नवजात को गोद में लेकर पालिका के सामने बैठीं भाजपा पार्षद, करोड़ों की सरकारी जमीन के लिए आमरण अनशन

नवजात को गोद में लेकर पालिका के सामने बैठीं भाजपा पार्षद, करोड़ों की सरकारी जमीन के लिए आमरण अनशन

बेमेतरा : सरकारी जमीन पर कथित कब्जे को लेकर बेमेतरा नगर पालिका में विवाद गहरा गया है। प्रशासन की कथित अनदेखी से नाराज भाजपा की महिला पार्षद ने ऐसा कदम उठाया है, जिसने पूरे मामले को सुर्खियों में ला दिया है। वार्ड क्रमांक 08 की पार्षद चांदनी रोशन दत्ता अपनी महज 13 दिन की नवजात बच्ची को गोद में लेकर नगर पालिका कार्यालय के सामने आमरण अनशन पर बैठ गई हैं। उनकी मांग है कि नेशनल हाईवे-30 से लगी करोड़ों रुपये की बेशकीमती शासकीय जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। पार्षद का कहना है कि दो बार शिकायत करने के बाद भी जब प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की, तो उन्हें मजबूर होकर अनशन का रास्ता अपनाना पड़ा।

हाईवे किनारे की बेशकीमती जमीन पर कब्जे का आरोप

मामला बेमेतरा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 08 का है। पार्षद चांदनी रोशन दत्ता ने दौलत राजपूत, नीरज चांडक और अवधेश विश्वकर्मा पर नेशनल हाईवे-30 से लगी शासकीय जमीन पर अतिक्रमण करने का आरोप लगाया है। उनके अनुसार हाईवे से लगी इस जमीन की कीमत बाजार में करोड़ों रुपये में है। पार्षद का दावा है कि जमीन के सरकारी होने से जुड़े दस्तावेज भी उनके पास मौजूद हैं।

Read More धान खरीदी में 100 करोड़ के सर्वे का अड़ंगा: किसानों की जमीन गोवा में, धान के खेत में दिखा दी मिर्ची-लहसुन

दो बार शिकायत, फिर भी कार्रवाई का इंतजार

Read More Chhattisgarh News: चिचोला में गांजा तस्करी का खुलासा, महाराष्ट्र की दो महिलाएं गिरफ्तार, 8.224 किलो गांजा जब्त

पार्षद का आरोप है कि उन्होंने इस मामले को लेकर नगर पालिका प्रशासन को पहले भी दो बार लिखित शिकायत दी थी। इसके बावजूद न तो कथित अतिक्रमण हटाया गया और न ही जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई ठोस कदम उठाया। लगातार शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से नाराज पार्षद ने अब सीधे नगर पालिका कार्यालय के सामने मोर्चा खोल दिया है।

गोद में 13 दिन की बच्ची रख प्रशासन से आर-पार की लड़ाई

इस अनशन की सबसे संवेदनशील तस्वीर पार्षद की गोद में मौजूद महज 13 दिन की नवजात बच्ची है। कड़ाके की ठंड के मौसम में इतनी छोटी बच्ची को साथ लेकर अनशन पर बैठने के उनके फैसले ने मामले को और गंभीर बना दिया है। पार्षद ने साफ शब्दों में कहा है कि जब तक सरकारी जमीन से अतिक्रमण नहीं हटाया जाता, उनका आमरण अनशन खत्म नहीं होगा।

दीवार और अवैध निर्माण हटाने की मांग

चांदनी रोशन दत्ता ने प्रशासन से मांग की है कि नेशनल हाईवे-30 से लगी शासकीय जमीन पर किए गए कथित अवैध निर्माण और बनाई गई दीवारों को तत्काल हटाया जाए। उनका कहना है कि सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। इस मामले में अब और देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Tags:

Latest News

संविधान दिवस पर मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र ने तीन मोबाइल ई सेवा वैन को हाईकोर्ट परिसर से दिखाई हरी झंडी; केस स्टेटस, ई-फाइलिंग, लोक अदालत और दूर से गवाही की मिलेगी सुविधा संविधान दिवस पर मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र ने तीन मोबाइल ई सेवा वैन को हाईकोर्ट परिसर से दिखाई हरी झंडी; केस स्टेटस, ई-फाइलिंग, लोक अदालत और दूर से गवाही की मिलेगी सुविधा
देवेंद्र यादव की विधायकी पर हाई कोर्ट का फैसला सुरक्षित, प्रेम प्रकाश पांडेय की याचिका पर सुनवाई पूरी
नवजात को गोद में लेकर पालिका के सामने बैठीं भाजपा पार्षद, करोड़ों की सरकारी जमीन के लिए आमरण अनशन
छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 102 वनक्षेत्रपालों का तबादला
दिव्यांग बच्चों से धुलवाई अधीक्षिका की स्कूटी, वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने थमाया नोटिस
2,550 करोड़ के सिकासेर-कोड़ार टेंडर से बड़ी कंपनियां बाहर क्यों रहीं, शर्तें तय करने की प्रक्रिया में किसकी थी भूमिका?
पहली से 12वीं तक की परीक्षाओं की समय-सारणी में संशोधन, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किए नए निर्देश
फरार सुब्बू को लाने दुबई पहुंची छग ACB-EOW की टीम, IG अमरेश मिश्रा ने संभाली कमान, 28 नवंबर तक रायपुर लाने की तैयारी
न्याय, संविधान और लोकतंत्र की बुलंद आवाज थमी, कनक तिवारी का 86 साल की उम्र में निधन, न्यायिक जगत ने खोया संविधान का सशक्त प्रहरी
निकाय-पंचायत चुनाव की तैयारियों पर आयोग का शिकंजा, एक दिन पहले बुलाई हाईलेवल बैठक, 5 संभागों के अफसरों को अलर्ट
NEET छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला 17 वर्षीय श्रेयांश, कमरे में मिला युवती का प्रेम पत्र
नगरी में चंगाई सभा को लेकर बवाल, भगवान श्रीराम पर अभद्र टिप्पणी का आरोप, थाने पहुंचा हिंदू जागरण मंच