धरमजयगढ़ में कुपोषण का बढ़ता संकट! पहाड़ी गांवों के बच्चों पर पोषण की मार, NRC में 240 बच्चों को स्वस्थ करने का लक्ष्य

धरमजयगढ़ में कुपोषण का बढ़ता संकट! पहाड़ी गांवों के बच्चों पर पोषण की मार, NRC में 240 बच्चों को स्वस्थ करने का लक्ष्य

धरमजयगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र में बच्चों में कुपोषण की समस्या स्वास्थ्य विभाग के लिए लगातार चुनौती बनी हुई है। दुर्गम पहाड़ी और वनांचल इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की सीमित पहुंच के कारण कई परिवार समय पर बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल नहीं ला पाते। ऐसे में जब बच्चे की हालत बिगड़ती है, तब उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ लाया जाता है। इलाके में बढ़ते कुपोषण के मामलों के बीच पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) की भूमिका भी महत्वपूर्ण हो गई है। यहां गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों को चिकित्सकीय निगरानी के साथ पौष्टिक आहार और जरूरी उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।

दुर्गम इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच अब भी चुनौती
धरमजयगढ़ विकासखंड का बड़ा हिस्सा जंगल और पहाड़ी क्षेत्रों में फैला हुआ है। कई गांव मुख्य स्वास्थ्य केंद्रों से काफी दूर हैं। नियमित स्वास्थ्य जांच और पोषण संबंधी जागरूकता की कमी के कारण बच्चों की स्थिति शुरुआती दौर में सामने नहीं आ पाती। स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य शिविरों और जागरूकता गतिविधियों की जरूरत लगातार महसूस की जा रही है, ताकि बच्चों में पोषण की कमी की पहचान समय रहते की जा सके।

माताओं के पोषण पर भी ध्यान जरूरी
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार बच्चों के पोषण का सीधा संबंध गर्भावस्था और माताओं के स्वास्थ्य से भी जुड़ा है। ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों में कई महिलाएं घरेलू कामकाज और अन्य जिम्मेदारियों के बीच अपने खान-पान पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे पातीं। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और संतुलित आहार की कमी का असर गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के साथ-साथ जन्म लेने वाले बच्चों पर भी पड़ सकता है। इसी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं और बच्चों की नियमित निगरानी पर जोर दिया जा रहा है।

Read More अस्थाई गौठान में 48 घंटे में 31 से अधिक मवेशियों की मौत, कीचड़ में दम तोड़ते रहे बेजुबान

कुपोषित बच्चों के लिए NRC बना अहम सहारा
सरकारी व्यवस्था के तहत गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) में भर्ती कराया जाता है। यहां बच्चों को चिकित्सकीय देखरेख, पौष्टिक भोजन और आवश्यक उपचार दिया जाता है। खास बात यह है कि बच्चों के साथ उनकी माताओं को भी NRC में रहने की सुविधा दी जाती है, जिससे मां को बच्चे की देखभाल और पोषण संबंधी जरूरी जानकारी भी दी जा सके।

Read More कुसमुंडा खदान में फिर बड़ा हादसा! आमने-सामने टकराए दो ट्रेलर, एक ड्राइवर की मौत; मुआवजे को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

240 बच्चों को सुपोषित करने का लक्ष्य
धरमजयगढ़ NRC को इस वर्ष 240 कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने का लक्ष्य दिया गया है। वर्ष 2004 से संचालित इस व्यवस्था के तहत क्षेत्र के दूर-दराज गांवों से भी परिजन अपने बच्चों को उपचार के लिए केंद्र में ला रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, भर्ती बच्चों की नियमित निगरानी और पोषण उपचार के चलते कई बच्चों की सेहत में सुधार देखने को मिल रहा है। उपचार पूरा होने के बाद बच्चों को स्वस्थ स्थिति में घर भेजा जा रहा है।

अधिकारियों के निर्देश, डॉक्टरों की निगरानी में उपचार
खंड चिकित्सा अधिकारी गजानंद राठिया ने कुपोषित बच्चों के उपचार और निगरानी को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं। वहीं डॉक्टर भगत की निगरानी में NRC में भर्ती बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण स्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। हालांकि, धरमजयगढ़ जैसे वनांचल क्षेत्र में कुपोषण की चुनौती केवल अस्पताल तक सीमित नहीं है। बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए गर्भवती महिलाओं का पोषण, समय पर स्वास्थ्य जांच, जागरूकता और दूरस्थ गांवों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को मजबूत करना भी उतना ही जरूरी है।

Tags:

Latest News

धरमजयगढ़ में कुपोषण का बढ़ता संकट! पहाड़ी गांवों के बच्चों पर पोषण की मार, NRC में 240 बच्चों को स्वस्थ करने का लक्ष्य धरमजयगढ़ में कुपोषण का बढ़ता संकट! पहाड़ी गांवों के बच्चों पर पोषण की मार, NRC में 240 बच्चों को स्वस्थ करने का लक्ष्य
कुसमुंडा खदान में फिर बड़ा हादसा! आमने-सामने टकराए दो ट्रेलर, एक ड्राइवर की मौत; मुआवजे को लेकर परिजनों का प्रदर्शन
प्लॉट के अंदर सड़ी-गली लाश मिलने से मचा हड़कंप! महिला की नजर पड़ी तो खुला राज, मौके पर पहुंची पुलिस
किराए के घर में मासूम से हैवानियत का आरोप! 6 साल की बच्ची की हालत बिगड़ी तो खुला मामला, 45 वर्षीय मकान मालिक हिरासत में
मिठाई दुकान के टॉयलेट में धुल रहे थे बर्तन! ग्राहक ने बनाया VIDEO, सफाई पर उठे सवाल; खाद्य विभाग ने जांच के दिए निर्देश
अब स्कूल की फीस भरते वक्त नहीं चलेगा पुराना तरीका, सीबीएसई ने जारी किए नए निर्देश
500 रुपए के लिए वृद्धा का गला रेत दिया… पांच दिन तक गांव में घूमता रहा हत्यारा, पुलिस ने राज खोला तो पैरों तले खिसक गई जमीन
1000 रुपए के लिए दोस्त का कत्ल! कार में बैठाकर जंगल ले गया, सिर पर लकड़ी से वार कर मौत के घाट उतारा; सबूत मिटाने नदी में धोई कार
फांसी के फंदे तक पहुंची 11वीं की छात्रा... पीछे छिपा था कौन? 3 महीने बाद खुला राज, दुष्प्रेरण और पॉक्सो का केस
नवरात्रि से पहले गरबा पर घमासान! वक्फ बोर्ड की मुस्लिम युवाओं से खास अपील- दूसरे समाज की महिलाओं के साथ न करें गरबा, बजरंग दल ने मांगे कड़े नियम
फसल बचाने के लिए चलीं गोलियां… खेतों में बिखरी मिलीं 22 लाशें, गांव में सनसनी
Vatika Group Money Laundering Case: ED ने मांगे थे 7 दिन, कोर्ट ने मंजूर किए सिर्फ 3; भल्ला बंधुओं की रिमांड बढ़ी