‘नीर, नारी, निधि’ पुस्तक का विमोचन, मुख्यमंत्री साय ने किया विमोचन, जल संरक्षण की उपलब्धियां दर्ज

‘नीर, नारी, निधि’ पुस्तक का विमोचन, मुख्यमंत्री साय ने किया विमोचन, जल संरक्षण की उपलब्धियां दर्ज

रायपुर : छत्तीसगढ़ में नदियों के उद्गम स्थलों के संरक्षण, संवर्धन और नदियों के पुनर्जीवन के उद्देश्य से 19 अगस्त को एक दिवसीय स्रोत महोत्सव का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में किया गया । इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘नीर, नारी, निधि’ नामक पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी अभियान ‘जल शक्ति अभियान : कैच द रेन’ के तहत छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण को लेकर किए गए कार्यों और राज्य की उपलब्धियों का उल्लेख किया गया है ।

पुस्तक में बताया गया है कि ‘जल संचय, जन भागीदारी’ अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण को लेकर व्यापक स्तर पर कार्य किए गए । अभियान में राज्य की उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए वर्ष 2025 में छत्तीसगढ़ को देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ । इस उपलब्धि के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राज्य सरकार को सम्मानित भी किया गया ।

जल संरक्षण में महिलाओं की अहम भूमिका

Read More एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर

‘नीर, नारी, निधि’ पुस्तक में जल संरक्षण के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को विशेष रूप से रेखांकित किया गया है। राज्य में जल संरक्षण की योजनाओं, प्रशासनिक प्रयासों और जनभागीदारी के साथ महिलाओं द्वारा निभाई गई अग्रणी भूमिका को भी पुस्तक में स्थान दिया गया है । पुस्तक को जल संसाधन विभाग के सचिव राजेश सुकुमार टोप्पो के मार्गदर्शन में तैयार किया गया । जल शक्ति अभियान के सहायक नोडल अधिकारी एवं मुख्य अभियंता आई ए सिद्दीकी और सहयोगी कार्यपालन अभियंता उत्तम कुमार सूरज के निरंतर प्रयासों से पुस्तक का संकलन एवं प्रकाशन संभव हुआ ।

Read More Balod News: श्मशान के पास क्या हो रहा था? ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंची पुलिस, 9 लोगों को पकड़ा, देखे वीडियो

अधिकारियों का किया गया सम्मान

स्रोत महोत्सव के दौरान पुस्तक तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आई ए सिद्दीकी और उत्तम कुमार सूरज को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की नदियों और उनके उद्गम स्थलों के संरक्षण के साथ जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया । स्रोत महोत्सव को राज्य में जल संरक्षण के लिए शासन, प्रशासन और आम जनता की भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है ।

Tags:

Latest News

जमीन के लिए पिता की जान का दुश्मन बना बेटा! खाना खाते वक्त हुआ विवाद, टंगिया से हमला कर हत्या का आरोप जमीन के लिए पिता की जान का दुश्मन बना बेटा! खाना खाते वक्त हुआ विवाद, टंगिया से हमला कर हत्या का आरोप
अरावली में तड़तड़ाईं गोलियां! LCB और बिश्नोई गिरोह के बीच मुठभेड़, 500 किलो पोशडोड़ा जब्त; 3 पुलिसकर्मी घायल
महिला पत्रकार से कथित छेड़छाड़ पर बवाल! ACP विवेक भगत पर FIR की मांग, CJP ने संसद मार्ग थाने के बाहर खोला मोर्चा
धरमजयगढ़ में कुपोषण का बढ़ता संकट! पहाड़ी गांवों के बच्चों पर पोषण की मार, NRC में 240 बच्चों को स्वस्थ करने का लक्ष्य
कुसमुंडा खदान में फिर बड़ा हादसा! आमने-सामने टकराए दो ट्रेलर, एक ड्राइवर की मौत; मुआवजे को लेकर परिजनों का प्रदर्शन
प्लॉट के अंदर सड़ी-गली लाश मिलने से मचा हड़कंप! महिला की नजर पड़ी तो खुला राज, मौके पर पहुंची पुलिस
किराए के घर में मासूम से हैवानियत का आरोप! 6 साल की बच्ची की हालत बिगड़ी तो खुला मामला, 45 वर्षीय मकान मालिक हिरासत में
मिठाई दुकान के टॉयलेट में धुल रहे थे बर्तन! ग्राहक ने बनाया VIDEO, सफाई पर उठे सवाल; खाद्य विभाग ने जांच के दिए निर्देश
अब स्कूल की फीस भरते वक्त नहीं चलेगा पुराना तरीका, सीबीएसई ने जारी किए नए निर्देश
500 रुपए के लिए वृद्धा का गला रेत दिया… पांच दिन तक गांव में घूमता रहा हत्यारा, पुलिस ने राज खोला तो पैरों तले खिसक गई जमीन
1000 रुपए के लिए दोस्त का कत्ल! कार में बैठाकर जंगल ले गया, सिर पर लकड़ी से वार कर मौत के घाट उतारा; सबूत मिटाने नदी में धोई कार
फांसी के फंदे तक पहुंची 11वीं की छात्रा... पीछे छिपा था कौन? 3 महीने बाद खुला राज, दुष्प्रेरण और पॉक्सो का केस