नदी प्रदूषण पर हाईकोर्ट की सख्ती: शराब फैक्ट्रियों की होगी जांच, कोर्ट कमिश्नर नियुक्त

नदी प्रदूषण पर हाईकोर्ट की सख्ती: शराब फैक्ट्रियों की होगी जांच, कोर्ट कमिश्नर नियुक्त

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ की नदियों में बढ़ते प्रदूषण को लेकर हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। शराब फैक्ट्रियों से निकलने वाले कथित प्रदूषित अपशिष्ट के मामले में सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने वास्तविक स्थिति जानने के लिए दो अधिवक्ताओं को कोर्ट कमिश्नर नियुक्त किया है।

हाईकोर्ट के निर्देशानुसार कोर्ट कमिश्नर राज्य की तीन डिस्टलरी इकाइयों का संयुक्त निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान पर्यावरणीय मानकों, अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था और प्रदूषण नियंत्रण उपायों की समीक्षा की जाएगी। जांच रिपोर्ट 30 दिनों के भीतर अदालत में प्रस्तुत करनी होगी।

मामले की अगली सुनवाई 6 जुलाई को निर्धारित की गई है। कोर्ट कमिश्नरों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई और आवश्यक निर्देश जारी किए जा सकते हैं। इस मामले पर पर्यावरण संरक्षण और औद्योगिक गतिविधियों के बीच संतुलन को लेकर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Read More सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार रुपए का सामान बरामद

गौरतलब है कि बिलासपुर क्षेत्र में शिवनाथ नदी में बड़ी संख्या में मछलियों की मौत और प्रदूषण संबंधी मीडिया रिपोर्टों को हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान में लिया था। इसके बाद संबंधित विभागों से जवाब तलब किया गया और अब मामले की स्वतंत्र जांच के लिए कोर्ट कमिश्नरों की नियुक्ति की गई है।

Read More महानदी जल विवाद: पेशी के लिए वकीलों को मिले मात्र 7 करोड़, चर्चा के नाम पर 68 करोड़ की 'बंदरबांट'; रिटायर नायडू घंटे के हिसाब से भी वसूल रहे पैसे

Latest News

Vastu Tips For Bed: बेड के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें, वास्तु में मानी जाती हैं अशुभ Vastu Tips For Bed: बेड के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें, वास्तु में मानी जाती हैं अशुभ
महानदी जल विवाद: पेशी के लिए वकीलों को मिले मात्र 7 करोड़, चर्चा के नाम पर 68 करोड़ की 'बंदरबांट'; रिटायर नायडू घंटे के हिसाब से भी वसूल रहे पैसे
बिना जांच डिपोर्टेशन आदेश पर हाई कोर्ट ने मांगा जवाब, अब होगी रिकॉर्ड के आधार पर जांच
जूस पिलाकर विधायक ने तुड़वाया आमरण अनशन, एक सप्ताह से चल रहा था आंदोलन, विधायक बोले- मांग जायज, संघर्ष आगे भी रहेगा जारी
शहडोल-अनूपपुर रेल सेक्शन में चला सघन टिकट चेकिंग अभियान, 274 यात्रियों से वसूला 2.47 लाख रुपये जुर्माना
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया मुखिया: जस्टिस कृष्ण राम महापात्र ने ली 16वें चीफ जस्टिस की शपथ, न्यायिक नेतृत्व की संभाली कमान
इंटरनेट हुआ बंद, तो गुस्से में महिला ने खोया आपा, तोड़ा मोबाइल और पी लिया जहर, हो गई मौत
बाथरूम का फर्श धंसा तो खुला जमीन का राज! घर के नीचे मिला 60 फीट गहरा पुराना कुआं, नजारा देखने उमड़ी भीड़
सत्य निकेतन हादसे पर दिल्ली HC सख्त! ‘सिर्फ PG मालिक को जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं’, MCD और DU की जवाबदेही पर भी सवाल
इंस्टाग्राम पर चाकू लहराकर डांस करना पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद हरकत में आई पुलिस, आरोपियों से दो धारदार चाकू बरामद
दुर्गंध ने खोला खूनी राज! बंद फ्लैट में मिला नवविवाहिता का शव, फ्रिज से बरामद हुआ सिर; पति ने किया सरेंडर
अमित तिवारी की बिगड़ी तबीयत, फिर भी नहीं टूटा हौसला, अरपा पार अलग निगम की मांग पर आमरण अनशन जारी