साय कैबिनेट की बड़ी बैठक: आबकारी नीति 2026-27 मंजूर, नवा रायपुर में शिक्षा-स्टार्टअप पर फोकस

साय कैबिनेट की बड़ी बैठक: आबकारी नीति 2026-27 मंजूर, नवा रायपुर में शिक्षा-स्टार्टअप पर फोकस

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज आयोजित साय कैबिनेट की पहली बैठक में राज्य के विकास और प्रशासन से जुड़े कई अहम फैसलों पर मुहर लगी। सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में हुई इस बैठक में नई आबकारी नीति से लेकर शिक्षा, स्टार्ट-अप और स्वास्थ्य सेवाओं तक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

छत्तीसगढ़ आबकारी नीति 2026-27 को हरी झंडी
मंत्रिपरिषद ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की छत्तीसगढ़ आबकारी नीति के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। साथ ही नीति से जुड़े सभी अनुषांगिक कार्यों के लिए आबकारी विभाग को अधिकृत किया गया है। सरकार का उद्देश्य नीति के जरिए राजस्व संग्रह को सुव्यवस्थित करने के साथ पारदर्शिता और नियंत्रण को मजबूत करना है।

नवा रायपुर में प्रबंधन संस्थान के लिए 40 एकड़ भूमि आवंटन
कैबिनेट ने नवा रायपुर अटल नगर में उच्चस्तरीय शैक्षणिक संस्थान की स्थापना को लेकर बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत श्री विले पारले कलावनी मंडल (SVKM) को उनके प्रतिष्ठित नरसी मोंजी प्रबंधन अध्ययन संस्थान की स्थापना के लिए सेक्टर-18 में लगभग 40 एकड़ भूमि 90 वर्षों की लीज पर एकमुश्त आवंटित करने की स्वीकृति दी गई है।

Read More हादसा नहीं थी बुजुर्ग की मौत! जादू-टोने के शक में रची गई हत्या की साजिश, बोलेरो से कुचलकर वारदात को दुर्घटना का दिया रूप

एसवीकेएम वर्ष 1934 से शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत एक ख्यातिप्राप्त संस्था है, जो वर्तमान में देशभर में 30 शैक्षणिक संस्थान संचालित कर रही है और हर साल एक लाख से अधिक छात्रों को प्री-प्राइमरी से डॉक्टोरल स्तर तक शिक्षा प्रदान करती है। NIRF 2025 यूनिवर्सिटी रैंकिंग में संस्थान को 52वां स्थान मिला है। नवा रायपुर में इस राष्ट्रीय स्तर के संस्थान की स्थापना से राज्य में गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Read More मिठाई दुकान के टॉयलेट में धुल रहे थे बर्तन! ग्राहक ने बनाया VIDEO, सफाई पर उठे सवाल; खाद्य विभाग ने जांच के दिए निर्देश

आईटी और स्टार्ट-अप इकोसिस्टम को बढ़ावा
मंत्रिपरिषद ने नवा रायपुर में चार नए उद्यमिता केंद्रों की स्थापना के लिए सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (STPI) के साथ एमओयू करने का निर्णय लिया है। यह समझौता राज्य में आईटी/आईटीईएस उद्योग और तकनीकी स्टार्ट-अप इकोसिस्टम को मजबूती प्रदान करेगा।

एसटीपीआई के देशभर में 68 केंद्र संचालित हैं, जिनमें से 60 टियर-2 और टियर-3 शहरों में स्थित हैं। छत्तीसगढ़ में एसटीपीआई, राज्य सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी विभाग के सहयोग से एआई, मेडटेक (हर्बल मेडिसिन एवं वन उत्पाद आधारित), स्मार्ट सिटी और स्मार्ट एग्री जैसे डोमेन में अगले 3 से 5 वर्षों में 133 स्टार्ट-अप्स को बढ़ावा देगा। इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन एवं विकास (ESDD) केंद्र की स्थापना भी की जाएगी, जो हर साल 30 से 40 हार्डवेयर स्टार्ट-अप्स और एमएसएमई को प्रोटोटाइप विकास से लेकर तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराएगा।

स्वास्थ्य संस्थानों में जांच सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण
कैबिनेट ने राज्य के सभी शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में जांच सुविधाओं की गुणवत्ता और पहुंच बढ़ाने के लिए अहम निर्णय लिए हैं। इसके तहत जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में प्रयोगशालाओं के प्रभावी संचालन, संसाधनों के सुदृढ़ीकरण और मानकों के अनुसार जांच की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार