सोलर की आस में बिजली का झटका: 3400 से ज्यादा घरों की सब्सिडी फंसी, आवेदनों का अंबार और सुस्त रफ्तार

सोलर की आस में बिजली का झटका: 3400 से ज्यादा घरों की सब्सिडी फंसी, आवेदनों का अंबार और सुस्त रफ्तार

रायपुर। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल जीरो करने का सपना देखने वाले छत्तीसगढ़ के हजारों उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका लगा है। राज्य में करीब 3484 लोगों की सब्सिडी सरकारी फाइलों में दबी हुई है। इनमें से 2133 उपभोक्ताओं का पैसा राज्य सरकार के पास अटका है तो 1351 लोग केंद्र की मदद का इंतजार कर रहे हैं। मजे की बात यह है कि एक साल में करीब 96 हजार से ज्यादा लोगों ने उत्साह में आवेदन तो कर दिया लेकिन कछुआ चाल से चल रहे विभाग के कारण अब तक सिर्फ 14 हजार घरों में ही पैनल लग पाए हैं। बाकी के हजारों लोग अब भी बिजली बोर्ड के चक्कर काट रहे हैं।

हाल ही में विधानसभा में दी गई जानकारी से पता चला है कि सरकारी दावों और जमीनी हकीकत में जमीन आसमान का फर्क है। विभाग कह रहा है कि लोग वेंडर नहीं चुन पा रहे हैं लेकिन हकीकत यह है कि पैनल लगने के बाद भी अफसरों के पास निरीक्षण करने का समय नहीं है जिसकी वजह से सब्सिडी का पैसा लोगों के बैंक खातों तक नहीं पहुंच पा रहा है।

 

Read More सरोज पांडेय के बैंक खाते का खुलेगा राज? हाई कोर्ट में फिर गरमाया 2018 का चुनाव विवाद, 16 अक्टूबर को अहम सुनवाई

टारगेट बड़ा पर काम आधा अधूरा

Read More इधर ACB कार्यालय में घुसी, उधर बाबू के घर के पिछले दरवाजे से थैला लेकर फरार हुए संदिग्ध; वायरल वीडियो से हड़कंप

बिजली बोर्ड ने साल 2025-26 के लिए तीन लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का भारी भरकम लक्ष्य रखा है। लेकिन पिछले दो सालों का रिकॉर्ड देखें तो यह मुंगेरी लाल के हसीन सपने जैसा लगता है। जब दो साल में विभाग केवल 14 हजार पैनल लगा सका है तो एक साल में तीन लाख का आंकड़ा कैसे छुएगा यह समझ से परे है। उपभोक्ताओं का कहना है कि काम पूरा होने के बाद भी महीनों तक अधिकारी फाइल दबाए बैठे रहते हैं जिससे आम आदमी परेशान हो रहा है।

सब्सिडी का गणित और अड़चनें

नियम के मुताबिक तीन किलोवॉट तक का सिस्टम लगाने पर ही सब्सिडी मिलती है। राज्य सरकार एक किलोवॉट पर 15 हजार और उससे ज्यादा पर 30 हजार रुपये तक की मदद देती है। वहीं केंद्र की ओर से करीब 78 हजार रुपये तक का फायदा मिलता है। लेकिन यह फायदा तभी मिलेगा जब बिजली विभाग की सुस्ती टूटेगी। 47 हजार से ज्यादा पात्र आवेदनों में से आधे से ज्यादा लोग अभी भी लाइन में खड़े हैं।

विभाग का गोलमोल जवाब

सीएसपीडीसीएल के एमडी भीम सिंह कंवर ने बताया कि प्रक्रिया पूरी होते ही लोगों को पैसा मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कुछ लोगों की सब्सिडी रुकी है तो वे इसे चेक करवाएंगे। हालांकि साहब के इस आश्वासन से उन उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल रही है जो महीनों से अपनी गाढ़ी कमाई फंसाकर बैठे हैं।

  • योजना की सुस्त चाल पर एक नजर
  • कुल मिले आवेदन 96 हजार 410
  • जितने घरों में लगे सोलर पैनल 14 हजार 028
  • सब्सिडी का इंतजार कर रहे लोग 3 हजार 484
  • अगले साल का टारगेट 03 लाख घर

छत्तीसगढ़ में कुल 65 लाख से ज्यादा बिजली उपभोक्ता हैं जिनमें से 51 लाख से ज्यादा घरेलू कनेक्शन हैं। इतनी बड़ी आबादी को सोलर से जोड़ने का दावा करने वाला विभाग फिलहाल खुद ही अंधेरे में हाथ-पांव मारता नजर आ रहा है।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच