30 नवंबर से संसद सत्र: परिसीमन व महिला आरक्षण बिल की तैयारी, दो-तिहाई बहुमत के लिए 40 सांसदों की चुनौती

30 नवंबर से संसद सत्र: परिसीमन व महिला आरक्षण बिल की तैयारी, दो-तिहाई बहुमत के लिए 40 सांसदों की चुनौती

शुक्रवार दोपहर 1 बजे कैबिनेट बैठक में बिल पर लग सकती है मुहर, कांग्रेस ने भी सोनिया गांधी की अध्यक्षता में बुलाई बैठक

नई दिल्ली।केंद्र सरकार 30 नवंबर से संसद की बैठक बुला रही है। सूत्रों के अनुसार, सरकार इसमें परिसीमन बिल और महिला आरक्षण बिल ला सकती है। शुक्रवार दोपहर 1 बजे कैबिनेट बैठक में बिल पर मुहर लग सकती है। इसी बीच, सोनिया गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस ने भी बैठक बुलाई है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को बताया कि मानसून सत्र के तहत लोकसभा की बैठक 30 नवंबर से 3 दिसंबर और राज्यसभा की 2-3 दिसंबर को होगी। उन्होंने कहा, बैठकों में 'जरूरी' सरकारी काम निपटाएंगे।

संविधान संशोधन बिल पास कराने के लिए लोकसभा में दो-तिहाई बहुमत जरूरी है। कुल 543 सीटों वाले सदन में यह आंकड़ा 362 होता है, लेकिन अभी 540 सांसद होने से दो-तिहाई बहुमत 360 वोट का होगा। अप्रैल में सरकार 298 वोट ही जुटा पाई थी। सतह पर दो-तिहाई बहुमत नहीं दिख रहा, लेकिन एक वरिष्ठ मंत्री का दावा है कि लोकसभा में सरकार को दो-तिहाई से 18 अधिक सांसदों का समर्थन है।

लोकसभा में एनडीए की ताकत 2024 के बाद बढ़ी है। तब उसके 293 सांसद थे, जिनमें भाजपा के 240 और सहयोगियों के 53 थे। अब एनडीए 320 पर है, जिसमें भाजपा के 240 और सहयोगी दलों के 80 सांसद हैं। टीएमसी से 20 और उद्धव ठाकरे गुट से 6 सांसद आए हैं। फिर भी 360 के आंकड़े के लिए 40 सांसद और जुटाने होंगे, जो आसान नहीं है। इसके लिए सपा, डीएमके और एनसीपी पर नजर है।

Read More रिट याचिका में तय नहीं होगा जमीन का मालिकाना हक, दोनों पक्षों को सिविल कोर्ट जाने की छूट

संख्याबल जुटाने के दो विकल्प हैं। पहले विकल्प में विपक्ष के 40 सांसद टूट, विलय या समर्थन के जरिए एनडीए में शामिल हों, या अलग गुट बनाकर सरकार का समर्थन करें। दूसरे विकल्प में विपक्ष के सांसद गैरहाजिर रहें। इससे प्रभावी सदस्य संख्या घटने पर दो-तिहाई का आंकड़ा 319 पर आ जाएगा। इसके लिए सपा (37), डीएमके (22), एनसीपी-शरद (8) और टीएमसी (8) के कुल 75 सांसदों में से 61 को गैरहाजिर कराना होगा। 7 निर्दलीय और छोटे दलों के 10 सांसदों पर भी नजर है। कांग्रेस (98) के भी कुछ सांसद गैरहाजिर रखे जा सकते हैं।

Read More महादेव सट्टा नेटवर्क का संचालन कौन करता था: जांच एजेंसियों के सामने तीन नाम, शुभम सोनी के दावे से बढ़ी उलझन; एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी की तैयारी.....

एक वरिष्ठ मंत्री ने कहा कि परिसीमन बिल में मौजूदा सीटों में 50% वृद्धि का प्रस्ताव जोड़ा जा रहा है, इसमें किसी के विरोध का प्रश्न ही नहीं है। परिसीमन 2011 की जनगणना के आधार पर होगा। नारी शक्ति वंदन बिल में महिलाओं के लिए लोकसभा व विधानसभा में 33% आरक्षण होगा। एक बार आरक्षित सीट 3 टर्म तक महिला के लिए रहेगी।

बिल पारित होने पर सभी राज्यों में लोकसभा सीटें समान रूप से 50% बढ़ेंगी, जिससे सदन की कुल संख्या करीब 850 पहुंच सकती है। परिसीमन के बाद 2029 के चुनाव से लोकसभा व विधानसभा की एक-तिहाई सीटों पर महिला आरक्षण लागू हो सकेगा। इससे लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने यानी एक देश-एक चुनाव के लिए संवैधानिक बदलावों का रास्ता साफ होगा। यूसीसी सहित ऐसे न्यायिक व संवैधानिक सुधार भी आगे बढ़ सकेंगे, जिनमें भविष्य में संविधान संशोधन या व्यापक सहमति की जरूरत संभव हो।

संविधान दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक लेख लिखा है। इसमें उन्होंने कहा कि संविधान की यात्रा उन महिलाओं को पहचान दिए बिना अधूरी रहेगी, जिन्होंने इसे आकार देने में मदद की। मोदी ने लिखा, "साल की शुरुआत में जो हुआ, उससे सिर शर्म से झुकना चाहिए। मैं भारत की नारी शक्ति को भरोसा दिलाता हूं कि उन्हें न्याय दिलाने से कोई ताकत हमें रोक नहीं सकती।"

Tags:

Latest News

कोयला लेवी घोटाले में रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज कोयला लेवी घोटाले में रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज
30 नवंबर से संसद सत्र: परिसीमन व महिला आरक्षण बिल की तैयारी, दो-तिहाई बहुमत के लिए 40 सांसदों की चुनौती
पूर्वांचल में दो बड़े बाहुबली घरानों का मिलन, विनय शंकर तिवारी के बेटे और उदयभान करवरिया की बेटी ने की सगाई
संविधान दिवस पर मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र ने तीन मोबाइल ई सेवा वैन को हाईकोर्ट परिसर से दिखाई हरी झंडी; केस स्टेटस, ई-फाइलिंग, लोक अदालत और दूर से गवाही की मिलेगी सुविधा
देवेंद्र यादव की विधायकी पर हाई कोर्ट का फैसला सुरक्षित, प्रेम प्रकाश पांडेय की याचिका पर सुनवाई पूरी
नवजात को गोद में लेकर पालिका के सामने बैठीं भाजपा पार्षद, करोड़ों की सरकारी जमीन के लिए आमरण अनशन
छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 102 वनक्षेत्रपालों का तबादला
दिव्यांग बच्चों से धुलवाई अधीक्षिका की स्कूटी, वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने थमाया नोटिस
2,550 करोड़ के सिकासेर-कोड़ार टेंडर से बड़ी कंपनियां बाहर क्यों रहीं, शर्तें तय करने की प्रक्रिया में किसकी थी भूमिका?
पहली से 12वीं तक की परीक्षाओं की समय-सारणी में संशोधन, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किए नए निर्देश
फरार सुब्बू को लाने दुबई पहुंची छग ACB-EOW की टीम, IG अमरेश मिश्रा ने संभाली कमान, 28 नवंबर तक रायपुर लाने की तैयारी
न्याय, संविधान और लोकतंत्र की बुलंद आवाज थमी, कनक तिवारी का 86 साल की उम्र में निधन, न्यायिक जगत ने खोया संविधान का सशक्त प्रहरी