iPhone यूजर्स की बड़ी टेंशन खत्म! iCloud के बिना भी WhatsApp Chats का होगा बैकअप?

iPhone यूजर्स की बड़ी टेंशन खत्म! iCloud के बिना भी WhatsApp Chats का होगा बैकअप?

WhatsApp जल्द iPhone यूजर्स के लिए एक ऐसा फीचर ला सकता है, जिससे चैट बैकअप के लिए iCloud पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी एक नए क्लाउड बैकअप सिस्टम पर काम कर रही है, जिसके जरिए यूजर्स अपनी WhatsApp चैट्स सीधे कंपनी के सर्वर पर सुरक्षित रख सकेंगे. खास बात यह है कि इस बैकअप पर भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन की सुरक्षा मिलेगी. फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है और अभी बीटा टेस्टर्स के लिए भी उपलब्ध नहीं कराया गया है. इससे पहले Android यूजर्स के लिए भी ऐसे ही बैकअप विकल्प पर काम किए जाने की खबर सामने आ चुकी है.

iPhone यूजर्स को मिलेंगे दो बैकअप विकल्प
WhatsApp के नए फीचर्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo के अनुसार, यह सुविधा iOS Beta 26.28.10.16 में देखी गई है. इसके बाद iPhone यूजर्स को चैट बैकअप के लिए दो विकल्प मिल सकते हैं, Apple iCloud या WhatsApp Cloud Backup.रिपोर्ट के मुताबिक, iCloud डिफॉल्ट बैकअप विकल्प बना रहेगा, लेकिन यूजर्स चाहें तो WhatsApp के क्लाउड बैकअप पर स्विच कर सकेंगे और जरूरत पड़ने पर दोबारा iCloud का इस्तेमाल भी कर पाएंगे.

मिल सकता है 2GB फ्री क्लाउड स्टोरेज
रिपोर्ट्स की मानें तो WhatsApp अपने नए बैकअप सिस्टम के साथ 2GB तक मुफ्त क्लाउड स्टोरेज दे सकता है. इससे यूजर्स अपने iCloud की जगह फोटो, वीडियो, फाइल्स और डिवाइस बैकअप जैसी दूसरी जरूरी चीजों के लिए बचा सकेंगे. Apple सभी यूजर्स को 5GB फ्री iCloud स्टोरेज देता है, जिसमें फोटो, ऐप डेटा, डिवाइस बैकअप और WhatsApp चैट्स सभी का डेटा शामिल होता है. बड़े WhatsApp बैकअप की वजह से यह स्टोरेज जल्दी भर जाती है, जिसके बाद यूजर्स को या तो डेटा हटाना पड़ता है या फिर पेड iCloud प्लान लेना पड़ता है.

Read More WhatsApp Auto Reply: अब हर मैसेज का जवाब खुद देने की जरूरत नहीं! जानें ऑटो-रिप्लाई और AI फीचर कैसे करें इस्तेमाल

ज्यादा स्टोरेज के लिए आएंगे पेड प्लान
रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि WhatsApp भविष्य में अतिरिक्त क्लाउड स्टोरेज के लिए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान भी लॉन्च कर सकता है. कंपनी कथित तौर पर 50GB और 1TB स्टोरेज प्लान की टेस्टिंग कर रही है. शुरुआती प्लान की कीमत करीब 0.99 डॉलर (लगभग ₹95 प्रति माह) हो सकती है. हालांकि, WhatsApp ने अभी इस फीचर या इसकी लॉन्च टाइमलाइन को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. फीचर के रोलआउट के बाद ही इसकी पूरी जानकारी सामने आएगी.

Read More Acer ने भारत में उतारे दो नए 5G टैबलेट, 12.2 इंच तक की बड़ी स्क्रीन और 8GB RAM; कीमत ₹23,990 से शुरू

Tags:

Latest News

चुनाव केस में भूपेश को हाई कोर्ट से झटका, विजय बघेल की याचिका पर आगे बढ़ेगी सुनवाई चुनाव केस में भूपेश को हाई कोर्ट से झटका, विजय बघेल की याचिका पर आगे बढ़ेगी सुनवाई
Bastar Flood News: बाढ़ में उजड़े घर, मुआवजे से भी कटी लोन की किस्त! तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर परिवार
अजगर की दुर्लभ सर्जरी, मुंह से निकाली 200 ग्राम की गांठ, दो घंटे तक चला ऑपरेशन
Delhi Police Crackdown: दिल्ली प्रदर्शन पर फेक पोस्ट के खिलाफ बड़ा एक्शन, 4 FIR दर्ज; 500 से ज्यादा पोस्ट हटाए गए
UPI Payment Charges: दिवाली तक टला MDR चार्ज, व्यापारियों को राहत; जानिए किस पर पड़ेगा असर
जमीन सीमांकन पर राजनीतिक संग्राम, कांग्रेस ने तोड़ी बैरिकेडिंग, वाटर कैनन से रोका प्रदर्शन
फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं तो मालिक और ड्राइवर की जेब से निकलेगा मुआवजा, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
2.76 लाख का रूपए का पहला चेक अटका तो थमा दिया दूसरा चेक, वह भी हो गया बाउंस, आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
आयुर्वेदिक बोर्ड चुनाव की मतगणना पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, लगी रोक खत्म, अब नतीजों का इंतजार
Jagdalpur News: शिक्षक और भोजन की समस्या से परेशान दिव्यांग छात्र सड़क पर उतरे, चटाई बिछाकर किया प्रदर्शन
Raipur News: CM हाउस के बाहर अचानक मचा बवाल, कई गाड़ियों के तोड़े शीशे; पुलिस ने व्यक्ति को लिया हिरासत में
Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक