शराब घोटाला: सौम्या चौरसिया को अब EOW की गिरफ्तारी का डर, हाईकोर्ट पहुंचीं पूर्व डिप्टी सेक्रेटरी

शराब घोटाला: सौम्या चौरसिया को अब EOW की गिरफ्तारी का डर, हाईकोर्ट पहुंचीं पूर्व डिप्टी सेक्रेटरी

बिलासपुर। सूबे के बहुचर्चित शराब घोटाले में पूर्ववर्ती सरकार में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की करीबी रहीं सौम्या चौरसिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कोयला घोटाले के बाद अब शराब घोटाले में फंसी सौम्या को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब उन्हें राज्य की आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की गिरफ्तारी का डर सता रहा है। इसी डर के चलते उन्होंने बिलासपुर हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। मंगलवार को हुई सुनवाई के बाद कोर्ट ने राज्य शासन को जवाब देने का वक्त दिया है, जिसके चलते अब गुरुवार को इस पर अगली सुनवाई होगी।

 

Read More CG Crime News: नाखूनों में छिपा था हत्यारों का राज! 2 साल बाद DNA ने खोला लता साहू हत्याकांड, तीन आरोपी गिरफ्तार

सियासी साजिश या करोड़ों का खेल?

Read More डोंगरगढ़ में तड़के बड़ा सड़क हादसा: टक्कर के बाद कार में लगी भीषण आग, स्कूटी भी जली; वाहन मालिक की तलाश

 

भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरी सौम्या चौरसिया फिलहाल ED की 14 दिनों की रिमांड पर हैं। जेल की सलाखों के पीछे से अब उन्होंने नई कानूनी लड़ाई शुरू की है। सौम्या के वकील हर्षवर्धन परगनिहा ने कोर्ट में दलील दी कि यह पूरी कार्रवाई एक राजनीतिक षडयंत्र है। वकील ने साफ कहा कि ढाई साल पुराने इस मामले से सौम्या का कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन सरकार उन्हें जानबूझकर परेशान करने के लिए EOW के जरिए दोबारा गिरफ्तार करना चाहती है।

 

3200 करोड़ का सिंडिकेट और सौम्या का नाम

 

ED की जांच में चौंकाने वाले दावे किए गए हैं। जांच एजेंसी के मुताबिक, पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान प्रदेश में 3200 करोड़ रुपये से ज्यादा का शराब घोटाला हुआ। इस खेल में आईएएस अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के पूर्व एमडी एपी त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर का एक बड़ा सिंडिकेट सक्रिय था। ED ने इसी आधार पर EOW में एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसके बाद अब EOW ने सौम्या चौरसिया को पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर लेने की तैयारी कर ली है।

जेल से रिमांड और अब कोर्ट का चक्कर में फंसी....

सौम्या चौरसिया की कहानी अब जेल और कोर्ट की तारीखों के बीच उलझ गई है। कोयला घोटाले में लंबे समय तक जेल में रहने के बाद उन्हें लगा था कि राहत मिलेगी, लेकिन शराब घोटाले ने उनकी राह और मुश्किल कर दी है। 13 जनवरी से इस मामले का ट्रायल भी शुरू होना है।

Tags:

Latest News

सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर
गन्ना किसानों को साय का बड़ा तोहफा, 425 रूपए प्रति क्विंटल होगी खरीदी, पुराने भुगतान पर भी मिलेगा बढ़ी दर का लाभ
बांग्लादेशी होने का शक पर 23 की गिरफ्तारी… फिर दस्तावेजों ने पलट दी पूरी कहानी, दो के निर्वासन की प्रक्रिया अब भी जारी
नवजात के अपहरण की कहानी में हो गया खेल, सुन पुलिस भी रह गई दंग
साइबर जागृति अभियान में मुंगेली जिले को मिला सम्मान, 18.32 लाख लोगों को किया जागरूक
जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज, अभिजीत दीपके समेत कई सीजेपी नेता हिरासत में, ध्रुव राठी भी पकड़े गए
Metformin Anti-Aging: क्या डायबिटीज की दवा धीमी कर सकती है उम्र बढ़ने की प्रक्रिया? जानें रिसर्च
Gold in Dream: सपने में सोना मिलना शुभ या अशुभ? जानें गहने पहनने और सोना खोने का मतलब
गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर
नियम ताक पर: दूसरी पत्नी अपात्र, फिर भी बेटे को बना दिया भृत्य; सर्विस बुक पर अफसर के दस्तखत तक नहीं
पदानुक्रम तार-तार: जूनियर के हाथ कमान, दबाव में हस्ताक्षर करने को मजबूर सीनियर मुख्य अभियंता 
कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी