86 नक्सलियों ने किया सरेंडर, अमित शाह की बस्तर दौरे के बीच, नक्सल ऑपरेशन में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

86 नक्सलियों ने किया सरेंडर, अमित शाह की बस्तर दौरे के बीच, नक्सल ऑपरेशन में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

 

तेलंगाना/छत्तीसगढ़। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे के बीच नक्सल मोर्चे से एक बड़ी खबर सामने आई है। तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले में 86 नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है सरेंडर करने वालों में से अधिकांश नक्सली छत्तीसगढ़ से ताल्लुख रखते हैं। यह घटना नक्सल ऑपरेशन के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरेंडर करने वाले नक्सली कोठागुडेम जिले के हेमचंद्रपुरम स्थित पुलिस हेड क्वाटर पहुंचे थे। उन्होंने मल्टी जोन-1 के आईजी चंद्रशेखर रेड्डी के सामने सरेंडर कर दिया सरेंडर करने वालों में 66 पुरुष और 20 महिलाएं शामिल हैं। ये सभी नक्सली लंबे समय से कई गंभीर अपराधों जैसे आईईडी ब्लास्ट, पुलिस पर फायरिंग, हत्या और ठेकेदारों से वसूली जैसी गतिविधियों में शामिल रहे हैं।

Read More कबीरधाम में 4.30 करोड़ रुपये का गबन, बिजली विभाग का कर्मचारी मनोज साहू गिरफ्तार; न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया

आईजी चंद्रशेखर रेड्डी ने बताया कि इन सभी ने तेलंगाना सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन चेयुथा’ के तहत आत्मसमर्पण किया है। इस योजना के तहत सरकार द्वारा आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को पुनर्वास योजना के अंतर्गत तत्काल 25 हजार रुपये की सहायता राशि दी जा रही है, ताकि वे समाज की मुख्य धारा में लौट सके

Read More नंदकुमार साय के पैर में लगी चोट, CM विष्णुदेव साय ने दिखाई संवेदनशीलता, हेलीकॉप्टर से रायपुर लाकर अस्पताल में कराया भर्ती

आत्मसमर्पण का यह वाक्या ऐसे समय हुआ है जब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में नक्सल विरोधी गतिविधियों की समीक्षा के लिए दौरे पर हैं।  इससे पहले भी शुक्रवार को तीन पुरुष और एक महिला नक्सली ने आत्मसमर्पण किया था, जिन पर लाखों रुपये का इनाम घोषित था। 

Tags:

Latest News

व्यापार विहार में अर्धनग्न हालत में मिली अधेड़ की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज व्यापार विहार में अर्धनग्न हालत में मिली अधेड़ की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
मेडिकल स्टोर पर छापा, 207 कफ सिरप, 3600 प्रतिबंधित टैबलेट जब्त, संचालक गिरफ्तार, यूपी से जुड़ रहे सप्लाई के तार
आग का कहर! तीन अलग-अलग जगह भड़की लपटें, दमकल ने संभाला मोर्चा
न्यायालय से राहत मिली, लेकिन स्कूल में नहीं मिला प्रवेश, दोबारा दाखिले के लिए चक्कर लगा रहा दृष्टिबाधित छात्र
10 दिन की पैरोल पर जेल से निकला हत्याकांड का दोषी, 18 साल से पुलिस की पकड़ से बाहर, अब दर्ज हुई एफआईआर
30 राज्यों के 250 शटलरों का छत्तीसगढ़ में जमावड़ा, अरुण साव ने किया मिनी नेशनल बैडमिंटन स्पर्धा का आगाज
मेहंदी लगाने घर से निकली छात्रा झरने के गहरे कुंड में डूबी, 25 मिनट तक चला बचाने का संघर्ष, हो गई मौत
सूने घर में 15 लाख की चोरी, ताला तोड़कर घुसे चोरों ने उड़ाए सोने-चांदी के जेवर, कमरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिया वारदात को अंजाम
छात्रावास की जमीन पर JCB चली तो भड़के छात्र, बाउंड्रीवाल तोड़ने पर कलेक्टर से शिकायत, सीमांकन होने तक काम रोकने की मांग
'मुझे बंधक बना लिया है, पुलिस भेजकर छुड़वाइए', व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री ने टीआई को किया फोन
महादेव सट्टा एप: दुबई कनेक्शन से खुली वकील की भूमिका, 28 नवंबर तक ईडी रिमांड
250 करोड़ का प्रोजेक्ट 601.48 करोड़ तक पहुंचा, केंद्रीय जांच से बचने फाइल के 8 टुकड़े करने का आरोप...