साल के आखिरी दिन पुलिस का तोहफा, बिलासपुर पुलिस ने लौटाए 100 गुम हुए मोबाइल, लोगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

साल के आखिरी दिन पुलिस का तोहफा, बिलासपुर पुलिस ने लौटाए 100 गुम हुए मोबाइल, लोगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

बिलासपुर। नए साल के जश्न से पहले बिलासपुर पुलिस ने शहरवासियों को बड़ी खुशी दी है। पुलिस के विशेष चेतना अभियान के तहत गुम हुए 100 मोबाइल फोन खोजकर उनके असली मालिकों को लौटा दिए गए हैं। बुधवार को पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने खुद अपने हाथों से लोगों को उनके मोबाइल सौंपे। अपना कीमती फोन वापस पाकर कई लोग भावुक हो गए और उन्होंने पुलिस का शुक्रिया अदा किया। इन फोनों की कुल कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई जा रही है।

उम्मीद छोड़ चुके लोगों को मिला अपना फोन

बिलासपुर जिले के अलग-अलग थानों में मोबाइल गुम होने की कई शिकायतें दर्ज थीं। एसएसपी रजनेश सिंह ने इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसीसीयू (साइबर सेल) को मोबाइल खोजने का जिम्मा सौंपा था। पुलिस की टीम ने लगातार पीछा करते हुए छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्यों मध्यप्रदेश, झारखंड, ओडिशा और महाराष्ट्र तक दबिश दी। कड़ी मेहनत के बाद 100 फोन बरामद किए गए, जिन्हें साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर को वितरित किया गया।

Read More Bilaspur Crime: सूना मकान देखते ही पड़ोसी महिला ने किया हाथ साफ! 38 हजार की सोने की चेन बरामद, आरोपी गिरफ्तार

दूसरे राज्यों से ढूंढ लाई पुलिस

Read More महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि मोबाइल खोजने के लिए तकनीकी टीम ने दिन-रात काम किया। गुम हुए मोबाइल को ट्रैक करना एक बड़ी चुनौती थी क्योंकि कई फोन दूसरे राज्यों में चल रहे थे। साइबर सेल के कर्मचारियों ने लोकेशन के आधार पर इन फोनों को रिकवर किया। रजनेश सिंह ने बताया कि पुलिस का मकसद केवल अपराध रोकना नहीं बल्कि जनता की खोई हुई अमानत उन्हें वापस दिलाना भी है।

किसी की पढ़ाई तो किसी की यादें जुड़ी थीं

मोबाइल लेने पहुंचे लोगों की अपनी-अपनी कहानियां थीं। किसी का फोन बस में छूट गया था तो कोई बाजार में मोबाइल खो बैठा था। एक छात्र ने बताया कि उसके फोन में पढ़ाई के जरूरी नोट्स थे और उसे उम्मीद नहीं थी कि फोन कभी वापस मिलेगा। पुलिस लाइन में आयोजित इस कार्यक्रम में फोन मिलते ही लोग सेल्फी लेते और घर पर खुशखबरी देते नजर आए।

 

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच