5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षा में रद्दी कॉपियां: पेन चलाते ही फट रहे पन्ने, सच छिपाने अफसरों ने स्कूलों में मीडिया की एंट्री पर लगाई रोक

5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षा में रद्दी कॉपियां: पेन चलाते ही फट रहे पन्ने, सच छिपाने अफसरों ने स्कूलों में मीडिया की एंट्री पर लगाई रोक

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शिक्षा विभाग की भारी लापरवाही सामने आई है। प्रदेशभर में बच्चों को परीक्षा के लिए ऐसी रद्दी क्वालिटी की प्रश्नपत्र-सह-उत्तरपुस्तिका (बुकलेट) बांटी गई है, जिस पर लिखते ही पन्ने फट जा रहे हैं। कागज की क्वालिटी इतनी घटिया और पतली है कि एक तरफ लिखने पर स्याही दूसरे पन्ने पर छप रही है। सबसे ज्यादा फजीहत गणित के पेपर में हुई है। यहां ज्यामितीय आकृतियां बनाने में बच्चों के पसीने छूट गए। कंपास (डिवाइडर) और स्केल का इस्तेमाल करते ही पन्नों में छेद हो गए। हद तो तब हो गई, जब अपनी इस नाकामी को सुधारने के बजाय शिक्षा विभाग के अफसरों ने स्कूलों में मीडिया की एंट्री पर ही बैन लगा दिया।

मीडिया टीम ने धमतरी, बालोद, कवर्धा, जांजगीर और अंबिकापुर समेत कई जिलों के परीक्षा केंद्रों की पड़ताल की। इस ग्राउंड रिपोर्ट में सिस्टम की पोल खुल गई।

 

Read More हाई कोर्ट ने लोक आयोग के दोनों आवेदन खारिज किए, आठ साल पुराने आदेश में बदलाव से इनकार

Read More झीरम घाटी हत्याकांड: 13 साल बाद अदालत का बड़ा फैसला, 10 दोषियों को मृत्युदंड

बालोद-धमतरी: स्केल रखते ही फट रहे पन्ने, नौकरी के डर से शिक्षक चुप

 

बालोद और धमतरी के परीक्षा केंद्रों में हालात बेहद खराब मिले। छात्रों ने बताया कि आंसर शीट का कागज इतना पतला है कि पेंसिल का हल्का दबाव पड़ते ही उसमें छेद हो रहा है। गणित के पेपर में त्रिभुज, वर्ग या आयत बनाने के लिए जैसे ही बच्चों ने स्केल से लाइन खींची, पन्ने ही फट गए। चौंकाने वाली बात यह है कि इस घोर लापरवाही पर केंद्राध्यक्ष और शिक्षक भी मुंह बंद किए बैठे हैं। उन्हें अपनी नौकरी जाने का डर सता रहा है, इसलिए उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से इसकी शिकायत ही नहीं की। वहीं, बालोद के गुंडरदेही में एक नया ही कारनामा दिखा, जहां पेपर में दो सवाल आधे-अधूरे कटे हुए छपे मिले।

 

जांजगीर: 4 पेज में 20 सवाल, रफ काम के लिए जगह ही नहीं

 

इस बार विभाग ने प्रश्नपत्र और उत्तरपुस्तिका एक ही बुकलेट में दी है, लेकिन जवाब लिखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं छोड़ी। जांजगीर जिले में 8वीं कक्षा के छात्रों को 4 पेज के पेपर में 20 सवालों के जवाब ठूंस-ठूंस कर लिखने पड़े। गणित जैसे विषय में रफ कार्य के लिए कोई जगह नहीं दी गई। जब बच्चों ने अलग से सप्लीमेंट्री कॉपी (अतिरिक्त उत्तरपुस्तिका) मांगी, तो उन्हें साफ मना कर दिया गया। जगह कम होने से बच्चे न तो ठीक से चित्र बना पा रहे हैं और न ही स्पष्ट जवाब लिख पा रहे हैं।

 

अंबिकापुर: डार्क पेन से लिखा तो बर्बाद हो गए दो पेज

 

