हर किसी के लिए नहीं है Matcha Tea! इन लोगों के लिए बन सकती है नुकसान की वजह, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी

हर किसी के लिए नहीं है Matcha Tea! इन लोगों के लिए बन सकती है नुकसान की वजह, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी

ग्रीन टी के बाद अब माचा टी (Matcha Tea) तेजी से लोगों की पसंद बनती जा रही है. जापान से शुरू हुई यह हरे रंग की पाउडर वाली चाय अब भारत में भी लोकप्रिय हो रही है. हाल ही में असम ने माचा का व्यावसायिक उत्पादन शुरू करने की घोषणा की है, जिससे इसकी चर्चा और बढ़ गई है. माचा को एंटीऑक्सीडेंट्स और कई स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है, लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि यह हर व्यक्ति के लिए उपयुक्त नहीं होती. कुछ लोगों में इसका सेवन फायदे की बजाय नुकसान भी पहुंचा सकता है.

विशेषज्ञों के अनुसार, माचा टी में सामान्य ग्रीन टी की तुलना में अधिक मात्रा में कैफीन और कैटेचिन पाए जाते हैं, क्योंकि इसमें केवल चाय का अर्क नहीं बल्कि पूरी पत्ती का पाउडर इस्तेमाल किया जाता है. जिन लोगों को चाय या कॉफी पीने के बाद घबराहट, बेचैनी, हाथ कांपना, एसिडिटी, दिल की धड़कन तेज होना या नींद न आने जैसी समस्या होती है, उन्हें माचा टी का सेवन सोच-समझकर करना चाहिए. यदि पीना ही हो तो इसे सीमित मात्रा में और सुबह या दोपहर तक ही लेना बेहतर माना जाता है.

डॉक्टरों का कहना है कि जिन लोगों को अनिद्रा (Insomnia) की समस्या रहती है, उन्हें भी माचा टी से सावधानी बरतनी चाहिए. इसमें मौजूद एल-थीनिन (L-Theanine) मानसिक शांति और फोकस बढ़ाने में मदद कर सकता है, लेकिन कैफीन की अधिक मात्रा शाम या रात में सेवन करने पर नींद की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकती है.

Read More Train Travel Hygiene Tips: ट्रेन से लंबा सफर करने जा रहे हैं? संक्रमण से बचने के लिए इन 7 बातों का रखें ध्यान

अगर किसी व्यक्ति को आयरन की कमी (Iron Deficiency) या एनीमिया है, तो माचा टी को भोजन के साथ नहीं पीना चाहिए. इसमें मौजूद कैटेचिन शरीर में भोजन से मिलने वाले आयरन के अवशोषण को कम कर सकते हैं, जिससे आयरन की कमी और बढ़ सकती है. ऐसे लोगों को माचा और भोजन के बीच पर्याप्त अंतर रखना चाहिए.

Read More Health Tips: ज्यादा मीठा खाने से शरीर के इन अंगों पर पड़ सकता है असर, जानें किन बीमारियों का बढ़ता है खतरा

विशेषज्ञ यह भी सलाह देते हैं कि गर्भवती महिलाएं, स्तनपान कराने वाली माताएं, हृदय रोग से पीड़ित लोग या नियमित दवाएं लेने वाले मरीज माचा टी को अपनी दिनचर्या में शामिल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें. माचा टी एक हेल्दी ड्रिंक हो सकती है, लेकिन इसका लाभ तभी मिलता है जब इसे सही मात्रा में और अपनी स्वास्थ्य स्थिति को ध्यान में रखकर पिया जाए.

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार