनिक अमले को भी पसोपेश में डाल दिया है।

Tags:

Latest News

Raipur News: CM हाउस के बाहर अचानक मचा बवाल, कई गाड़ियों के तोड़े शीशे; पुलिस ने व्यक्ति को लिया हिरासत में Raipur News: CM हाउस के बाहर अचानक मचा बवाल, कई गाड़ियों के तोड़े शीशे; पुलिस ने व्यक्ति को लिया हिरासत में
Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक
Surajpur News: छत्तीसगढ़ में साइबर ठगी की कोशिश? मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नाम से मैसेज वायरल, साइबर सेल ने शुरू की जांच
Bijapur News: कभी नक्सलियों का गढ़ रहा पीडिया अब बदलाव की राह पर, CRPF कैंप की पहली वर्षगांठ पर जश्न
Dongargarh Double Murder: जादू-टोने के शक में मां-बेटे की हत्या का आरोप, घायल बेटी पर भी किया हमला; 3 गिरफ्तार
Breaking Bad Actor RJ Mitte Dies: कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए RJ Mitte, आखिरी पॉडकास्ट भी चर्चा में
GST विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, 10 बड़े अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी
Surajpur Crime News: होटल में सुबह-सुबह मिला कर्मचारी का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस और फोरेंसिक टीम
Janjgir-Champa News: रिहायशी इलाके में छिपाकर रखे थे लाखों के पटाखे, पुलिस ने 8.56 लाख का माल किया जब्त, आरोपी गिरफ्तार
पूर्व कुलसचिव निलंबित, वित्तीय गड़बड़ी से फर्जी पीएचडी तक लगे गंभीर आरोप
Balod News: नौकरी का झांसा देकर तमिलनाडु ले गए CG के दो मजदूर! रिहाई के लिए ₹16 हजार वसूले, फिर भी नहीं छोड़ा
Ambikapur News: प्लेस ऑफ सेफ्टी से 6 अपचारी बालक फरार, गार्ड को कमरे में बंद किया और रसोइये पर फेंका गर्म खाना