छत्तीसगढ़ में MSP पर धान खरीदी में अनियमितता उजागर, 31 निलंबित, 3 पर एफआईआर

छत्तीसगढ़ में MSP पर धान खरीदी में अनियमितता उजागर, 31 निलंबित, 3 पर एफआईआर

रायपुर: राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान समर्थन मूल्य पर हो रही धान खरीदी में गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद खाद्य विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण के दौरान दोषी पाए गए समिति प्रबंधकों और कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कदम उठाए गए हैं, जिससे व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

इस कार्रवाई के तहत कुल 38 अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर दंडात्मक कार्रवाई की गई है। इनमें 31 कर्मचारियों को निलंबित किया गया है, तीन के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है, एक कर्मचारी की सेवा समाप्त की गई है, जबकि दो को सेवा से पृथक और एक को कार्य से पृथक किया गया है।

खाद्य विभाग के अनुसार धान खरीदी के दौरान स्कंध में कमी, अमानक धान की खरीदी, नीति के विपरीत कार्य, टोकन एवं आवक पर्ची में गड़बड़ी, अवकाश के दिन खरीदी, अवैध वसूली तथा बारदाना वितरण में अनियमितता जैसे कई मामले सामने आए हैं, जिन पर अलग-अलग स्तर पर कार्रवाई की गई।

Read More निदान 1100 जैसी 'त्वरित समाधान' व्यवस्था का यह हाल: 47 दिन बाद जागा सिस्टम, पूछा- लोकेशन क्या है?

यह कार्रवाई राज्य के 12 जिलों दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, सक्ती, बस्तर (जगदलपुर), रायपुर, गरियाबंद, महासमुंद और बलौदाबाजार-भाटापारा में की गई है, जहां विभिन्न उपार्जन केंद्रों में अनियमितताएं पाई गईं। दुर्ग और बेमेतरा जिलों में धान स्कंध में गड़बड़ी और अमानक खरीदी के मामलों में कई समिति प्रबंधकों और कर्मचारियों को निलंबित किया गया है, जबकि कुछ मामलों में फर्जी खरीदी पाए जाने पर एफआईआर भी दर्ज की गई है।

Read More Surajpur Crime News: होटल में सुबह-सुबह मिला कर्मचारी का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस और फोरेंसिक टीम

कबीरधाम, बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में भौतिक सत्यापन के दौरान स्कंध की कमी, खराब धान खरीदी और अवकाश के दिन धान खरीदी जैसे मामलों में निलंबन और एफआईआर की कार्रवाई की गई है। रायगढ़, सक्ती और बस्तर जिलों में धान खरीदी प्रक्रिया में अनियमितता और बिना आवक पर्ची खरीदी के मामलों पर कड़ा रुख अपनाते हुए निलंबन और सेवा से पृथक करने की कार्रवाई की गई है।

रायपुर जिले में किसानों से अवैध वसूली के गंभीर मामले में एक कर्मचारी की सेवा समाप्त कर दी गई है, जबकि गरियाबंद और महासमुंद जिलों में लापरवाही और अनियमितता पर निलंबन तथा एफआईआर दर्ज की गई है। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में नीति के विपरीत कार्य और धान स्कंध में कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को निलंबित एवं सेवा से पृथक किया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और किसानों के हितों की रक्षा के लिए आगे भी कड़ी निगरानी और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Tags:

Latest News

चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, लेकिन वायरल हो गई हवन कुंड पर बैठ कर पोज वाली फोटो चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, लेकिन वायरल हो गई हवन कुंड पर बैठ कर पोज वाली फोटो
पैरी प्रोजेक्ट का 2500 करोड़ का ठेका: रातों-रात बदली शर्तें, आधी रात को भोपाल की कंपनी के नाम खुला लिफाफा
छत्तीसगढ़ में बस सफर हुआ महंगा: नई दरें लागू, साधारण से लेकर स्लीपर तक का किराया तय; हड़ताल की चेतावनी के बाद फैसला
डीईओ दफ्तर का 'खेल': ट्रांसफर के आखिरी दिन पूर्व डीईओ ने दिया बैकडेट प्रमोशन, नए अफसर ने आते ही किया निरस्त
चुनाव केस में भूपेश को हाई कोर्ट से झटका, विजय बघेल की याचिका पर आगे बढ़ेगी सुनवाई
Bastar Flood News: बाढ़ में उजड़े घर, मुआवजे से भी कटी लोन की किस्त! तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर परिवार
अजगर की दुर्लभ सर्जरी, मुंह से निकाली 200 ग्राम की गांठ, दो घंटे तक चला ऑपरेशन
Delhi Police Crackdown: दिल्ली प्रदर्शन पर फेक पोस्ट के खिलाफ बड़ा एक्शन, 4 FIR दर्ज; 500 से ज्यादा पोस्ट हटाए गए
UPI Payment Charges: दिवाली तक टला MDR चार्ज, व्यापारियों को राहत; जानिए किस पर पड़ेगा असर
जमीन सीमांकन पर राजनीतिक संग्राम, कांग्रेस ने तोड़ी बैरिकेडिंग, वाटर कैनन से रोका प्रदर्शन
फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं तो मालिक और ड्राइवर की जेब से निकलेगा मुआवजा, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
2.76 लाख का रूपए का पहला चेक अटका तो थमा दिया दूसरा चेक, वह भी हो गया बाउंस, आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज