CG News: महानवमी पर मातम! छठ घाट में डूबा 14 साल का इरशाद, ढाई घंटे बाद मिला शव

CG News: महानवमी पर मातम! छठ घाट में डूबा 14 साल का इरशाद, ढाई घंटे बाद मिला शव

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में महानवमी के दिन एक दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय बालक की जान चली गई। मां महामाया मंदिर के सामने स्थित छठ घाट में नहाने के दौरान इरशाद आलम गहरे पानी में चला गया और डूब गया। करीब ढाई घंटे की तलाश के बाद उसका शव पानी से बाहर निकाला गया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है, वहीं इलाके में शोक का माहौल है।

नहाने के दौरान गहरे पानी में गया किशोर
जानकारी के अनुसार, इरशाद आलम झारखंड के डाल्टनगंज क्षेत्र के बंदूवा से अपने परिजनों के साथ रामानुजगंज आया था। परिवार यहां गुब्बारे बेचने का काम करता है। महानवमी के अवसर पर इरशाद मां महामाया मंदिर के सामने स्थित छठ घाट पहुंचा था। बताया जा रहा है कि दोपहर में नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसके साथ मौजूद दो बच्चों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और बालक की तलाश शुरू की गई।

ढाई घंटे की तलाश के बाद मिला शव
हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय युवक बालक को खोजने में जुट गए। काफी देर तक तलाश चलती रही। जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 3:20 बजे इरशाद का शव पानी से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

Read More Surajpur News: छत्तीसगढ़ में साइबर ठगी की कोशिश? मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नाम से मैसेज वायरल, साइबर सेल ने शुरू की जांच

त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं
महानवमी के दिन हुए इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। त्योहार के दौरान हुई इस घटना से क्षेत्र में भी शोक व्याप्त है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। घाटों और जलाशयों में नहाते समय सावधानी बरतने तथा गहरे पानी में जाने से बचने की जरूरत एक बार फिर इस हादसे से सामने आई है।

Read More जमीन मिली, भवन नहीं बना, CAT की स्थायी बेंच पर हाई कोर्ट सख्त, केंद्र-राज्य से मांगा जवाब

Tags:

Latest News

MP Crime News: धार्मिक आयोजनों में श्रद्धालु थे निशाने पर! सोशल मीडिया से रेकी कर चोरी करने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार MP Crime News: धार्मिक आयोजनों में श्रद्धालु थे निशाने पर! सोशल मीडिया से रेकी कर चोरी करने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार
Khappar Yatra 2026: आधी रात तलवार लेकर निकलीं देवी, कवर्धा में उमड़ा आस्था का सैलाब; विजय शर्मा ने किए दर्शन
CG News: महानवमी पर मातम! छठ घाट में डूबा 14 साल का इरशाद, ढाई घंटे बाद मिला शव
CG News: स्ट्रीट फूड बना मुसीबत? गुपचुप खाने के अगले दिन परिवार के 7 सदस्यों को उल्टी, बच्चे की हालत पर डॉक्टरों की नजर
Balrampur News: यूपी से छत्तीसगढ़ धान लाने वालों पर शिकंजा! 150 बोरी धान समेत स्वराज माजदा जब्त
Samsung Galaxy F70 5G: ₹19,999 में आया नया 5G फोन, 50MP कैमरा और sAMOLED डिस्प्ले समेत मिलेंगे ये फीचर्स
NHM भर्ती घोटाला: इस्तीफे के 1 साल बाद उसी पद पर गुपचुप' नियुक्ति; न विज्ञापन निकला, न इंटरव्यू 
देर रात तक जागने की आदत पड़ सकती है भारी! भूख, हार्मोन और ब्लड शुगर पर कैसे पड़ता है असर?
हे राम ! जल संसाधन विभाग में भ्रष्टाचार की बाढ़: करोड़ों के घोटालेबाजों को सत्ता का खुला संरक्षण, दागी अफसरों को मलाईदार कुर्सियों का 'इनाम'
Budh Vakri 2026: 24 अक्टूबर से बुध की उल्टी चाल, इन 4 राशियों को मिल सकते हैं करियर और धन के नए अवसर!
Anjali Arora Controversy: ‘कच्चा बादाम से दिक्कत नहीं, अपनी सुरक्षा की चिंता थी’, कानपुर इवेंट पर अंजलि ने तोड़ी चुप्पी
कहीं रावण की पूजा, तो कहीं दहन से परहेज, भारत में दशहरे की ये परंपराएं हैं बेहद अनोखी