कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी की 2008 वाली शिक्षक भर्ती का मामला राजभवन पहुंचा; सांसद तनुज पुनिया ने राज्यपाल से मांगी दोषियों पर कार्रवाई, पूर्व कुलपति सच्चिदानंद जोशी और सिलेक्शन कमेटी पर लटकी तलवार

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी की 2008 वाली शिक्षक भर्ती का मामला राजभवन पहुंचा; सांसद तनुज पुनिया ने राज्यपाल से मांगी दोषियों पर कार्रवाई, पूर्व कुलपति सच्चिदानंद जोशी और सिलेक्शन कमेटी पर लटकी तलवार

 8 अगस्त 2014 की पीएससी जांच रिपोर्ट का हवाला देकर बाराबंकी सांसद ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी

 

 गलत तरीके से नौकरी पाने वालों को हटाने और काबिल उम्मीदवारों को इंसाफ दिलाने की मांग

Read More CG Crime News: बालोद में नशीली दवाओं के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 737 ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ 3 गिरफ्तार

रायपुर. छत्तीसगढ़ के कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में साल 2008 में हुई शिक्षकों की भर्ती का मामला फिर गरमा गया है। पुरानी भर्ती की यह फाइल अब राजभवन पहुंच गई है। बाराबंकी के सांसद तनुज पुनिया ने 13 अक्टूबर 2026 को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल को चिट्ठी लिखकर इस भर्ती गड़बड़ी में कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की जांच रिपोर्ट का हवाला देते हुए दोषियों पर सख्त कानूनी और दंडात्मक कार्रवाई करने के साथ ही पात्र उम्मीदवारों को इंसाफ दिलाने के लिए जरूरी निर्देश देने का अनुरोध किया है।

Read More वारली कला के रंगों में सजी रेल क्लब, बच्चों से लेकर बड़ों तक ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, नई पीढ़ी ने सीखी पारंपरिक कला

IMG-20261015-WA0000

मामला 2008 का है। तब रायपुर के इस पत्रकारिता विश्वविद्यालय में प्रोफेसर, रीडर और लेक्चरर के पदों पर भर्तियां हुई थीं। आरोप लगा कि भर्ती में जमकर मनमानी चली और कायदे-कानूनों को ताक पर रख दिया गया। शिकायत जब छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग पहुंची, तो प्रकरण संख्या 24/09 के तहत इसकी पूरी पड़ताल हुई। आयोग ने 8 अगस्त 2014 को अपनी जांच रिपोर्ट दी। सांसद तनुज पुनिया ने राज्यपाल को भेजी चिट्ठी में इसी रिपोर्ट का जिक्र किया है।

तत्कालीन कुलपति और सिलेक्शन कमेटी पर कार्रवाई की सिफारिश

सांसद की पत्र के मुताबिक, लोक सेवा आयोग की जांच में यह स्पष्ट हुआ था कि वर्ष 2008 में प्रोफेसर, रीडर और लेक्चरर की भर्ती के दौरान भारी गड़बड़ी, भाई-भतीजावाद और नियमों की अनदेखी हुई है। इसी आधार पर आयोग ने उस वक्त के कुलपति सच्चिदानंद जोशी और सिलेक्शन कमेटी के सदस्यों को जिम्मेदार माना था। रिपोर्ट में तत्कालीन कुलपति सच्चिदानंद जोशी और सिलेक्शन कमेटी के सदस्यों के खिलाफ छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग अधिनियम, 2002 की धारा 11(1) के तहत कार्रवाई करने की सिफारिश की गई थी।

नंबरों की दोबारा जांच हो, अयोग्य शिक्षक पद से हटाए जाएं

तनुज पुनिया ने अपने  पत्र में लिखा है कि आयोग ने उम्मीदवारों के शैक्षणिक नंबरों की दोबारा जांच करने और नियम तोड़कर चुने गए अयोग्य लोगों की नियुक्तियां रद्द करने की सिफारिश भी की थी। सांसद ने राज्यपाल से आग्रह किया है कि वे मामले को संज्ञान में लें और आयोग की सिफारिशों के मुताबिक दोषियों पर कड़ी कानूनी तथा दंडात्मक कार्रवाई पक्की करवाएं। साथ ही, गलत तरीके से भर्ती किए गए शिक्षकों को नियम के हिसाब से पद से हटाने और काबिल उम्मीदवारों को इंसाफ दिलाने के लिए जरूरी निर्देश जारी किए जाएं।

Tags:

Latest News

10वां चालान , शराब घोटाला: 27 हजार पन्नों की चार्जशीट में 42 नए आरोपी, 22 कंपनियों पर भी शिकंजा: इधर गिरफ्तारी के बिना सीधे चालान पेश करने पर उठे गंभीर सवाल; क्या एजेंसियों की मर्जी से चल रहा है कानून? 10वां चालान , शराब घोटाला: 27 हजार पन्नों की चार्जशीट में 42 नए आरोपी, 22 कंपनियों पर भी शिकंजा: इधर गिरफ्तारी के बिना सीधे चालान पेश करने पर उठे गंभीर सवाल; क्या एजेंसियों की मर्जी से चल रहा है कानून?
300 करोड़ स्वाहा, फिर भी पर्यटक नदारद: बाघ-शेर पालने अब उद्योगपतियों के आगे हाथ फैलाएगा वन विभाग
कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी की 2008 वाली शिक्षक भर्ती का मामला राजभवन पहुंचा; सांसद तनुज पुनिया ने राज्यपाल से मांगी दोषियों पर कार्रवाई, पूर्व कुलपति सच्चिदानंद जोशी और सिलेक्शन कमेटी पर लटकी तलवार
Tula Sankranti 2026: तुला संक्रांति पर क्यों किया जाता है गंगा स्नान? जानें पूजा विधि और पुण्य काल
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने पेश की 29,800 पन्नों की फाइनल चार्जशीट, 42 लोग आरोपी
नीले ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला: मुस्कान-साहिल को फांसी, कोर्ट ने महाभारत का दिया हवाला
CM हेल्पलाइन की शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई, शिक्षा विभाग की लापरवाही, दो अधिकारियों को नोटिस जारी
छत्तीसगढ़ के इस आईएएस को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, गृह मंत्रालय में बने डिप्टी सेक्रेटरी
पहचान पत्र के बिना दिया कमरा तो मकान मालिक पर होगा केस, किराएदार रखने से पहले थाने को देनी होगी पूरी कुंडली
ममता हुई शर्मसार, मां ने किया 1.80 लाख में 9 महीने के बच्चे का सौदा, पुलिस ने पश्चिम बंगाल से किया बरामद
जंतर-मंतर पहुंचना सीजेपी के इन दो नेता को पड़ा भारी, न्यायिक हिरासत में भेजे गये तिहाड़ जेल, जमानत के लिए कोर्ट पहुंची अर्जी
फेसबुक पर मोटे मुनाफे का लालच पड़ा भारी, प्रॉपर्टी डीलर के 7.90 लाख पार, पुलिस में दर्ज मामला