धान खरीदी में बड़ी कार्रवाई: लापरवाही पर दो पटवारी निलंबित, कलेक्टर ने जारी किए सख्त आदेश

धान खरीदी में बड़ी कार्रवाई: लापरवाही पर दो पटवारी निलंबित, कलेक्टर ने जारी किए सख्त आदेश

बलरामपुर। धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए बलरामपुर जिला प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। धान खरीदी वर्ष 2025–26 के दौरान गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप में दो पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के तहत की गई है।

निलंबित किए गए पटवारियों में तहसील रामचंद्रपुर में पदस्थ पटवारी बंधन राम तथा तहसील रामानुजगंज में पदस्थ पटवारी विजय यादव शामिल हैं। जांच में पाया गया कि दोनों अधिकारियों ने अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन गंभीर लापरवाही के साथ किया, जो कि छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के स्पष्ट उल्लंघन की श्रेणी में आता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए दोनों पटवारियों को निलंबित करने का आदेश जारी किया।

निलंबन अवधि में मुख्यालय निर्धारित
आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि के दौरान पटवारी बंधन राम का मुख्यालय तहसील कार्यालय कुसमी पटवारी विजय यादव का मुख्यालय तहसील कार्यालय शंकरगढ़ निर्धारित किया गया है। साथ ही, दोनों अधिकारियों को नियमों के तहत जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।WhatsApp-Image-2025-12-25-at-8.35.27-AM-875x1024

Read More तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख

किसानों के हित सर्वोपरि
कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि धान खरीदी प्रक्रिया में शासकीय नियमों का कड़ाई से पालन आवश्यक है, ताकि किसानों को उनकी उपज का समय पर और उचित मूल्य मिल सके। किसी भी स्तर पर लापरवाही न केवल किसानों को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि पूरी प्रशासनिक व्यवस्था की विश्वसनीयता को भी प्रभावित करती है।

Read More Bilaspur News: गरबा रील में सिगरेट और पिस्टल दिखाने पर बवाल, शिकायत के बाद 9 लोग गिरफ्तार; 5 युवतियां भी शामिल

सख्त संदेश
बलरामपुर प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि धान खरीदी या अन्य शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस निलंबन को प्रशासनिक स्तर पर एक स्पष्ट चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है कि शासकीय दायित्वों में पारदर्शिता, ईमानदारी और जवाबदेही से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच