बिजली बकायेदारों पर अब गिरेगी गाज, रोज कटेंगे 1500 कनेक्शन, 80 हजार पुराने बकायेदार विभाग के निशाने पर

बिजली बकायेदारों पर अब गिरेगी गाज, रोज कटेंगे 1500 कनेक्शन, 80 हजार पुराने बकायेदार विभाग के निशाने पर

बिलासपुर : बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं पर अब बिजली विभाग सख्ती बरतने जा रहा है। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड की मंगलवार को हुई समीक्षा बैठक में बिलासपुर, मुंगेली और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही क्षेत्र में बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने प्रतिदिन 1500 बिजली कनेक्शन काटने का लक्ष्य तय किया है।

बारिश के कारण करीब तीन महीने से कनेक्शन काटने की कार्रवाई पर रोक लगी हुई थी। अब मौसम सामान्य होने के बाद विभाग ने पुराने बकायेदारों से वसूली के लिए अभियान तेज करने का फैसला लिया है। अधिकारियों के मुताबिक तीनों क्षेत्रों में करीब 80 हजार पुराने बकायेदार हैं। ऐसे उपभोक्ताओं की सूची तैयार कर कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी।

हर दिन देनी होगी कार्रवाई की रिपोर्ट

Read More पीछा करने की बात को लेकर हुआ था विवाद, चौकीदार की हत्या का चंद घंटों में खुलासा, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

बैठक में सभी सहायक अभियंताओं और कनिष्ठ अभियंताओं को रोजाना की गई कार्रवाई और वसूले गए राजस्व की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। लक्ष्य पूरा करने में लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इससे साफ है कि विभाग अब केवल निर्देश जारी करने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि मैदानी स्तर पर कार्रवाई की नियमित निगरानी भी करेगा।

Read More CGPSC इंटरव्यू की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा मौका! 12-13 सितंबर को फ्री मॉक इंटरव्यू, 11 तक रजिस्ट्रेशन

राजस्व वसूली के साथ लाइन लॉस पर भी नजर

समीक्षा बैठक में सिर्फ बकाया बिल की वसूली ही नहीं, बल्कि बिजली व्यवस्था से जुड़े दूसरे मुद्दों पर भी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए। लाइन लॉस कम करने, समय पर बिलिंग, बकाया राशि की वसूली और उपभोक्ताओं की शिकायतों का जल्द निराकरण करने पर जोर दिया गया। इसके अलावा स्मार्ट मीटर से जुड़े कामों की भी नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में सीएसपीडीएल रायपुर के मुख्य अभियंता (राजस्व) राजेन्द्र प्रसाद, अतिरिक्त मुख्य अभियंता बीएल वर्मा, बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक ए के अम्बस्थ, अतिरिक्त मुख्य अभियंता वाय के मनहर, अधीक्षण अभियंता सुरेश जांगड़े, पीएल सिदार, आर के झा, आर के सोनकर, कार्यपालन यंत्री अनुपम सरकार, मिलिंद पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Tags:

Latest News

बस्तर में फिर ‘टाइगर अलर्ट’! गांव के करीब पहुंचा बाघ, मुनादी से सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने संभाला मोर्चा बस्तर में फिर ‘टाइगर अलर्ट’! गांव के करीब पहुंचा बाघ, मुनादी से सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने संभाला मोर्चा
CGPSC इंटरव्यू की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा मौका! 12-13 सितंबर को फ्री मॉक इंटरव्यू, 11 तक रजिस्ट्रेशन
बांग्लादेश में फिर दहली अल्पसंख्यक बस्तियां! अलग-अलग वारदातों में महिला समेत दो हिंदुओं की मौत, सुरक्षा पर उठे सवाल
CJP प्रोटेस्ट पर छात्र को नोटिस भेजना पड़ा भारी! सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेटर नोएडा मजिस्ट्रेट को लगाई फटकार, CJI बोले- ‘हिम्मत कैसे हुई?’
अब आवासीय क्षेत्र में संचालित नहीं कर सकते व्यावसायिक गतिविधियां, होगी सख्त कार्रवाई
बिजली बकायेदारों पर अब गिरेगी गाज, रोज कटेंगे 1500 कनेक्शन, 80 हजार पुराने बकायेदार विभाग के निशाने पर
तहसीलदार के पास नहीं हैं सिविल कोर्ट की तरह अधिकार - हाई कोर्ट, निर्माण रोकने का आदेश किया निरस्त
कुपवाड़ा में आतंकी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार! हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ा पूर्व आतंकी गिरफ्तार, हथियार बरामद
गोलबाजार में दिनदहाड़े कारोबारी के बैग से 50 हजार पार! धमतरी से खरीदारी करने आया था व्यापारी, पुलिस ने शुरू की जांच
CG News: विकास के दावों के बीच मासूमों की प्यास का दर्द! स्कूल का हैंडपंप खराब, खेत-नाले का पानी पी रहे बच्चे
आरटीई पर चीफ जस्टिस सख्त, सरकार को 3 सप्ताह में देना होगा सीटों और दाखिल बच्चों का पूरा हिसाब  
मरीजों की सेहत से खिलवाड़ पर सख्ती! सिद्धार्थ हॉस्पिटल की फार्मेसी सील, एक्सपायरी इंजेक्शन मिलने पर लाइसेंस भी निलंबित