छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: अब दो हिस्सों में बंटी रायपुर पुलिस, कमिश्नर और SP संभालेंगे अलग-अलग जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: अब दो हिस्सों में बंटी रायपुर पुलिस, कमिश्नर और SP संभालेंगे अलग-अलग जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राजधानी रायपुर की पुलिस व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव करते हुए पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने का बड़ा फैसला लिया है। गृह (पुलिस) विभाग ने इसे लेकर आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। नई व्यवस्था के तहत रायपुर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की पुलिस व्यवस्था को पूरी तरह अलग कर दिया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक, रायपुर के शहरी क्षेत्र के 21 पुलिस थानों को पुलिस कमिश्नरी प्रणाली के अंतर्गत लाया गया है। इन थानों की कमान अब पुलिस कमिश्नर के हाथों में होगी। इनमें सिविल लाइन, देवेंद्रनगर, तेलीबांधा, कोतवाली, गंज, मौदहापारा, गोलबाजार, पुरानी बस्ती, डीडीनगर, आमानाका, आजाद चौक, सरस्वती नगर, टिकरापारा, कबीर नगर, राजेंद्र नगर, मुजगहन (सेजबहार), उरला (बिरगांव नगर निगम क्षेत्र), खमतराई, गुढ़ियारी, पंडरी और खम्हारीडीह थाना क्षेत्र शामिल हैं।

वहीं दूसरी ओर, रायपुर के बाहरी और ग्रामीण इलाकों को अलग पुलिस जिले के रूप में रखा गया है। इन क्षेत्रों के 12 थानों की जिम्मेदारी अब एक अलग पुलिस अधीक्षक (SP) के पास होगी। ग्रामीण पुलिस जिले में विधानसभा, धरसींवा, खरोरा, तिल्दा नेवरा, माना, मंदिर हसौद, आरंग, नवा रायपुर, राखी, अभनपुर, गोबरा नवापारा और उरला का नगर निगम से बाहर का क्षेत्र शामिल किया गया है।

Read More गांव में हथियार लेकर दबंगई पड़ी भारी, पुलिस ने चार युवकों को तख्तियां पहनाकर कराया पैदल भ्रमण

इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद रायपुर में अब दो अलग-अलग पुलिस प्रशासनिक ढांचे काम करेंगे -

Read More दस भुजाओं में हंसिया से लेकर धान की बाली तक, छत्तीसगढ़ी महतारी के रूप में विराजेंगी मां दुर्गा

  • शहरी क्षेत्र में पुलिस कमिश्नर प्रणाली
  • ग्रामीण क्षेत्र में SP के नेतृत्व में पुलिस व्यवस्था

सरकार का मानना है कि कमिश्नर सिस्टम लागू होने से शहरी इलाकों में कानून-व्यवस्था को लेकर तेज फैसले, बेहतर नियंत्रण और अपराध पर त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी।

Related Posts

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार