भाजपा नेता पर हमले के बाद बड़ा प्रशासनिक एक्शन! आरोपी के अवैध मकान पर चली जेसीबी

भाजपा नेता पर हमले के बाद बड़ा प्रशासनिक एक्शन! आरोपी के अवैध मकान पर चली जेसीबी

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भाजपा नेता पर जानलेवा हमले के आरोपी रज्जाक अली के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके सीतामढ़ी स्थित कथित अवैध मकान को ध्वस्त कर दिया। प्रशासन का कहना है कि जांच में निर्माण अवैध पाया गया, जिसके बाद नियमानुसार बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की गई। पूरे अभियान के दौरान पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर तैनात रही।

भाजपा नेता पर जानलेवा हमले का आरोप
पुलिस के अनुसार, रज्जाक अली पर भाजपा नेता पर लोहे की रॉड से हमला करने और गंभीर रूप से घायल करने का आरोप है। घटना के बाद मामला काफी चर्चा में रहा और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई। रज्जाक अली पूर्व में करतला जनपद पंचायत का उपाध्यक्ष भी रह चुका है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। प्रशासन उसे पूर्व में जिलाबदर भी कर चुका है।

जांच के बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, सीतामढ़ी स्थित मकान की जांच के दौरान निर्माण को कथित रूप से अवैध पाया गया। इसके बाद संबंधित नियमों के तहत ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

Read More बड़े ब्रांडों का कड़वा सच, अमूल-गोवर्धन घी समेत 9 संस्थानों के सैंपल फेल

पुलिस जांच जारी
पुलिस ने बताया कि भाजपा नेता पर हमले के मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि अवैध निर्माण और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में नियमों के तहत कार्रवाई जारी रहेगी तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Read More जगदलपुर में महिला गैंग की 1.75 करोड़ की उठाईगिरी का खुलासा, मोती ज्वेलर्स से 1200 ग्राम सोना पार; 2 नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार

Tags:

Latest News

जगदलपुर के बाल संप्रेक्षण गृह से 5 बच्चे फरार, पूजा के दौरान तोड़ा खिड़की का ग्रिल; मचा हड़कंप जगदलपुर के बाल संप्रेक्षण गृह से 5 बच्चे फरार, पूजा के दौरान तोड़ा खिड़की का ग्रिल; मचा हड़कंप
खोती विरासत को फिर मिलेगी पहचान, सुवा नाच से गूंजेगी छत्तीसगढ़ी माटी की महक, लोकसंस्कृति के रंग में रंगेगा बिलासपुर
एनएचएम कर्मचारियों को सरकार की दो बड़ी सौगात, मेडिकल और ट्रांसफर नीति में मिलेगी राहत
Swami Indradev Maharaj: यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे स्वामी इंद्रदेव महाराज पर बड़ा एक्शन, निरंजनी अखाड़े ने महामंडलेश्वर पद से किया निष्कासित
कबरा हाथी को अब जंगल में नहीं छोड़ेगा वन विभाग, रमकोला रेस्क्यू सेंटर ले जाने की तैयारी, 18 लोगों की ले चुका है जान
गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोढ़ी और उड़गन गांव के लोग आमने-सामने, पुलिस ने संभाला मोर्चा, 7 युवकों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
CBI की रिमांड खत्म, अब ED की तैयारी, प्रोटेक्शन मनी  पर चुप्पी को लेकर नरेश गुप्ता ने कहा जांच की जाएगी तभी तो उत्तर आएगा
Chhattisgarh Dhan Kharidi 2026: किसानों को बड़ी राहत, 21 क्विंटल धान बेचने की अनिवार्यता खत्म, अब बिना धान बेचे भी मिलेगा बोनस
छत्तीसगढ़ में ड्राइवरों की देशव्यापी 'स्टीयरिंग छोड़ो' हड़ताल का असर, रायपुर में स्कूल बसों के संचालन पर संकट, हजारों बच्चों की बढ़ सकती है परेशानी
20 साल की सेवा भी नहीं आई काम, खराब रिकॉर्ड पर सरकार ने किया रिटायर, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की अपील
Amit Baghel News: अमित बघेल ने तीन महीने की अंतरिम जमानत खत्म होने पर कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़ में आज जारी होगी प्रारूप मतदाता सूची, 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक जुड़वा सकेंगे वोटर लिस्ट में नाम