धर्मांतरण के विरोध में छत्तीसगढ़ बंद, रायपुर समेत कई शहरों में जनजीवन प्रभावित

धर्मांतरण के विरोध में छत्तीसगढ़ बंद, रायपुर समेत कई शहरों में जनजीवन प्रभावित

रायपुर। कांकेर जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र के बड़े तेवड़ा गांव में हाल ही में हुए शव दफन विवाद और कथित धर्मांतरण के विरोध में बुधवार, 24 दिसंबर को छत्तीसगढ़ सर्व समाज के आह्वान पर प्रदेशव्यापी छत्तीसगढ़ बंद आयोजित किया गया। बंद को छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज सहित ट्रांसपोर्ट चैंबर का भी समर्थन प्राप्त हुआ है।

बंद का असर राजधानी रायपुर में साफ तौर पर देखने को मिला, जहां जयस्तंभ चौक, मालवीय रोड सहित प्रमुख बाजारों में दुकानें बंद रहीं। कई व्यापारी संगठनों के सदस्य सड़कों पर उतरकर बंद को सफल बनाने में जुटे नजर आए। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ता भी व्यापारियों के साथ मौजूद रहे।

बंद के चलते प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दुकानें, सब्जी मंडियां, परिवहन सेवाएं और अन्य व्यावसायिक गतिविधियां ठप रहीं। रायपुर के अलावा दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव और अन्य शहरों में भी बंद का व्यापक असर देखने को मिला।

Read More कुसमुंडा खदान में फिर बड़ा हादसा! आमने-सामने टकराए दो ट्रेलर, एक ड्राइवर की मौत; मुआवजे को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

कांकेर में निकाली जाएगी रैली
कांकेर जिले में बंद के समर्थन में बुधवार सुबह 11 बजे वंदे मातरम् स्थल से कांकेर डोम तक रैली निकाली गई है। रैली में सर्व समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए है। रैली के पश्चात सर्व समाज द्वारा 5 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है, वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सतर्कता बरती जा रही है।

Read More डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच