भगवान के भरोसे था 540 करोड़ के घोटाले का मास्टरमाइंड! गिरफ्तारी से बचने देशभर के मंदिरों में कराता रहा 'विशेष पूजा', बेटे पर आंच आई तो EOW दफ्तर में टेक दिए घुटने

भगवान के भरोसे था 540 करोड़ के घोटाले का मास्टरमाइंड! गिरफ्तारी से बचने देशभर के मंदिरों में कराता रहा 'विशेष पूजा', बेटे पर आंच आई तो EOW दफ्तर में टेक दिए घुटने

रायपुर।कहते हैं जब इंसान के पाप का घड़ा भर जाता है, तो ईश्वरीय दरबार में भी उसकी कोई मन्नत काम नहीं आती। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 540 करोड़ रुपए के कोल लेवी घोटाले में भी ठीक ऐसा ही देखने को मिला। पिछले तीन सालों से कानून की आंखों में धूल झोंककर फरार चल रहे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल आखिरकार ईओडब्ल्यू (EOW) के शिकंजे में आ गए हैं। इस गिरफ्तारी की इनसाइड स्टोरी बेहद दिलचस्प है। पुलिस और जांच एजेंसियों से बचने के लिए करोड़ों के घोटाले का यह आरोपी देश भर के मंदिरों की खाक छान रहा था और अपनी सलामती के लिए 'विशेष अनुष्ठान' करा रहा था।

गिरफ्तारी के डर से 'तीर्थयात्रा' पर निकले रामगोपाल

पूछताछ में जो प्रारंभिक खुलासे हुए हैं, वे हैरान करने वाले हैं। रायपुर से भागने के बाद रामगोपाल अग्रवाल ने सबसे पहले ओडिशा का रुख किया। वहां पुरी और भुवनेश्वर के रिसॉर्ट्स में छिपकर रहे और मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना कराई। जब वहां सुरक्षित महसूस नहीं हुआ तो उनका अगला ठिकाना उत्तर प्रदेश बना। काशी (वाराणसी) और प्रयागराज जैसे पवित्र शहरों में भी उन्होंने भगवान की शरण ली। इसके बाद उनका यह 'अंडरग्राउंड' सफर तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, राजस्थान, मध्यप्रदेश और दिल्ली तक चलता रहा। हालांकि, इस फरारी के दौरान भी उनका नेटवर्क सक्रिय था। वे लगातार अपने परिवार, प्रदेश के कुछ बड़े नेताओं और रसूखदार कारोबारियों के संपर्क में बने हुए थे।

Read More जंगल में 5 फीट का गड्ढा, पास पड़ा सफेद कपड़ा... बच्चों ने देखा, तो मचा हड़कंप

बेटे को उठाया तो टूट गया तिलिस्म

Read More बच्चों की लड़ाई छुड़ाने पहुंचे बुजुर्ग, अचानक जमीन पर गिरे और थम गई सांसें! पारिवारिक विवाद के बीच मौत, भतीजा हिरासत में

रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ विशेष अदालत से स्थायी वारंट जारी हो चुका था। EOW की टीमें लगातार छापेमारी कर रही थीं, लेकिन वे हाथ नहीं आ रहे थे। ऐसे में EOW ने अपनी रणनीति बदली और दबाव बनाने के लिए मंगलवार को रामगोपाल के बेटे वैभव अग्रवाल को हिरासत में ले लिया। वैभव से लगातार दो दिनों तक सघन पूछताछ हुई। बेटे के पकड़े जाने की खबर जैसे ही रामगोपाल तक पहुंची, उनका सारा तिलिस्म और पुलिस को छकाने का आत्मविश्वास टूट गया। बुधवार की दोपहर, भगवान के भरोसे बचने की उम्मीद छोड़ चुके रामगोपाल खुद EOW मुख्यालय पहुंचे और सरेंडर कर दिया। उनकी गिरफ्तारी की कागजी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद रात करीब 8:30 बजे उनके बेटे वैभव को छोड़ दिया गया।

बोरियों और कार्टन में आता था 800 करोड़ का कैश

यह केवल एक फरारी का खेल नहीं था, बल्कि इसके पीछे एक बहुत बड़ा सिंडिकेट काम कर रहा था। जांच में यह बात सामने आई है कि पार्टी फंड के नाम पर रामगोपाल ने करीब 800 करोड़ रुपए की अवैध वसूली की। यह रकम इतनी बड़ी थी कि इसे ठिकाने लगाने के लिए बोरियों और कार्टन का इस्तेमाल किया जाता था। कांग्रेस के अकाउंटेंट और रामगोपाल के निज सहायक देवेंद्र डड़सेना ने भी अपने बयानों में स्पष्ट किया है कि कोल घोटाले का यह काला पैसा सीधे कांग्रेस भवन आता था। इसके बाद रामगोपाल के जरिए इस पूरी रकम को हवाला के नेटवर्क से 'दिल्ली' के आकाओं तक पहुंचाया जाता था।

 

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच