सुशासन शिविर: कलेक्टर पदमिनी भोई साहू ने भीखमपुरा में लगाया चौपाल, ग्रामीणों के द्वार पहुंचा पूरा प्रशासन

सुशासन शिविर: कलेक्टर पदमिनी भोई साहू ने भीखमपुरा में लगाया चौपाल, ग्रामीणों के द्वार पहुंचा पूरा प्रशासन

सारंगढ़-बिलाईगढ़

सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का प्रशासनिक अमला अब सीधे गांवों का रुख कर रहा है। इसी कड़ी में बरमकेला ब्लॉक के ग्राम पंचायत भीखमपुरा स्थित गौशाला परिसर में सुशासन तिहार शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस अहम शिविर की कमान खुद जिले की कलेक्टर पदमिनी भोई साहू ने संभाली। कलेक्टर की मौजूदगी में पूरा प्रशासन ग्रामीणों के द्वार पहुंचा, जिससे न केवल लोगों की समस्याएं सुनी गईं, बल्कि उन्हें विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ भी मिला।

हितग्राहियों से सीधा संवाद, जानी जमीनी हकीकत

Read More मिठाई दुकान के टॉयलेट में धुल रहे थे बर्तन! ग्राहक ने बनाया VIDEO, सफाई पर उठे सवाल; खाद्य विभाग ने जांच के दिए निर्देश

कलेक्टर पदमिनी भोई साहू ने शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागीय स्टॉलों का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने फाइलों से बाहर निकलकर योजनाओं की जमीनी प्रगति की बारीकी से जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर ने हितग्राहियों से आत्मीय संवाद कर उनका हाल जाना, जिससे ग्रामीण काफी उत्साहित नजर आए। शिविर में प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पणिग्राही, जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन, एसडीएम वर्षा बंसल सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी पूरी तरह मुस्तैद रहे।

Read More इधर ACB कार्यालय में घुसी, उधर बाबू के घर के पिछले दरवाजे से थैला लेकर फरार हुए संदिग्ध; वायरल वीडियो से हड़कंप

मौके पर ही बांटी गई योजनाओं की सौगात

यह शिविर ग्रामीणों के लिए बड़ी सौगात लेकर आया। मौके पर ही राजस्व विभाग ने तत्परता दिखाते हुए 19 किसानों को बी-1 और डिजिटल किसान किताब का वितरण किया। भविष्य की ऊर्जा जरूरतों के मद्देनजर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत 4 हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र सौंपे गए।

महिला सशक्तिकरण और हरियाली को बढ़ावा देने उद्यानिकी विभाग ने 9 महिलाओं को फलदार पौधे बांटे। इसके अलावा स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए 2 हितग्राहियों को मौके पर ही आयुष्मान कार्ड बनाकर दिए गए। कृषि को उन्नत बनाने के लिए 5 किसानों को नीम अर्क जैविक कीटनाशक किट और 11 श्रमिकों को श्रम कार्ड प्रदान किए गए। रोजगार को बढ़ावा देने मछली पालन विभाग ने 2 स्व-सहायता समूहों को मछली जाल तथा 4 जरूरतमंदों को राशन कार्ड बांटे।

भीखमपुरा गौशाला परिसर में आयोजित इस शिविर में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। गांव में ही एक छत के नीचे सभी विभागों को पाकर लोगों ने राहत की सांस ली। कलेक्टर की इस पहल ने स्पष्ट कर दिया है कि जिले में सरकारी योजनाएं सिर्फ फाइलों में नहीं, बल्कि सीधे जमीन पर उतर रही हैं।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच