बीमा कंपनियों पर नकेल: मैक्स लाइफ को 1 करोड़ से ज्यादा मुआवजा देने का आदेश

बीमा कंपनियों पर नकेल: मैक्स लाइफ को 1 करोड़ से ज्यादा मुआवजा देने का आदेश

बिलासपुर। बिलासपुर उपभोक्ता आयोग ने बीमा कंपनियों की जवाबदेही को लेकर एक महत्वपूर्ण और नजीर बनने वाला फैसला सुनाया है। आयोग ने कोविड-19 से हुई मृत्यु के एक मामले में मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी को 1 करोड़ रुपये की बीमा राशि 12 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ देने का आदेश दिया है। इसके अलावा मानसिक पीड़ा और मुकदमे के खर्च के रूप में अलग से 2 लाख रुपये देने के निर्देश भी दिए गए हैं। यह फैसला आयोग के अध्यक्ष आनंद कुमार सिंघल तथा सदस्य पूर्णिमा सिंह और आलोक कुमार पाण्डेय की पीठ ने सुनाया।

पत्नी के नाम पर लिया गया था प्लैटिनम वेल्थ प्लान
मामले के अनुसार, बिलासपुर निवासी कौशल प्रसाद कौशिक ने अपनी पत्नी शैल कौशिक के नाम पर मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी से प्लैटिनम वेल्थ प्लान लिया था। बीमा पॉलिसी जारी करने से पहले कंपनी द्वारा सभी आवश्यक मेडिकल जांच कराई गई थीं, जिनमें शैल कौशिक को स्वस्थ पाया गया था।

कोविड से मृत्यु, बीमा कंपनी ने किया दावा खारिज
सितंबर 2020 में शैल कौशिक कोविड-19 से संक्रमित पाई गईं और इलाज के दौरान 11 अक्टूबर 2020 को उनका निधन हो गया। इसके बाद पति द्वारा बीमा क्लेम के लिए आवेदन किया गया, लेकिन बीमा कंपनी ने यह कहकर दावा खारिज कर दिया कि मृतका पहले से किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थीं।

Read More दशहरा आयोजन को लेकर विवाद, महापौर ने किया टेंडर से इनकार

आयोग ने बीमा कंपनी की दलीलें कीं खारिज
उपभोक्ता आयोग ने बीमा कंपनी के तर्क को अस्वीकार्य मानते हुए कहा कि जब पॉलिसी जारी करने से पहले कराई गई मेडिकल जांच में महिला को स्वस्थ पाया गया था, तो बाद में बीमारी का हवाला देकर क्लेम खारिज करना अनुचित और भ्रामक व्यापारिक व्यवहार है। आयोग ने स्पष्ट किया कि बीमा कंपनी अपनी ही जांच प्रक्रिया के आधार पर पॉलिसी जारी करती है, ऐसे में जिम्मेदारी से बचने का प्रयास स्वीकार नहीं किया जा सकता।

Read More महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप

बीमा उपभोक्ताओं के लिए अहम संदेश
इस फैसले को बीमा उपभोक्ताओं के अधिकारों की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। आयोग ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि कंपनियां मनमाने तरीके से वैध बीमा दावों को खारिज नहीं कर सकतीं और उपभोक्ताओं को उनका वैधानिक हक दिलाना आयोग की प्राथमिकता है।

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार