Ganesh Chaturthi 2025: जानिए 26 या 27 अगस्त को होगी गणेश स्थापना, शुभ मुहूर्त, योग और विधि

Ganesh Chaturthi 2025: जानिए 26 या 27 अगस्त को होगी गणेश स्थापना, शुभ मुहूर्त, योग और विधि

इस बार गणेश चतुर्थी पर बन रहे हैं 4 शुभ योग, भक्तों के घर विराजेंगे गणपति बप्पा

FESTIVAL NEWS: गणेश चतुर्थी 2025 – हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास की चतुर्थी तिथि 26 अगस्त दोपहर 01:54 से शुरू होकर 27 अगस्त दोपहर 03:44 बजे समाप्त होगी। ऐसे में इस साल गणेश चतुर्थी का पर्व 27 अगस्त 2025, बुधवार को पूरे देशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। महाराष्ट्र और गुजरात में इस पर्व की रौनक सबसे अधिक देखने को मिलती है। घर-घर और पंडालों में गणपति बप्पा की स्थापना कर 10 दिनों तक विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी।


 गणेश स्थापना का शुभ मुहूर्त

गणेश जी की स्थापना के लिए मध्याह्न काल को सबसे उत्तम माना जाता है। मान्यता है कि इसी समय गणपति का जन्म हुआ था।
27 अगस्त 2025 को गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 11:05 बजे से दोपहर 01:40 बजे तक रहेगा।


 इस बार गणेश चतुर्थी पर बन रहे शुभ योग

गणेश चतुर्थी 2025 का दिन बेहद खास रहने वाला है। इस बार चार विशेष योग बन रहे हैं:

Read More लोककला की महानायिका को राज्य सरकार का सम्मान, डॉ. तीजन बाई के नाम से जाना जाएगा गनियारी का स्कूल

इसके अलावा इस दिन हस्त नक्षत्र और चित्रा नक्षत्र भी रहेगा, जो पूजा की महत्ता को और अधिक बढ़ा देगा।


 गणेश स्थापना विधि

  1. पूजा स्थल पर एक साफ चौकी पर लाल या पीला कपड़ा बिछाएं।

  2. जल, चावल और फूल लेकर व्रत का संकल्प लें।

  3. ‘ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र का जाप करें और गणेश जी का स्मरण करें।

  4. मूर्ति को पंचामृत से स्नान कराएं, फिर नए वस्त्र और आभूषण पहनाएं।

  5. गणपति को मोदक, लड्डू, दूर्वा घास, लाल फूल और सिंदूर अर्पित करें।

  6. पूरे परिवार के साथ आरती कर पूजन संपन्न करें।


 गणेशोत्सव का समापन

गणेश चतुर्थी से शुरू होने वाला यह महापर्व 10 दिनों तक चलता है। इस वर्ष अनंत चतुर्दशी 6 सितंबर 2025 को मनाई जाएगी। उसी दिन गणपति विसर्जन के साथ उत्सव का समापन होगा। भक्त गणपति से प्रार्थना करेंगे कि वे अगले वर्ष जल्दी पधारें।


 इस साल की गणेश चतुर्थी खास रहेगी क्योंकि शुभ योगों के संयोग से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होने की मान्यता है। चारों ओर “गणपति बप्पा मोरिया” की गूंज गूंजेगी और देशभर में उल्लास का माहौल रहेगा।

 

Tags:

Latest News

हिमाचल में बड़ा बस हादसा! अमरनाथ यात्रियों से भरी जम्मू-देहरादून वोल्वो पलटी, 57 में 16 घायल हिमाचल में बड़ा बस हादसा! अमरनाथ यात्रियों से भरी जम्मू-देहरादून वोल्वो पलटी, 57 में 16 घायल
COVID Alert: आंध्र प्रदेश में 2 मौतों के बाद बढ़ी सतर्कता, 8 एक्टिव केस मिलने पर स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर
3 दिन से लापता छात्र का खेत में दफन मिला शव , संदिग्ध व्यक्ति से पुलिस कर रही पूछताछ
रील के लिए मौत से खेल! चलती कार से बाहर लटककर युवकों ने किया खतरनाक स्टंट, VIDEO देख दंग रह जाएंगे
Canada Shooting: टोरंटो के स्ट्रीट फेस्टिवल में ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 की मौत, 6 घायल; हमलावरों की तलाश जारी
Twisha Sharma Case: AIIMS की फोरेंसिक रिपोर्ट ने जांच को दी नई दिशा, जिम बेल्ट बना अहम सबूत
मार्ट संचालक की प्रताड़ना से आरक्षक की बेटी ने दी जान, राष्ट्रीय जनजाति आयोग सख्त; DGP, कलेक्टर और SP को 
हर साल 100 करोड़ खर्च, फिर भी नहरें जर्जर: लगातार शिकायतों के बाद जल संसाधन विभाग की तैयारी, 108 ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, अब टेंडर प्रक्रिया से होंगे काम
CBI की जांच या अफसरों को बचाने का खेल? 21 आरोपियों की लिस्ट में प्रोटेक्शन मनी लेने वाले एक भी पुलिस वाले का नाम नहीं!
पांड्या स्टोर फेम एक्टर रोहित चंदेल गिरफ्तार
दतिया में हुआ बवाल , आन्दोलन ने लिया हिंसक रूप, SP, SDOP , ASP समेत 8 पुलिसकर्मी घायल
आत्मानंद स्कूल के नाबालिग छात्र का अपहरण कर की बेरहमी से पिटाई, कपड़े उतरवाकर पीटा, VIDEO वायरल, 6 हिरासत में