अंबिकापुर में भी यही रोना है। यहां छात्रों को मजबूरन पतले पॉइंट वाले सस्ते बालपेन का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। पुलिस लाइन मिडिल स्कूल के बच्चों ने बताया कि जेल पेन या थोड़ी भी डार्क स्याही वाले पेन से लिखने पर पीछे के पेज पर भी अक्षर उभर आते हैं। इससे दोनों तरफ के जवाब पढ़ने में नहीं आते और पूरी कॉपी गंदी दिखती है।

 

सच सामने आया तो मीडिया पर पाबंदी, अफसर झाड़ रहे पल्ला

 

जब मीडिया ने इस मामले की पड़ताल कर सच सामने लाने की कोशिश की, तो अफसरों में हड़कंप मच गया। धमतरी में शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कई स्कूलों के शिक्षकों को सीधा मौखिक फरमान सुना दिया कि मीडिया को स्कूल के अंदर न घुसने दिया जाए। वे गलती सुधारने के बजाय सच दबाने में जुट गए।

वहीं, अंबिकापुर (सरगुजा) के जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) डॉ. दिनेश कुमार झा ने पूरी जिम्मेदारी से ही पल्ला झाड़ लिया। उनका रटा-रटाया जवाब था कि पेपर सीलबंद लिफाफे में सीधे राज्य कार्यालय से आए हैं और उन्हें पन्ने खराब होने की कोई शिकायत नहीं मिली है।

शिक्षा विभाग की इस लापरवाही ने साल भर मेहनत करने वाले बच्चों को टेंशन में डाल दिया है। परीक्षा हॉल में पेपर फटने और जगह न होने से बच्चे परेशान हैं। सवाल यह है कि प्रदेश स्तर पर इतनी बड़ी परीक्षा के लिए बुकलेट छपाई के टेंडर में इतनी बड़ी धांधली कैसे हो गई और इसका जिम्मेदार कौन है?

Tags:

Latest News

हाई कोर्ट ने लोक आयोग के दोनों आवेदन खारिज किए, आठ साल पुराने आदेश में बदलाव से इनकार हाई कोर्ट ने लोक आयोग के दोनों आवेदन खारिज किए, आठ साल पुराने आदेश में बदलाव से इनकार
2028 के लिए शिंदे गुट का मिशन छत्तीसगढ़: 20 सीटों पर दावेदारी, NDA के साथ लड़ेंगे चुनाव; वर्मा बोले- पुरानी कांग्रेस अब कम्युनिस्ट जैसी
मुंगेली नाका के जूस सेंटर में तीसरी बार आग, जूस मशीन और डीप फ्रीजर समेत पूरा सामान जलकर खाक
ऑपरेशन की मांग, फिर मां-बच्चे की मौत! राजनांदगांव अस्पताल पर लापरवाही के आरोप, प्रबंधन का अलग दावा
BREAKING: सुरेंद्र कोली की मौत का कारण आया सामने! पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से दम घुटने का खुलासा
BJP का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! छत्तीसगढ़ की कमान स्मृति ईरानी को, सिद्धार्थ शंभु बने सह-प्रभारी
गणेश विसर्जन पर प्रशासन सख्त, डीजे और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समितियों को हिदायत, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
नहर में नहाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गांव में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
30 हजार के लालच में नाबालिग से कराई गैंगरेप की झूठी रिपोर्ट, पुरानी रंजिश में 5 युवकों को फंसाने की साजिश नाकाम
अंडरवियर में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, किडनी खराब होने का जिक्र कर छोड़ा सुसाइड नोट, परिजनों ने बीमारी से किया इनकार
बड़े तेवड़ा में फिर तनाव की स्थिति! प्रार्थना सभा की आशंका पर ग्रामीणों की जुटी भीड़, 3 दिन से पुलिस का पहरा जारी
Indigo Flight Emergency Landing: 24 हजार फीट की ऊंचाई पर इंडिगो विमान में तकनीकी खराबी, लंदन लौटकर करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग